भाजपा ने कांग्रेस के चक्काजाम को बताया फ्लॉप, कहा- अपने ही वरिष्ठ नेताओं को एकजुट नहीं कर सकी पार्टी

Ashish Usha Agarwal On Congress Protest: बीजेपी के प्रदेश प्रभारी आशीष ने कांग्रेस के चक्काजाम को फ्लॉप बताया है। आशीष के मुताबिक इस आंदोलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में एकजुटता नहीं दिखी।
MP Political News
कांग्रेस और भाजपा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

MP Political News: मध्यप्रदेश में कांग्रेस द्वारा आयोजित चक्काजाम को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विरोधी दलों ने इस आंदोलन को पूरी तरह फ्लॉप बताते हुए दावा किया कि न तो किसानों का समर्थन मिला और न ही कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं को एक मंच पर ला सकी।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने कांग्रेस को घेरते हुए दावा किया कि ये पार्टी का ये आंदोलन फ्लॉप रहा। उन्होंने x पर लिखा 'कांग्रेस का तथाकथित चक्का जाम कार्यक्रम पूरी तरह बेअसर और फ्लॉप साबित हुआ।

वरिष्ठ नेता भी एकजुट नहीं

आशीष ने लिखा 'किसान और कार्यकर्ता तो इस आंदोलन से दूर रहे ही। कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं को भी इस मुद्दे पर एकजुट नहीं कर सकी। कमलनाथ , दिग्विजय सिंह , अरुण यादव और अजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं की दूरी ने साफ कर दिया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर गहरा मतभेद और अविश्वास है।'

जनता को हुई परेशानी

उन्होंने लिखा 'इस तथाकथित चक्काजाम से आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ा, जबकि इसका जनसमर्थन कहीं दिखाई नहीं दिया। यह मात्र एक राजनीतिक अस्तित्व बचाने का असफल प्रयास अधिक नजर आया। जब किसी दल के वरिष्ठ नेता ही पार्टी के आह्वान से दूरी बना लें, तो समझ लेना चाहिए कि न नेतृत्व में दम बचा है और न ही नीतियों में जनविश्वास।'

कांग्रेस ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

सियासी बयानबाजी के बीच कांग्रेस की ओर से फिलहाल इस आलोचना पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि पार्टी नेताओं का कहना है कि आंदोलन जनता के मुद्दों को उठाने के लिए किया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com