Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लायन गेट विवाद पर बीएमसी की सफाई- शौचालय नहीं, चल रहा है सिर्फ केबल मरम्मत का काम

Mumbai News: लायन गेट पर शौचालय निर्माण को लेकर उठे विवाद पर बीएमसी ने सफाई दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वहां केवल बेस्ट की केबल मरम्मत का काम चल रहा है और शौचालय निर्माण पूरी तरह रुका हुआ है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 09, 2025 | 09:43 AM

मुंबई लायन गेट पर शौचालय निर्माण (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Lion Gate controversy: दक्षिण मुंबई के लायन गेट क्षेत्र को लेकर पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से खबर वायरल हो रही थी कि यहां शौचालय निर्माण का कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है और यह राज्य सरकार के आदेशों का उल्लंघन है। आरोपों के चलते विवाद बढ़ने पर बीएमसी प्रशासन सामने आया और पूरी स्थिति स्पष्ट की।

बीएमसी ने साफ किया कि लायन गेट पर फिलहाल किसी भी शौचालय निर्माण का काम नहीं चल रहा है। राज्य सरकार के निर्देशों के बाद शौचालय निर्माण का कार्य पहले ही रोक दिया गया था और अभी भी रुका हुआ है। प्रशासन ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही जानकारी पूरी तरह भ्रामक और तथ्यों से परे है।

बीएमसी अधिकारियों के अनुसार लायन गेट पर जिस काम को शौचालय निर्माण बताया जा रहा है, वह वास्तव में बेस्ट का केबल मरम्मत कार्य है। बेस्ट प्रशासन ने बताया कि शहीद भगत सिंह मार्ग के पास स्थित केबल में खराबी आने के बाद उसकी मरम्मत की जा रही है। इस दौरान मजदूरों और मशीनों की मौजूदगी को लोगों ने शौचालय निर्माण का कार्य मान लिया, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

इसे भी पढ़ें- मुंबई का कूपर अस्पताल बना चूहों का अड्डा, तीन हफ्तों में 750 पकड़े गए, मरीजों पर हमले से हड़कंप

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान-2 के दिशानिर्देशों के तहत लायन गेट के पास सार्वजनिक शौचालय निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि राज्य सरकार ने स्थानीय संवेदनशीलता को देखते हुए इस निर्माण को रोकने का आदेश दिया था। इसके बाद से बीएमसी ने उस कार्य को पूरी तरह रोक रखा है।

बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। प्रशासन ने यह भी कहा कि लायन गेट जैसे ऐतिहासिक और संवेदनशील स्थल पर किसी भी नए निर्माण से पहले सभी आवश्यक मंजूरियां ली जाएंगी।

वहीं, स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बार-बार इस तरह की खबरें फैलने से अनावश्यक भ्रम की स्थिति बनती है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि वे हर बार ऐसे विवादों पर तुरंत सफाई दें ताकि गलत सूचनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। बीएमसी अधिकारियों ने दोहराया कि शौचालय निर्माण पूरी तरह रुका हुआ है और केवल बेस्ट की तकनीकी टीम केबल मरम्मत का कार्य कर रही है।

 

 

Bmc clarification on lion gate controversy no toilets only cable repair work is going on

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2025 | 09:43 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

नागपुर में बढ़ा कैंसर का ग्राफ, ‘दवाखाना आपल्या दारी’ अभियान से मिले 2870 मरीज

2

नागपुर में जमीन पर दौड़ेगी मेट्रो…2027 से पहले होगा सेकंड फेज का काम, 3427 करोड़ का टेंडर जारी

3

वैनगंगा-नलगंगा प्रोजेक्ट को लेकर फडणवीस सरकार ने उठाया बड़ा कदम, केंद्र से मांगी सहायता

4

नागपुर को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र का दर्जा, NMRDA और NBCC के बीच हुआ ऐतिहासिक करार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.