-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Central Railway Monsoon Preparedness Mumbai Local Trains 2026
बारिश में नहीं थमेगी मुंबई लोकल की रफ्तार, मध्य रेलवे ने मानसून के लिए किए व्यापक इंतजाम
- Written By: अपूर्वा नायक
Central Railway Monsoon Preparedness: मध्य रेलवे ने मानसून के दौरान जलभराव और भूस्खलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। विशेष मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू की गई है।

लोकल ट्रेनें (सोर्स - सोशल मिडिया)
Central Railway Monsoon Preparedness News: बारिश रेल की रफ्तार नहीं रोकेगी, इसी लक्ष्य के साथ मध्य रेल ने मुंबई मंडल में मानसून की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जलभराव, भूस्खलन और अन्य मानसूनी चुनौतियों से निपटने के लिए 117 जलभराव संभावित स्थानों की पहचान कर वहां 12।5 एचपी से 100 एचपी क्षमता तक के 210 हाई-कैपेसिटी जल निकासी पंप तैनात किए जा रहे हैं।
साथ ही नालियों, पुलियों और पुलों के जलमागों की व्यापक सफाई भी की जा रही है। इसी के साथ ही 42 पुलों के उन्नयन और मनपाओं के साथ संयुक्त मॉनिटरिंग के जरिए जलभराव, भूस्खलन और अन्य मानसूनी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने की रणनीति लागू की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
मन की बात में नीट पर चुप्पी क्यों? भड़के कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल, पीएम मोदी की चुप्पी पर जताया विरोध
महाराष्ट्र में निवेश को रोजगार में बदलने की तैयारी, सीएम फडणवीस ने की उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक
अब निजी अस्पतालों में भी मान्य होंगे इच्छामृत्यु और जीवन इच्छा पत्र के नियम, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला
मध्य रेल ने बाढ़ प्रभावित 18 प्रमुख स्थानों पर विशेष कार्य योजना लागू की है। सायन-कुर्ला, चुनाभट्टी-कुर्ला, विक्रोली-कंजुरमार्ग रोड और कुर्ला-तिलकनगर सहित छह महत्वपूर्ण स्थानों पर सुधार कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि पुल विस्तार, ट्रैक ऊंचाई बढ़ाने, माइक्रो टनलिंग और जल निकासी सुधार से जुड़े दीर्घकालिक कार्य वर्ष 2028 तक चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे।
मानसून तैयारियों की सबसे बड़ी उपलब्धि लगभग 5.50 करोड़ रुपए की लागत से ठाणे माइक्रो टनलिंग परियोजना का पूरा होना है। रेलवे ट्रैक के नीचे 110-110 मीटर लंबी दो आरसीसी पाइपलाइन बिछाने से ठाणे स्टेशन पर वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान होने की उम्मीद है।
42 पुलों के उन्नयन का कार्य पूरा
जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वर्ष 2024-25 और 2025-26 में 42 पुलों के उन्नयन का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं कल्याण-लोनावला-कर्जत और कसारा-इगतपुरी घाट खंडों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से बचाव के लिए बोल्डर नेटिंग, फेसिंग, गैबियन संरचनाएं, रिटेनिंग वॉल और अन्य आधुनिक सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में सफेद पट्टी विवाद पर समाधान की पहल, राज ठाकरे ने जैन समाज से कहा- विवाद बढ़ाने वाले कदम न उठाएं
मौसम जनित व्यवधानों में आई कमी
पिछले तीन वर्षों में इन प्रयासों से घाट क्षेत्रों में मौसम जनित व्यवधानों में उल्लेखनीय कमी आई है। मध्य रेल मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और नवी मुंबई मनपओं के साथ संयुक्त मॉनिटरिंग और समन्वय के जरिए मानसून के दौरान लाखों यात्रियों को सुरक्षित रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Central railway monsoon preparedness mumbai local trains 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
Jul 18, 2026 | 04:44 AMआगरा कैंट कांड में बड़ी कार्रवाई: RPF कमांडेंट का तबादला, कई अधिकारियों तक पहुंची जांच की आंच
Jul 18, 2026 | 12:14 AMAaj Ka Rashifal: सिंह, मकर और मीन समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शनिवार, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Jul 18, 2026 | 12:05 AMसागर: खाद संकट से लेकर नशे तक, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार
Jul 17, 2026 | 11:18 PMसुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
Jul 17, 2026 | 11:18 PMछत्रपति संभाजीनगर: एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर ठगों ने बैंक अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 24.79 लाख रुपये
Jul 17, 2026 | 11:10 PMथाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM













