-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharastra Assembly Elections 2024 Shrigonda Assembly Constituency Profile
श्रीगोंदा विधानसभा सीट: भाजपा ने इस उम्मीदवार पर लगाया दाव, जानिए क्या एनसीपी दे पाएगी मात!
- Written By: प्रीति शर्मा
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से एक श्रीगोंदा विधानसभा सीट अहमदनगर जिले में स्थित है। यह अमदनगर संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्र में से एक है। यह एक सामान्य श्रेणी की सीट है। इस क्षेत्र में साल 2019 में हुए चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार बबनराव पचपुते ने एनसीपी के घनश्याम शेलार को कुछ ही अंतर से हराया था।

श्रीगोंदा विधानसभा सीट
अहमदनगर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें फिलहाल 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इसमें श्रीगोंदा विधानसभा सीट भी शामिल है। बता दें कि राज्य में 288 सीटों पर चुनाव होने है। जिसके लिए 20 नवंबर की तारीख तय की गई है। वहीं, मतगणना 23 नवंबर को शुरू होगी। ऐसे में हम महाराष्ट्र की हर एक विधानसभा सीट का विश्लेषण करेंगे। जिससे संबंधित क्षेत्र से जुड़ा राजनीतिक समीकरण समझने में मदद मिल सके।
आज हम इस लेख के माध्यम से श्रीगोंदा विधानसभा सीट का समीकरण समझने की कोशिश करेंगे। इस क्षेत्र में पिछले साल भाजपा का दबदबा रहा है। इस वजह से इस बार भी भाजपा ने महिला उम्मीदवार पर दाव लगाया है।
श्रीगोंदा विधानसभा सीट
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से एक श्रीगोंदा विधानसभा सीट अहमदनगर जिले में स्थित है। यह अमदनगर संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्र में से एक है। यह एक सामान्य श्रेणी की सीट है। पिछले 10 सालों में होने वाले 6 प्रमुख चुनावों की बात करें तो इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा भाजपा ने बाजी मारी है। जिसमें से दो बार एनसीपी ने बीजेपी को हराया था। इसमें विधानसभा और संसदीय चुनाव भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
भाजपा ने किसको दिया श्रीगोंदा सीट से टिकट
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से कुछ सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें श्रीगोंदा भी शामिल है। इस बार भाजपा ने इस सीट से पिछली साल के विधायक बबनराव पचपुते को टिकट नहीं दिया है। उनके खराब स्वास्थ्य के कारण वह इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। लेकिन उनकी जगह उनकी पत्नी श्रीमती प्रतिभा पचपुते को भाजपा ने टिकट दिया है। बता दें कि बबनराव पचपुते पर लोगों ने कई बार भरोसा जताया है। उनकी इस क्षेत्र पर अच्छी पकड़ है।
| साल | उम्मीदवार | पार्टी |
|---|---|---|
| 1980 | बबनराव पचपुते | जनता दल |
| 1985 | बबनराव पचपुते | जनता दल |
| 1990 | बबनराव पचपुते | कांग्रेस |
| 1999 | नागवडे शिवाजी नारायण | कांग्रेस |
| 2004 | बबनराव पचपुते | स्वतंत्र |
| 2009 | बबनराव पचपुते | स्वतंत्र |
| 2014 | राहुल कुंडालिकराव जगताप | एनसीपी |
| 2019 | बबनराव पचपुते | भाजपा |
साल 2019 में हुए चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार बबनराव पचपुते ने एनसीपी के घनश्याम शेलार को कुछ ही अंतर से हराया था। हालांकि भाजपा इस चुनाव में बढ़त लेने में कामयाब रही। वहीं बबनराव पचपुते ने साल 2004 और 2009 के चुनावों में भी जीत हासिल की है। इसके पहले भी वह जनता दल पार्टी से 1980 और 1985 में जीत हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर भी जीत हासिल की है। ऐसे में आंकड़ों देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि श्रीगोंदा की जनता पार्टी से ज्यादा बबनराव पचपुते पर भरोसा करती है।
यह भी पढ़ें: अहमदनगर सिटी विधानसभा सीट: एक बार फिर एनसीपी मारेगी बाजी या शिवसेना पलटेगी पासा? जानिए क्या है चुनावी समीकरण
इस बार क्या हो सकता है चुनावी समीकरण
भाजपा ने इस बार बबनराव पचपुते के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उनकी पत्नी को अपना उम्मीदवार चुना है। पिछले चुनावों को देखते हुए यह पता लगता है कि बबनराव का इस क्षेत्र में काफी दबदबा है। हालांकि इस बार एनसीपी और कांग्रेस भी यहां पर अपना दबदबा बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आंकड़ों के अनुसार यह कहा जा सकता है कि इस बार का मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि श्रीगोंदा की जनता किसको अपना उम्मीदवार बना सकती है।
Maharastra assembly elections 2024 shrigonda assembly constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: समझो सच तो होगे खुशहाल, संघ वटवृक्ष, BJP है डाल
Jul 11, 2026 | 07:30 AMTrump Iran Threat: ट्रंप की चेतावनी, अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान में मचेगी इतिहास की सबसे बड़ी तबाही
Jul 11, 2026 | 07:28 AMAquarius Horoscope: कुंभ राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता
Jul 11, 2026 | 07:27 AMदिल्ली सरकार में बड़ा फेरबदल! सीएम रेखा गुप्ता ने विधायक अभय वर्मा समेत इन 3 नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 07:20 AMबहामास में प्लेन क्रैश, आजादी के जश्न के बीच 10 लोगों की मौत; सरकार ने सस्पेंड की विमान सेवाएं
Jul 11, 2026 | 07:20 AM‘मेरी एक्टिंग नहीं, मेरा शरीर देखा जाता है’ अंजलि आनंद का खुलासा, सुनकर रह जाएंगे हैरान
Jul 11, 2026 | 07:19 AMदस्तावेजों की बाधा दूर, शिक्षा का खुला रास्ता: देवनगरी बस्ती के 40 से अधिक बच्चों का स्कूल में प्रवेश
Jul 11, 2026 | 07:19 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














