-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- 332 Cases Of Chain Pulling In A Month Increasing Misuse
एक माह में चेन पुलिंग के 332 मामले, बढ़ रहा दुरूपयोग
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्रा

मुंबई: रेलवे (Railway) के तमाम प्रयासों के बावजूद लंबी दूरी की ट्रेनों में अलार्म चेन पुलिंग (Chain Pulling) के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। बताया गया कि अप्रैल माह के दौरान चेन पुलिंग के रिकॉर्ड (Record) 332 मामले सामने आए, जिनमें मात्र 53 मामले आवश्यक थे, जबकि 279 मामले अकारण पाए गए।
मध्य रेलवे (Central Railway) के मुंबई से छूटने वाली ट्रेनों में अकारण चेन पुलिंग करने वाले 188 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उनसे जुर्माना (Fine) के रूप में 94,000 रुपए वसूल किए गए। अकारण चेन पुलिंग की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ लोकल ट्रेनें भी लेट हो रहीं हैं।
बैठाने वालों की भीड़
गर्मी की छुट्टियों में गांव जाने वाली ट्रेनों में इस समय भारी भीड़ हो रही है। इसके साथ अपने रिश्तेदार, परिवार को ट्रेन पर बिठाने वालों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। लोग बिठाने के चक्कर में देरी करते हैं और ट्रेन चलने पर अनावश्यक रूप से चेन खींचते हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सीएसएमटी, एलटीटी, कुर्ला, ठाणे, कल्याण और पनवेल इन स्टेशनों पर अगले 15 दिनों के लिए प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमत 10 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
सावरकर को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायक मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को घेरा
विधायक के खाने में मिली मक्खी, महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, अध्यक्ष ने दिया जांच का आदेश
ऐसे काम करता है एसीपी सिस्टम
रेलवे ने मेल-एक्सप्रेस के साथ लोकल ट्रेनों में केवल आपातकालीन उद्देश्य से अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) सिस्टम प्रदान किया है। जब ट्रेन की अलार्म चेन खींची जाती है, तो यह ट्रेन के मोटरमैन और गार्ड को अलर्ट बेल भेजने के साथ-साथ संबंधित कोच में एक छोटा लीवर विस्थापित हो जाता है,जिससे ट्रेन रूक जाती है। ट्रेन के चलने के लिए विस्थापित लीवर को ठीक करना होता है। जब मेल-एक्सप्रेस ट्रेन की अलार्म चेन खींची जाती है, तो यह पैसेंजर अलार्म सिग्नल डिवाइस (पीएएसडी) को सक्रिय कर देती है, जिससे संबंधित कोच में हवा का दबाव निकलता है जो ट्रेन को अपने आप रोक देता है।इसे गार्ड या टीटीई या किसी भी रेलवे कर्मचारी ठीक किया जाता है। लंबी दूरी की ट्रेनों में प्रायः एसीपी सिस्टम का दुरुपयोग होता है।
332 cases of chain pulling in a month increasing misuse
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMHP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














