नागपुर में बढ़ा कैंसर का ग्राफ, ‘दवाखाना आपल्या दारी’ अभियान से मिले 2870 मरीज
Nagpur Cancer News: नागपुर जिले में कैंसर के मामलों में वृद्धि हुई है। खासकर मुख कैंसर के मरीजों की संख्या में। 'दवाखाना आपल्या दारी' अभियान के तहत 21 महीनों में 2,870 मरीजों का इलाज किया गया।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur cancer Patients Increased: देश में कैंसर के मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है जो स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक चुनौती बन गई है। सिटी सहित जिले में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ग्रामीण लोगों के स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए जिले में ‘दवाखाना आपल्या दारी’ अभियान चलाया रहा है। इसमें 11 दिसंबर, 2023 से 31 अगस्त, 2025 तक 21 महीने के दौरान 2,870 मरीज मिले। इनमें सबसे अधिक 2,036 मामले मुख कैंसर के पाए गए।
नागपुर जिले में सावनेर में सबसे अधिक 679 मरीज मिले। मरीजों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को सरकारी खर्च पर आधुनिक, त्वरित एवं उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने वाले जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘दवाखाना आपल्या दारी’ अभियान जिले में क्रियान्वित किया जा रहा है।
क्या है दवाखाना आपल्या दारी अभियान?
दवाखाना आपलया दारी मराठी शब्द है इसका हिंदी में मतलब होता है अस्पताल आपके द्वार। इस अभियान में प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम लागू करना, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना, गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की वर्ष में एक बार मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच, प्रत्येक 5 वर्ष में एक बार कैंसर जांच होती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली से महाराष्ट्र तक गरमाई राजनीति: NEET प्रदर्शन के दौरान नागपुर विदर्भ के सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी
बूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
नागपुर से इतना खास लगाव क्यों रखते हैं देवेंद्र फडणवीस? तस्वीरों में जानिए सफर!
अजीत पवार और बारामती: सात बार विधायक बनने से लेकर बारामती मॉडल गढ़ने तक का राजनीतिक सफर
साथ ही राष्ट्रीय कुष्ठ एवं क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम लागू करना, भोजन, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता पैदा करना, ग्राम स्तर पर बच्चों एवं माताओं का टीकाकरण, स्वस्थ समाज का निर्माण, ग्राम स्तर पर प्रत्येक नागरिक में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना, आयुष्मान भारत कार्ड, आभा कार्ड जारी करना शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- MVA में LOP के लिए मचेगा घमासान! कांग्रेस ने शुरू की लॉबिंग, ठाकरे को किया दरकिनार
तहसीलवार कैंसर के मामले
| तहसील | मुंह का कैंसर | स्तन कैंसर | गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर |
|---|---|---|---|
| भिवापुर | 44 | 9 | 9 |
| हिंगना | 74 | 35 | 56 |
| कामठी | 86 | 30 | 21 |
| कलमेश्वर | 56 | 16 | 33 |
| काटोल | 153 | 19 | 13 |
| कुही | 146 | 16 | 31 |
| मौदा | 104 | 22 | 22 |
| नागपुर (ग्रामीण) | 66 | 23 | 15 |
| नरखेड़ | 84 | 9 | 3 |
| पारशिवनी | 226 | 39 | 45 |
| रामटेक | 250 | 89 | 42 |
| सावनेर | 679 | 87 | 86 |
| उमरेड | 68 | 19 | 47 |
बीपी, शुगर भी बढ़ रहा
नागपुर जिले में 11 दिसंबर, 2023 से 31, अगस्त 2025 के बीच 9 लाख 12 हजार 858 लोगों की जांच की गई। इनमें से 4 लाख 3 हजार 811 पुरुष और 5 लाख 10 हजार 294 महिलाओं का समावेश रहा। नए संदिग्ध मुख कैंसर रोगियों की संख्या 2,036, स्तन कैंसर रोगियों की संख्या 411 और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर रोगियों की संख्या 423 पायी गई।
इसके साथ ही 21,325 लोगों में उच्च रक्तचाप, 10,335 लोगों में क्षय रोग, 3,545 लोगों में कुष्ठ रोग, 11,681 लोगों में मधुमेह और 10,961 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया। इस अवधि के दौरान 25,332 गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गई।
