-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Baba Siddique Murder Case Shooter Shivkumar And Four Others Sent To Police Custody Till November 19
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य शूटर समेत पांच आरोपियों को 19 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा, बहराइच से किया था गिरफ्तार
- Written By: आकाश मसने
बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार संदिग्ध मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम एवं चार अन्य आरोपियों को सोमवार को मुंबई की एक अदालत ने 19 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

बहराइच से गिरफ्तार शूटर व अन्य आरोपी (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार संदिग्ध मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम एवं चार अन्य आरोपियों को सोमवार को मुंबई की एक अदालत ने 19 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और मुंबई अपराध शाखा ने 10 नवबंर को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के शूटर शिवकुमार (20) और उसके चार साथियों को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा से गिरफ्तार किया।
बता दें कि चार अन्य आरोपियों अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेंद्र प्रताप सिंह को शिवकुमार को शरण देने और नेपाल भागने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अपराध शाखा ने आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद पाटिल के समक्ष पेश किया। जांच एजेंसी ने मामले की जांच के लिए उनकी हिरासत मांगी, जिसे अदालत ने 19 नवंबर तक के लिए मंजूर कर लिया।
यह भी पढ़ें:– अशोक गहलाेत ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल, बोले- ‘बटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर कार्रवाई क्यों नहीं?
सम्बंधित ख़बरें
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ी काईवाई, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा गार्ड श्याम सोनवणे को किया बर्खास्त
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव, एनसीपी ने जीशान सिद्दीकी को बनाया उम्मीदवार, नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचे
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: 27 आरोपियों पर MCOCA के तहत आरोप तय, अब खुलेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कच्चा चिट्ठा?
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में ‘पहली’ जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरोपी आकाशदीप सिंह को दी बड़ी राहत!
एसटीएफ उत्तर प्रदेश और मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया था गिरफ्तार
इस मामले में शूटर शिवकुमार और उसे शरण देने वालों को रविवार को गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ उत्तर प्रदेश और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने इस शूटर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसे नानपारा बहराइच से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शूटर शिवकुमार नेपाल भागने की फिराक में था। लेकिन एसटीएफ ने उसे पहले ही पकड़ लिया। एसटीएफ टीम का नेतृत्व प्रमेश कुमार शुक्ला की मुख्यालय स्थित टीम के सब इंस्पेक्टर जावेद आलम सिद्दीकी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव: महायुति को लेकर अजित पवार का बढ़ा आत्मविश्वास, इतनी सीटों पर जीतने का कर दिया दावा
12 अक्टूबर को हुई थी हत्या
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व अजित के नेतृत्व वाली एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्दीकी के सीने पर दो गोलियां लगीं और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस हत्या के सिलसिले में अब तक 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Baba siddique murder case shooter shivkumar and four others sent to police custody till november 19
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














