नासिक सिटीलिंक बसों में 'स्मार्ट टिकटिंग प्रणाली' शुरू, क्यूआर कोड और एनसीएमसी कार्ड से मिलेगा कैशलेस सफर

Nashik Citilink Bus: नासिक सिटीलिंक बसों में नई 'स्मार्ट टिकटिंग प्रणाली' का शुभारंभ किया गया। यात्री अब यूपीआई क्यूआर कोड और एनसीएमसी कार्ड के माध्यम से कैशलेस व डिजिटल भुगतान कर सकेंगे।
Nashik Citilink launched a 'Smart Ticketing System' for city buses. Passengers can now make cashless digital payments via UPI QR codes and NCMC transit cards.
नासिक सिटीलिंक बसों (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Nashik Citilink Bus Smart Ticketing System: नासिक महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (सिटीलिंक) ने सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गुरुवार सिटीलिंक की बस सेवा में नई और अत्याधुनिक 'स्मार्ट टिकटिंग प्रणाली' का शुभारंभ किया गया। महापौर हिमगौरी आडके आहेर ने इस नई इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीएम) का लोकार्पण किया, जिससे अब यात्रियों को सफर के दौरान नकद पैसों की किल्लत से पूरी तरह निजात मिलेगी।

डिजिटल भुगतान तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक

नई व्यवस्था के आने के बाद यात्रियों के लिए बस का सफर और भी आसान हो जाएगा। यात्रियों को अब बस में चिल्लर या नकदी की चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस स्मार्ट टिकटिंग प्रणाली की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं यात्री बस में ही लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके यूपीआई के माध्यम से तुरंत अपना टिकट ले सकेंगे।

नेशनल कॉमन मोबिलिटी (एनसीएमसी) का उपयोग कर यात्री बिना किसी परेशानी के अपना टिकट बुक कर कार्ड सकते हैं, जिससे लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी। डिजिटल भुगतान से टिकट वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और डेटा का सही प्रबंधन हो सकेगा। नई मशीनों से टिकट जारी करने की प्रक्रिया काफी तेज है, जिससे यात्रियों के समय की बचत होगी और कंडक्टरों का काम भी आसान होगा।

सिटीलिंक की आधुनिक प्रतिबद्धता

इस अवसर पर नासिक उपमहापौर विलास अण्णा शिंदे, सिटीलिंक के वरिष्ठ अधिकारी और विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। महापौर ने नागरिकों से इस डिजिटल भुगतान सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। सिटीलिंक प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल शुरुआत है और भविष्य में यात्रियों को और भी अधिक आधुनिक एवं सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com