-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bihar Bssc Exam Scam Barc Technician Among Two Arrested
बिहार से महाराष्ट्र तक पेपर लीक नेटवर्क! BARC टेक्नीशियन समेत 2 गिरफ्तार, फर्जी ID से सेटिंग
- Written By: रूपम सिंह
Mumbai BSSC Exam Fraud Case: बिहार BSSC परीक्षा धांधली मामले में BARC मुंबई के टेक्नीशियन समेत 2 आरोपियों को आर्थिक अपराध इकाई ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी ID से नकल कराई थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
BSSC Exam Fraud Case: बिहार में BSSC परीक्षा में कथित धांधली के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत रौशन कुमार और आकाश कुमार शामिल हैं। जांच में परीक्षा पास कराने के लिए लाखों रुपये की डील और बायोमेट्रिक कर्मचारियों से मिलीभगत का खुलासा हुआ है।
25 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का सौदा
जांच के अनुसार, रौशन कुमार ने परीक्षार्थी श्वेता कुमारी को AEDO परीक्षा पास कराने के लिए 25 लाख रुपये में सौदा किया था। इसके लिए उसने बायोमेट्रिक सुपरवाइजर, बायोमेट्रिक एजेंसी के जिला समन्वयक और आकाश कुमार के साथ मिलकर योजना बनाई।
फर्जी ID से परीक्षा केंद्र में प्रवेश
आकाश और रौशन ने कथित तौर पर बायोमेट्रिक एजेंसी के कर्मचारियों की मदद से एजेंसी का फर्जी ID कार्ड तैयार कराया। इसी ID के जरिए चंदन और राहुल नाम के दो लोगों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिलाया गया। दोनों ने कमरा नंबर 25 में बैठी श्वेता को आंसर-की उपलब्ध कराई। इसके बाद श्वेता ने कथित तौर पर उत्तर पुस्तिका में वही उत्तर लिखे।
सम्बंधित ख़बरें
जांच की प्रगति और कड़े साक्ष्यों पर चर्चा: नागपुर में सोशल मीडिया क्राइम पर बाल अधिकार आयोग की पैनी नजर
गड़चिरोली में 11 घंटे के चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन, 7 किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने का आश्वासन
भंडारा: बाल अत्याचार मामले में जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: बीड में अवैध तेल रीपैकिंग का भंडाफोड़, 1.94 करोड़ का माल जब्त
खुद भी परीक्षार्थी था आकाश
जांच में सामने आया है कि आकाश कुमार खुद भी परीक्षा में परीक्षार्थी था। उसका परीक्षा केंद्र मोतिहारी में था। वहां उसने कथित तौर पर बायोमेट्रिक स्टाफ से सेटिंग की। इसके बाद वह भागलपुर पहुंचा और कई परीक्षार्थियों को ब्लूटूथ के जरिए उत्तर लिखवाने में मदद की।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: बीड में अवैध तेल रीपैकिंग का भंडाफोड़, 1.94 करोड़ का माल जब्त
कई भर्ती परीक्षाओं में धांधली का आरोप
EOU के अनुसार, आकाश पिछले चार-पांच वर्षों से सॉल्वर गैंग से जुड़ा हुआ है। उस पर कई भर्ती परीक्षाओं में धांधली कराने का आरोप है। बताया गया है कि उसने मद्य निषेध विभाग की 14 और 18 जुलाई को हुई परीक्षाओं में भी सेटिंग कराई थी।
NEET-2023 और अमीन परीक्षा में भी कनेक्शन
जांच में NEET-2023 परीक्षा में फर्जी तरीके से स्कॉलर बैठाने और अमीन बहाली परीक्षा में दो परीक्षार्थियों की सेटिंग कराने की बात भी सामने आई है। EOU अब आरोपियों से पूछताछ कर परीक्षा धांधली से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
Bihar bssc exam scam barc technician among two arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार से महाराष्ट्र तक पेपर लीक नेटवर्क! BARC टेक्नीशियन समेत 2 गिरफ्तार, फर्जी ID से सेटिंग
Aug 09, 2026 | 12:43 PMजांच की प्रगति और कड़े साक्ष्यों पर चर्चा: नागपुर में सोशल मीडिया क्राइम पर बाल अधिकार आयोग की पैनी नजर
Aug 09, 2026 | 12:34 PMगड़चिरोली में 11 घंटे के चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन, 7 किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 12:29 PMVaranasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Aug 09, 2026 | 12:20 PMAir India Flight टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव? जानें क्या लिया एक्शन
Aug 09, 2026 | 12:16 PMकागजों में सिमटा फैसला! नागपुर में रिसाइकल सामग्री के इस्तेमाल का नियम हवा-हवाई; ठेकेदारों पर बेअसर दिखे आदेश
Aug 09, 2026 | 12:06 PMमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
Aug 09, 2026 | 12:00 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM












