‘दम है तो फिर से चुनाव लड़कर दिखाएं बागी’, आदित्य ठाकरे ने बीजेपी और पाला बदलने वाले सांसदों को ललकारा
Aaditya Thackeray Challenge: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने पाला बदलने वाले सांसदों को इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव मैदान में उतरने की खुली चुनौती दी है। साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार को भी घेरा है।
- Written By: आकाश मसने
आदित्य ठाकरे (सोर्स: साेशल मीडिया)
Aaditya Thackeray Challenges Shiv Sena Rebel MPs: महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर अब पूरा होने जा रहा है। उद्धव ठाकरे गुट के 6 बागी सांसद पाला बदलकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के लिए तैयार है। आज सभी बागी सांसद औपचारिक तौर पर शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने पाला बदलने वाले सांसदों और केंद्र व राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बागियों को सीधे जनता की अदालत में आने की चुनौती दी है।
क्या बोले आदित्य ठाकरे?
शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए भाजपा और बागी सांसदों पर जमकर हमला बोला है। बागियों पर कड़ा प्रहार करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम बस इतना कह रहे हैं कि जिन सांसदों ने पाला बदला है और जिन्हें असल में आपने खरीद लिया है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और नए चुनाव में जनता के सामने जाना चाहिए।
आदित्य ठाकरे ने सांसदों को ललकारते हुए कहा कि आइए और हमारे खिलाफ लड़िए। उन्हें बीजेपी के समर्थन और नेतृत्व के साथ फिर से चुनाव लड़ने दें। हम आपको हराएंगे और बैलेट बॉक्स पर अपनी ताकत साबित करेंगे। हमें भरोसा है क्योंकि हमने लोगों का दिल जीता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में पानी चोरी का बड़ा खुलासा, पवई के फिल्टर पाड़ा में रोजाना हजारों लीटर पानी की अवैध निकासी
कुछ को 5 वोट मिले, कुछ को शून्य वोट, विधान परिषद चुनाव में महाविकास अघाड़ी की सबसे बुरी हार
हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट मालिकों को बड़ी राहत, मेंटेनेंस शुल्क पर ‘स्क्वेयर फीट फॉर्मूला’ खारिज
‘सांसदों तक तो ठीक, विधायकों की क्या जरूरत?’; शिंदे के ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर बीजेपी MLA आशीष देशमुख ने उठाया सवाल
Mumbai, Maharashtra: On Rebel Shiv Sena (UBT) MPs, Shiv Sena (UBT) MLA Aaditya Thackeray says, “We are simply saying that the MPs who have defected, and whom you have effectively bought over, should resign and face the people in fresh elections. Let them contest again with the… pic.twitter.com/qCh6wuH8uO — IANS (@ians_india) June 22, 2026
आदित्य ठाकरे का महायुति सरकार तीखा हमला
शिवसेना (यूबीटी) विधायक और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोग यह भी समझते हैं कि बीजेपी सरकार का ध्यान कामकाज पर नहीं है। आज भी किसानों का कर्ज ठीक से माफ नहीं किया गया है।
Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) MLA Aaditya Thackeray says, “…People also understand that the BJP government is not focused on governance. Even today, farmers’ loans have not been properly waived. Around 8 million women have reportedly been removed from the Ladli Behna… pic.twitter.com/bSyDXXvEIJ — IANS (@ians_india) June 22, 2026
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट: महायुति ने 17 में से 16 सीटों पर किया कब्जा! नासिक में BJP के बागी ने बिगाड़ा खेल
भाजपा सत्ता की भूखी: आदित्य ठाकरे
आदित्य ठाकरे दावा किया कि करीब 80 लाख महिलाओं को लाडकी बहिन योजना से हटा दिया गया है। जनता के सामने कई मुद्दे हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है, और खाना पकाने वाली गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतें बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं। NEET का मुद्दा भी है। उन्होंने कहा कि सत्ता की भूखी भाजपा इन सभी मुद्दों को छोड़कर बाकी काम कर रही है।
