मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और जल परियोजना में लापरवाही पर MBMC सख्त, 9 एजेंसियों पर 83 लाख का जुर्माना

MBMC MMRDA Fine: मीरा-भाईंदर में वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और सूर्या जल परियोजना में लापरवाही पर MBMC और MMRDA ने 9 ठेकेदारों व सलाहकार एजेंसियों पर कुल 83 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

आलोक उमाकृष्ण

MBMC MMRDA Fine 83 Lakh: मीरा- भाईंदर मनपा और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने विकास कार्यों में पर्यावरणीय नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले ठेकेदारों व तकनीकी सलाहकारों पर बड़ी कार्रवाई की है।

वायु गुणवत्ता सुधार, सड़क मरम्मत और सूर्या प्रादेशिक जल आपूर्ति योजना में लापरवाही के 3 अलग-अलग मामलों में कुल 83 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हाई पावर कमेटी

उच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित हाई पावर कमेटी (एचपीसी) द्वारा जारी 28 दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर मनपा ने 6 ठेकेदारों पर 11-11 लाख रुपये, यानी कुल 66 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इन ठेकेदारों पर निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण, ग्रीन नेट, व्हील वॉश सिस्टम, मिस्ट स्प्रे, एयर क्वालिटी मॉनिटर, मलबा ढककर परिवहन और अन्य पर्यावरणीय उपाय लागू नहीं करने का आरोप है।

नोटिस के बावजूद अनुपालन रिपोर्ट नहीं देने और निरीक्षण में कमियां मिलने पर कार्रवाई की गई। मनपा ने चेतावनी दी है कि दोबारा उल्लंघन पर 15 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। एमएमआरडीए ने सड़क मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा में लापरवाही से एक यात्री के घायल होने के मामले में संबंधित एजेंसियों पर कार्रवाई की।

लगाया गया जुर्माना

सड़क निर्माण कर रही जे. कुमार इन्फ्राप्रोजेक्ट्स पर 10 लाख रुपये तथा कार्य की निगरानी करने वाले सिस्ट्रा-सीईजी-एसएमसीआईपीएल पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। दोनों एजेंसियों को यातायात प्रबंधन और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी तरह, अमृत 2.0 मिशन के तहत चल रही सूर्या प्रादेशिक जल आपूर्ति योजना में सुरक्षा संबंधी गंभीर चूक मिलने पर मनपा ने ठेकेदार ईगल इंफ्रा इंडिया लिमिटेड पर 15 लाख रुपये और तकनीकी सलाहकार फॉरेस्ट्रेस इंफ्राकॉन लिमिटेड-यश इनोवेटिव सॉल्यूशन (जेवी) पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

जांच में कार्यस्थलों पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा जाल, चेतावनी बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुरक्षा उपायों में गंभीर कमियां सामने आई थीं, जिससे दुर्घटनाएं भी हुईं।

होगी नियमित निगरानी

मनपा ने स्पष्ट किया है कि शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी। पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों और सलाहकारों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त दंडात्मक एवं प्रशासनिक कार्रवाई जारी रहेगी,ऐसी जानकारी शहर अभियंता दीपक ख़ांबित ने दी है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज