-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mbmc On Vitthal Mahaarti Ashadhi Ekadashi Navgarh Jarimari Decision
विट्ठल महाआरती पर शिवसेना-BJP के बीच सियासी विवाद का समाधान, MBMC ने जारी किया अलग-अलग समय पर पूजा का शेड्यूल
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
MBMC On Vitthal Mahaarti: आषाढ़ी एकादशी पर विट्ठल महाआरती को लेकर शिवसेना-भाजपा विवाद खत्म। MBMC ने नवघर और जरीमारी में अलग-अलग समय पर पूजा व महाआरती आयोजित करने का फैसला लिया।

आषाढ़ी एकादशी पर विट्ठल महाआरती (सोर्स: AI)
MBMC On Vitthal Mahaarti Ashadhi Ekadashi: आषाढ़ी एकादशी पर भगवान श्री विट्ठल की 51 फीट ऊंची प्रतिमाओं की पूजा और महाआरती को लेकर शिवसेना और भाजपा के बीच चल रही सियासी खींचतान का आखिरकार समाधान निकल आया है।
मीरा-भाईंदर मनपा ने 25 जुलाई को नवघर (भाईंदर पूर्व) और काशीमीरा स्थित जरीमारी तालाब परिसर में अलग-अलग धार्मिक आयोजन कराने का फैसला लिया है। शिवसेना की संस्कृति युवा प्रतिष्ठान 25 जुलाई को शाम 6 बजे महाआरती का आयोजन करेगी, वहीं इसी दिन सुबह 10 बजे मनपा की ओर से महापौर और उपमहापौर भी पूजा अर्चना करेंगे।
क्या है मामला?
संस्कृति युवा प्रतिष्ठान ट्रस्ट ने 16 जुलाई को मीरा-भाईंदर मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा से नवघर स्थित 51 फीट ऊंची भगवान श्री विट्ठल प्रतिमा पर आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर महाआरती की अनुमति मांगी थी। इससे पहले 30 जून को महापौर डिंपल मेहता ने भी दोनों विट्ठल प्रतिमाओं पर मनपा की ओर से पूजा, अभिषेक, आरती और भजन-कीर्तन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था।
सम्बंधित ख़बरें
बीएमसी मुख्यालय की कैंटीन में छाछ के गिलास में मिली मक्खी! FDA का बड़ा एक्शन, कैंटीन सील
आगरा में हाई वोल्टेज ड्रामा: डिंपल यादव पर पोस्ट से सियासी बवाल, भाजपा विधायक के घर जाने से पहले रोके गए सपाई
धाराशिव में दो गुटों में खूनी झड़प और पथराव, तनाव के बाद छावनी में तब्दील हुआ इलाका, SP रितु खोखर की ये अपील
मौन आंदोलन के दौरान छलका दर्द, रो पड़े अन्ना हजारे! खराब सेहत फिर भी NEET प्रोटेस्ट में हुए शरीक
दोनों पक्षों के कार्यक्रम प्रस्तावित होने के बाद प्रशासन के सामने अनुमति और कानून-व्यवस्था को लेकर चुनौती खड़ी हो गई। बाद में मनपा ने अलग-अलग समय और स्थान पर धार्मिक आयोजन कराने का निर्णय लेकर संभावित विवाद का समाधान किया, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्वक कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे।
यह भी पढ़ेः- मुंबई: बारिश से लंबी दूरी की ट्रेनें लड़खड़ाई,परेशान यात्रियों को खाना-पानी का वितरण, कई ट्रेनें हुई रिशेड्यूएल
मनपा का फैसला
एक ही समय और स्थान पर दो अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तावित होने से प्रशासन असमंजस में था। ट्रस्ट ने कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं में भ्रम की आशंका जताई थी। मनपा से अनुमति मिलने के बाद संस्कृति युवा प्रतिष्ठान ट्रस्ट ने नवघर में 25 जुलाई की शाम 6 बजे महाआरती के आयोजन का निर्णय लिया।
तो वहीं दूसरी ओर गुरुवार को जारी मनपा के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार 25 जुलाई को सुबह 10 बजे काशीमीरा के जरीमारी तालाब परिसर में महापौर डिंपल मेहता तथा उसी समय नवघर (भाईंदर पूर्व) में उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील के हाथों भगवान श्री विट्ठल की विधिवत पूजा-अर्चना कराई जाएगी। मनपा के इस फैसले से एक ही स्थान पर दो कार्यक्रम होने की आशंका समाप्त हो गई है। अब आषाढ़ी एकादशी पर दोनों स्थानों पर श्रद्धालु शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्वक धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकेंगे।
Mbmc on vitthal mahaarti ashadhi ekadashi navgarh jarimari decision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विट्ठल महाआरती पर शिवसेना-BJP के बीच सियासी विवाद का समाधान, MBMC ने जारी किया अलग-अलग समय पर पूजा का शेड्यूल
Jul 23, 2026 | 06:18 PMबीएमसी मुख्यालय की कैंटीन में छाछ के गिलास में मिली मक्खी! FDA का बड़ा एक्शन, कैंटीन सील
Jul 23, 2026 | 06:14 PMSMS से लेकर UPI तक बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, भारत में 146% बढ़े SMS स्कैम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Jul 23, 2026 | 06:10 PMशख्स ने पुलिस वैन का दरवाजा खोल प्रदर्शनकारियों को भगाया, पेपर लीक विरोध प्रदर्शन का वीडियो वायरल
Jul 23, 2026 | 06:08 PMSawan 2026: सावन में शिवलिंग पर चढ़ा दें बस यह एक चीज, भोलेनाथ की बरसेगी असीम कृपा
Jul 23, 2026 | 06:06 PMआगरा में हाई वोल्टेज ड्रामा: डिंपल यादव पर पोस्ट से सियासी बवाल, भाजपा विधायक के घर जाने से पहले रोके गए सपाई
Jul 23, 2026 | 06:00 PMगाड़ियों के लिए बड़ी खबर! 20% से ज्यादा एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! संसद में बताई सच्चाई
Jul 23, 2026 | 06:00 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM












