- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mhasala Nagar Panchayat Election Shiv Sena Wins Bharatshet Gogawale Sunil Tatkare Raigad
रायगड़ में शिंदे ने कांग्रेस से मिलाया हाथ, भरत गोगावले ने सुनील तटकरे को दी मात, महाराष्ट्र में सियासी बवाल!
Raigad Politics: रायगड़ के म्हसला नगर पंचायत चुनाव में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने कांग्रेस के साथ मिलकर NCP को करारी शिकस्त दी है। सुनील तटकरे के गढ़ में यह बड़ा उलटफेर है।
- Written By: आकाश मसने

भरत गोगावले व सुनील तटकरे (डिजाइन फोटो)
Mhasala Nagar Panchayat Results: महाराष्ट्र रायगड़ जिले की म्हसला नगर पंचायत में आखिरकार उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जीत का परचम लहरा दिया है। नगराध्यक्ष पद के चुनाव में शिवसेना ने कांग्रेस के साथ मिलकर 17 में से 9 सीटों पर बहुमत हासिल कर सत्ता पर कब्जा जमाया। इस जीत को सुनेत्रा पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
पिछले 10 वर्षों से रायगड़ जिले की म्हसला नगर पंचायत पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का एकछत्र राज था, लेकिन इस बार शिंदे गुट के मंत्री भरत गोगावले की रणनीति ने समीकरण बदल दिए और सुनील तटकरे तथा मंत्री अदिति तटकरे के गढ़ में सेंध लगा दी।
म्हसला नगर पंचायत में नगराध्यक्ष पद की सीधी टक्कर शिंदे गुट के उम्मीदवार जंजिरकर और एनसीपी के सुनील शेडगे के बीच थी। इस जीत के बाद श्रीवर्धन विधानसभा क्षेत्र में शिंदे गुट की ताकत और मजबूत मानी जा रही है। आने वाले चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस और शिंदे सेना के बीच मुकाबला और तीखा होने के संकेत मिल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BMC BJP Shinde Group: बीएमसी में बीजेपी-शिंदे गुट के बीच बढ़ी खींचतान, नाला सफाई दौरों को लेकर विवाद
TVK के 108 विधायक इस्तीफा दे दें तो क्या होगा? आसान भाषा में समझिए तमिलनाडु के सियासी घमासान का गुणा-गणित
इंदौर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन, 3 बार रह चुके हैं MLA
भाजपा ने कांग्रेस के चक्काजाम को बताया फ्लॉप, कहा- अपने ही वरिष्ठ नेताओं को एकजुट नहीं कर सकी पार्टी
व्हिप तोड़ने वालों पर दी थी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद नए नगराध्यक्ष और शिवसेना नगरसेवकों ने नगराध्यक्ष कार्यालय में लगी सांसद सुनील तटकरे की तस्वीर हटवा दी। उनकी जगह शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे और पूर्व मुख्यमंत्री बैरिस्टर ए।आर। अंतुले की तस्वीरें लगाई गई। म्हसला नगर पंचायत में यह हार अदिति तटकरे के लिए भी बड़ा राजनीतिक झटका मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी: इस बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी; कोंकण डिवीजन टॉप पर
खास बात यह है कि चुनाव से पहले एनसीपी ने अपने नगरसेवकों को व्हिप जारी किया था। दो दिन पहले ही सुनील तटकरे ने व्हिप तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद पार्टी सत्ता बचाने में नाकाम रही।
रायगड़ में नए सियासी समीकरण
रायगड़ जिले में NCP और शिवसेना के बीच सत्ता की जोरदार खींचतान पहले कुछ शांत पड़ गई थी। यहां शिंदे गुट के मंत्री भरत गोगावले और एनसीपी नेता सुनील तटकरे की बेटी और मंत्री अदिति तटकरे के बीच पालकमंत्री पद को लेकर सियासी टकराव चल रहा था। इस बीच वहीं अब इन चुनावी नतीजों से एक बार फिर राजनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका है। इस चुनाव में शिवसेना और कांग्रेस के बीच गठबंधन से नए समीकरणों के उभरने की गुंजाइश बनेगी। फिलहाल, शिवसेना के पास 10 पार्षदों की ताकत है, जबकि NCP के पास 6 सीटें हैं।
Mhasala nagar panchayat election shiv sena wins bharatshet gogawale sunil tatkare raigad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मंदसौर में बड़ा ट्रेन हादसा टला: पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा, 3 घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात
May 08, 2026 | 12:40 PMबेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर ने महिला पैसेंजर को दिया फूल, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
May 08, 2026 | 12:40 PMरायगड़ में शिंदे ने कांग्रेस से मिलाया हाथ, भरत गोगावले ने सुनील तटकरे को दी मात, महाराष्ट्र में सियासी बवाल!
May 08, 2026 | 12:40 PMमहाराष्ट्र में टीओडी योजना से 70 लाख उपभोक्ताओं को फायदा: महावितरण ने बांटी ₹2,235 करोड़ की बिजली छूट
May 08, 2026 | 12:34 PMEV Scooter Vs EV Bike: बैचलर हैं तो खरीदने से पहले जान लें ये बड़ा फर्क, वरना बाद में पड़ सकता है भारी
May 08, 2026 | 12:34 PMMP Civil Services Conduct Rules 2026: MP में अफसरों के गिफ्ट लेने पर सख्ती , गिफ्ट लेने के नियम बदल रही सरकार
May 08, 2026 | 12:32 PMबीच सड़क पर शख्स ने किया पत्नी पर हमला, युवकों ने महिला को बचाते हुए शख्स की जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल
May 08, 2026 | 12:26 PMवीडियो गैलरी

योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM














