- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mega Block On All Three Routes Of Mumbai Local On Sunday Know The Full Schedule
Mega Block: रविवार को मुंबई लोकल के तीनों मार्गों पर मेगा ब्लॉक, जाने पुरा शेड्युल
मुंबई में तीनों लोकल मार्गों पर रविवार को मेगा ब्लॉक लगने की जानकारी दी जा रही है। इस मेगा ब्लॉक की वजह से नागरिकों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, पश्चिम रेलवे पर दिन में कोई मेगा ब्लॉक नहीं है।
- Written By: विधी शर्मा

रविवार को मुंबई लोकल के तीनों मार्गों पर मेगा ब्लॉक (फोटो-ANI)
मुंबई: रविवार को मुंबई में लोकल रेलवे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वीकेंड के दिन लोकल रेलवे के रूट पर मेगा ब्लॉक होने की जानकारी दी जा रही है। रेलवे विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि 1 दिसंबर को उपनगरी में रेलवे रूट के मेंटेनेंस के लिए ये मेगा ब्लॉक लगाया जा रहा है। इस बीच पश्चिम रेलवे पर कोई मेगा ब्लॉक न होने की वजह से ये रूट दिन में यात्रा के लिए शुरू रहेगा।
मुंबई लोकल रेलवे विभाग की ओर से जानकारी मिली है कि रविवार के दिन रेलवे की पटरियों की मरम्मत और सिग्नल सिस्टम से जुड़े तकनीकी कामों को करने के लिए ये मेगा ब्लॉक लगाया जा रहा है। मध्य रेलवे के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से विद्याविहार अप-डाउन धीमी मार्ग पर, हार्बर मार्ग के पनवेल से वाशी अप-डाउन रूट पर मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान इन रूट से यात्रा करने वाले नागरिकों को रविवार के दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मुंबई से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai में बृहन्मुंबई गुजराती समाज का नया बोर्ड गठित, 86 वर्षीय Dr Hemraj Shah फिर बने अध्यक्ष
बारामती-राहुरी उपचुनाव को लेकर 2 गुटों में बंटी शिवसेना UBT, महाविकास अघाड़ी में पड़ी दरार!
जैन धर्म पर मंत्री Mangal Prabhat Lodha का बड़ा बयान, अल्पसंख्यक दर्जे पर पुनर्विचार की सलाह
Mumbai Investment Scam: 84% रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, EOW ने वांछित आरोपी को पकड़ा
मध्य रेल्वे लाइन
CSMT से विद्याविहार अप-डाउन धीमे रुट सुबह 10:55 से दोपहर 3:25 तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान CSMT से प्रस्थान करने वाली धीमी ट्रेनों को CSMT और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन एक्सप्रेस लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये ट्रेनें भायखला, परल, दादर, माटुंगा, शिव और कुर्ला स्टेशनों पर स्टॉप लेंगी और आगे विद्याविहार स्टेशन से अप रुट पर डायवर्ट किया जाएगा। घाटकोपर से प्रस्थान करने वाली अप धीमी ट्रेनों को विद्याविहार से CSMT के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, कुर्ला, शिव, दादर, परल और बायकुला स्टेशनों पर रोका जाएगा।
हार्बर लाइन
पनवेल-वाशी अप-डाउन हार्बर मार्ग पर सुबह 11:05 से शाम 4:05 बजे तक ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक के दौरान पनवेल या बेलापुर से CSMT की ओर जाने वाली अप हार्बर रुट और CSMT से पनवेल/ बेलापुर तक डाउन हार्बर रुट की सेवाएं रद्द की गई हैं। पनवेल से ठाणे की ओर प्रस्थान करने वाली अप ट्रांसहार्बर रुट और डाउन रुट की सेवाएं भी रद्द कर दी गई हैं। इस दौरान CSMT और वाशी के बीच स्पेशल लोकल चलेगी। ब्लॉक के दौरान ठाणे-वाशी या नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवा उपलब्ध होगी।
कोंकण रेलवे से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
पश्चिम रेल्वे लाइन
मरिन लाइन्स से माहिम डाउन धीमे मार्ग पर कल देर रात 12:15 से तड़के 4:15 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान चर्चगेट और माहिम स्टेशनों के बीच सभी डाउन धीमे रुट की ट्रेनें डाउन एक्सप्रेस रुट पर चलाई जाएंगी। इस कारण ये ट्रेनें महालक्ष्मी, लोअर परल, प्रभादेवी, माटुंगा रोड और माहिम स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। दरअसल, महालक्ष्मी, प्रभादेवी, माटुंगा स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म उपलब्ध न होने की वजह से और लोअर परल, माहिम स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म की पर्याप्त लंबाई न होने की वजह से ये ट्रेनें यहां नहीं रुक पाएंगी।
Mega block on all three routes of mumbai local on sunday know the full schedule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘महिला स्पीकर को दिए गए 10 करोड़’, शशिकांत शिंदे के सनसनीखेज आरोप से सतारा की राजनीति में उबाल
Apr 05, 2026 | 03:31 PMJalna में सनसनीखेज मामला, नवजात को सड़क किनारे फेंकने का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Apr 05, 2026 | 03:30 PMMaldives Vacation Video: अक्षय कुमार ने शेयर किया ट्विंकल खन्ना संग रोमांटिक वीडियो, फैंस बोले- परफेक्ट कपल
Apr 05, 2026 | 03:27 PMSRH vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस, दो बदलाव के साथ उतरी हैदराबाद; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Apr 05, 2026 | 03:23 PMAkanksha Chamola को संस्कृत मंत्र के बीच मस्ती करना पड़ा भारी, आड़े-टेढ़े मुंह बनाने पर फूटा यूजर्स का गुस्सा
Apr 05, 2026 | 03:21 PM‘मुझे घूंसे मारता और छाती को हाथ लगाता था’, रत्नागिरी में वारकरी गुरुकुल प्रमुख पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
Apr 05, 2026 | 03:07 PMJalgaon में बनेगी भव्य आर्ट गैलरी, मंत्री गुलाबराव पाटील की घोषणा; शहर को मिलेगी नई सांस्कृतिक पहचान
Apr 05, 2026 | 03:06 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














