महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट: महायुति ने 17 में से 16 सीटों पर किया कब्जा! नासिक में BJP के बागी ने बिगाड़ा खेल

Maharashtra MLC Election Results: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव नतीजों में सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 16 सीटों पर परचम लहराया है, जबकि नासिक में निर्दलीय बागी ने बाजी मारी है।
Maharashtra Vidhan Parishad Election Results 2026
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Maharashtra Vidhan Parishad Election Results 2026: महाराष्ट्र की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। विधान परिषद की 17 सीटों पर हुए द्विवार्षिक चुनाव के नतीजों में सत्तारूढ़ महायुति ने प्रचंड जीत दर्ज की है। महायुति ने 17 में से 16 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जबकि विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) को करारा झटका लगा है।

महायुति की आंधी, विपक्ष का सूपड़ा साफ

महाराष्ट्र विधान परिषद की कुल 17 सीटों में से 6 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे, जबकि बाकी बची 11 सीटों के लिए वोटिंग हुई। इसमें महायुति का दबदबा साफ देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठबंधन ने एकजुटता दिखाते हुए विपक्ष के सारे समीकरणों को ध्वस्त कर दिया। इस चुनावी जंग में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और शरद पवार की एनसीपी (SP) को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। सांगली, सोलापुर और धाराशिव जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर विपक्षी दिग्गजों को मुंह की खानी पड़ी।

Maharashtra MLC Election: जानिए कौन जीता और कौन हारा

निर्वाचन क्षेत्र विजेता उम्मीदवार (पार्टी) पराजित उम्मीदवार (पार्टी)
नागपुर (उपचुनाव)  डॉ. राजीव पोतदार (भाजपा) अतुल लोंढे (कांग्रेस)
नांदेड़ अमरनाथ राजुरकर (भाजपा) रामदास पाटिल (कांग्रेस)
भंडारा-गोंदिया अविनाश ब्राह्मणकर (भाजपा) नरेश ईश्वरकर (कांग्रेस समर्थित)
छत्रपति संभाजीनगर सुहास शिरसाट (भाजपा) गणेश लोखंडे (शिवसेना-यूबीटी)
परभणी-हिंगोली सईद खान (शिवसेना-शिंदे) डॉ. विवेक नावंदर (शिवसेना-यूबीटी)
जलगांव नंदकिशोर महाजन (भाजपा) शरद तायडे (शिवसेना-यूबीटी)
सांगली-सातारा धैर्यशील कदम (भाजपा) अभयसिंह जगताप (एनसीपी-शरद गुट)
सोलापुर राजेंद्र राउत (भाजपा) वसंतराव देशमुख (एनसीपी-शरद गुट)
धाराशिव-लातूर बसवराज पाटिल (भाजपा) महेश देशमुख (कांग्रेस)
अमरावती प्रवीण पोटे (भाजपा) हर्षदीप देशमुख (कांग्रेस)
नासिक गोकुल गीते (भाजपा के बागी/निर्दलीय) नरेंद्र दराडे (शिवसेना-शिंदे)

नासिक में भाजपा के बागी ने बिगाड़ा एकनाथ शिंदे का खेल

नासिक विधान परिषद सीट पर शिवसेना के उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें बीजेपी के बागी उम्मीदवार गोकुल गिते ने हराया है। गोकुल बीजेपी के नेता हैं, लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना ने अपने नगर सेवकों को एकजुट रखने के लिए उन्हें ठाणे के एक होटल में भी ठहराया था। लेकिन उनकी रणनीति नासिक में काम नहीं आई और निर्दलीय गोकुल गिते ने भाजपा शिवसेना के उम्मीदवार को हरा दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com