- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mlc Election Nashik Crorepatis Candidates Assets List Declared
नासिक विधान परिषद चुनाव: 150 करोड़ की संपत्ति के साथ गणेश गिते सबसे अमीर उम्मीदवार, कुल नौ दावेदार मैदान में
- Written By: रूपम सिंह
Nashik MLC Election: नासिक विधान परिषद चुनाव के नौ वैध उम्मीदवारों की संपत्ति के ब्यौरे ने सबको चौंकाया है। 150 करोड़ की संपत्ति के साथ निर्दलीय गणेश गिते सबसे अमीर दावेदार हैं।

नासिक विधान परिषद चुनाव (सोर्स-सोशल मीडिया)
Nashik MLC Election Narendra Darade: विधान परिषद चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस चुनाव में जीत के लिए केवल राजनीतिक कौशल ही नहीं, बल्कि भारी-भरकम धनशक्ति का भी प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। मतदाताओं की सीमित संख्या और चुनाव प्रचार के दौरान खर्च पर कोई प्रभावी अंकुश न होने के कारण, नासिक के इस चुनावी अखाड़े में अरबपतियों और करोड़पति उम्मीदवारों का दबदबा स्पष्ट दिख रहा है।
उम्मीदवारों की वित्तीय ताकत पर एक नजर नासिक विधान परिषद चुनाव के चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की संपत्ति ने सबको चौंका दिया है। आंकड़ों पर गौर करें तो बड़े-बड़े दिग्गज भी इस दौड़ में शामिल हैं। गणेश – गितेः इस सूची में सबसे ऊपर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 150 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
परवेज कोकणीः 102 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ वे भी प्रमुख प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। कुणाल दराडेः इनके पास 17 करोड़ रुपये की संपत्ति का विवरण है। नरेंद्र दराडेः लगभग 9 करोड़ 89 लाख रुपये की संपत्ति इनके पास है। विष्णुपंत म्हैसधुणेः इनकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत है। गोरख बोडकेः इस सूची में सबसे कम यानी 2 करोड़ 89 लाख रुपये की संपत्ति के साथ बोडके का नाम है।
सम्बंधित ख़बरें
चुनाव-जनगणना ड्यूटी विवाद: रिकॉर्ड में गड़बड़ी के आरोप, नागपुर मनपा प्रशासन का सख्त एक्शन
क्या आंकड़ों के खेल में कांग्रेस दे पाएगी भाजपा को मात? 976 मतदाताओं वाली विधान परिषद सीट पर राजनीतिक घमासान
Maharashtra MLC Elections: नामांकन वापसी के अंतिम दिन शह और मात का खेल! बागियों को मनाने में जुटी MVA-महायुति
Nashik MHADA Scam: 149 बिल्डरों के नामों पर सस्पेंस बरकरार, जांच ठंडी पड़ने से प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल
नाम वापसी के दौरान चर्चाओं का सियासी बाजार गर्म
चुनावी प्रक्रिया के दौरान कुछ उम्मीदवारों पर धोखाधड़ी और कानूनी मामले भी दर्ज हैं, जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में जिलाधिकारी
कार्यालय में नाम वापसी के दौरान जब नरेंद्र दराडे को आवेदन सौंपा गया, तो वहां मौजूद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें:- Nashik MHADA Scam: 149 बिल्डरों के नामों पर सस्पेंस बरकरार, जांच ठंडी पड़ने से प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल
वैध उम्मीदवारों की सूची
इस चुनावी जंग में नरेंद्र दराडे, मोहम्मद खालीद अब्दुल रशीद, कुणाल दराडे, परवेज कोकणी, गोकुल गिते, गणेश गिते, प्रसाद हिरे, निवृत्ती बोडके और विष्णू म्हैसधुणे सहित कुल नौ उम्मीदवार वैध पाए गए है। इस चुनाव में धनबल और जनमत का मुकाबला अब किस करवट बैठता है, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल नासिक के राजनीतिक गलियारों में इन आंकड़ों की ही गूंज है।
Mlc election nashik crorepatis candidates assets list declared
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक विधान परिषद चुनाव: 150 करोड़ की संपत्ति के साथ गणेश गिते सबसे अमीर उम्मीदवार, कुल नौ दावेदार मैदान में
Jun 04, 2026 | 12:46 PMकैसे लिखी गई दीदी की पार्टी को तोड़ने की पटकथा? जानें ऋतब्रत और संदीपन साहा का वो ‘CID दांव’ जिसने पलटा खेल
Jun 04, 2026 | 12:45 PMमहू: जनसुनवाई में फूटा आदिवासी युवती का गुस्सा, SDM को सुनाई खरी-खोटी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Jun 04, 2026 | 12:44 PMभारत दौरे पर वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज, दराबाद हाउस में पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता
Jun 04, 2026 | 12:43 PMचुनाव-जनगणना ड्यूटी विवाद: रिकॉर्ड में गड़बड़ी के आरोप, नागपुर मनपा प्रशासन का सख्त एक्शन
Jun 04, 2026 | 12:40 PMक्या आंकड़ों के खेल में कांग्रेस दे पाएगी भाजपा को मात? 976 मतदाताओं वाली विधान परिषद सीट पर राजनीतिक घमासान
Jun 04, 2026 | 12:39 PMYoga For Glowing Skin: बिना महंगे स्किनकेयर के पाएं नेचुरल ग्लो, रोजाना करें ये आसान योगासन
Jun 04, 2026 | 12:38 PMवीडियो गैलरी

21 मौतों का जिम्मेदार कौन? BNB के नाम पर चल रहा था मौत का होटल, दिल्ली अग्निकांड हादसे के बाद उठे सवाल
Jun 03, 2026 | 10:28 PM
वाराणसी में आधी रात चला CM योगी का बुलडोजर, काशी रेलवे स्टेशन परिसर से मजार और मस्जिद पूरी तरह जमींदोज- VIDEO
Jun 03, 2026 | 10:14 PM
UP पुलिस का महा-ऑपरेशन, 453 बंधकों को आजाद कर भेजा गया नेपाल; लोग बोले- थैंक यू योगी जी, VIDEO वायरल
Jun 03, 2026 | 10:11 PM
Exclusive: प्रयागराज में सील हुआ Exampur कोचिंग, तो क्यों रो पड़े विवेक सर? खास इंटरव्यू में किया खुलासा
Jun 03, 2026 | 09:58 PM
मुस्लिम बाहुल्य इलाके में आस्था सिंह ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सेकुलरिज्म की पोल, देखे VIDEO
Jun 03, 2026 | 09:55 PM
पीएम मोदी और नेपाल के RSP अध्यक्ष रवि लामिछाने की मुलाकात, ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति पर दिया जोर
Jun 03, 2026 | 04:48 PM












