- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Unseasonal Rain Hailstorm Farmers Loss Munde Wadettiwar
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसान तबाह, मुंडे, वडेट्टीवार ने विधानसभा में सरकार को घेरा
Vijay Wadettiwar Statement: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से रबी फसलें तबाह होने पर धनंजय मुंडे और विजय वडेट्टीवार ने विधानसभा में सरकार को घेरा जबकि सरकार ने तत्काल पंचनामे का आश्वासन दिया
- Written By: आंचल लोखंडे

hailstorm crop loss (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Unseasonal Rain: महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में 23 फरवरी को हुई बेमौसम तूफानी बारिश और ओलावृष्टि का मुद्दा मंगलवार को विधानसभा में गूंजा। पूर्व मंत्री एवं परली विधायक धनंजय मुंडे तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने बारिश से हुई किसानों की बर्बादी के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास किया।
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण मराठवाड़ा के बीड, लातूर, परभणी, धाराशिव और नांदेड जिलों के साथ-साथ विदर्भ के नागपुर, भंडारा, गोंदिया, यवतमाल तथा कोंकण के कई हिस्सों में रबी फसलें बर्बाद हो गई हैं। गेहूं, ज्वार और चना जैसी कटाई के करीब पहुंची फसलें मिट्टी में मिल गई हैं, जबकि आम, अनार, अंगूर और तरबूज के बागानों को भारी नुकसान हुआ है।
सरकार का ध्यान आकर्षित
विधायक धनंजय मुंडे ने विधानसभा में पॉइंट ऑफ इन्फॉर्मेशन के जरिए सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बीड जिले के परली, अंबाजोगाई, माजलगांव, धारूर और केज तालुकों की गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए तत्काल पंचनामे कराने की मांग की। उन्होंने सरकार को आगाह किया कि यदि जल्द राहत प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो किसानों का आक्रोश बढ़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया-जबलपुर रेल ट्रैक डबलिंग के लिए 5,236 करोड़ मंजूर, मोदी कैबिनेट की स्वीकृति
मनपा के आंबेडकर शैक्षणिक अध्ययन केंद्र में अन्य विभाग शिफ्ट करने की कोशिश, मनसे ने किया विरोध
“डिजिटल अरेस्ट” महज एक छलावा है, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया आगाह, 1930 पर कॉल करने का आह्वान
Maharashtra News:विधायक को बिश्नोई गैंग की धमकी, विधानसभा में हंगामा
वडेट्टीवार ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए उठाए मुद्दे
विजय वडेट्टीवार ने स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से दोहरी मार झेल रहे किसानों का दर्द सदन में रखा। उन्होंने कहा कि एक ओर ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हैं, तो दूसरी ओर सरकार शक्तिपीठ महामार्ग परियोजना के लिए पुलिस बल का उपयोग कर किसानों की जमीनें जबरन लेने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि सहजपूर-जवला जैसे महज 600 की आबादी वाले गांव में 1,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती कर भूमि सर्वेक्षण कराया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली अतिवृष्टि का मुआवजा अब तक नहीं मिला और धान बोनस भी अदा नहीं किया गया है।
राजस्व मंत्री ने दिया पंचनामे का आश्वासन
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सदन में आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री के माध्यम से सभी प्रभावित जिलों में तत्काल पंचनामे के निर्देश दिए जाएंगे।
ये भी पढ़े: राज्य के चैरिटेबल अस्पतालों पर सरकार का शिकंजा, गरीबों का करना होगा इलाज, विधानसभा में सीएम की घोषणा
किसानों की चिंता बढ़ी
इस बीच विदर्भ और मराठवाड़ा में इस प्राकृतिक आपदा में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मौसम विभाग ने सोलापुर, परभणी, नांदेड और धाराशिव में अगले दो दिनों में और बारिश की चेतावनी दी है, जिससे किसानों की चिंता और गहरा गई है।
कोंकण के किसानों को बड़ी राहत
राज्य सरकार ने रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों के उन किसानों के लिए मुआवजे की घोषणा की है, जिन्हें नवंबर 2025 से दिसंबर 2025 के बीच हुई अतिवृष्टि से नुकसान हुआ था। इसके लिए 64 लाख 70 हजार रुपये का फंड मंजूर किया गया है, जो सीधे डीबीटी पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजा जाएगा।
Maharashtra unseasonal rain hailstorm farmers loss munde wadettiwar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बल्ले ने उगली आग और रच दिया इतिहास, PAK के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा तूफानी शतक, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने
Feb 24, 2026 | 11:05 PMजयपुर में मॉडिफाइड फॉर्ड जीप की शाही सवारी वायरल, सफेद थार समझ बैठे लोग
Feb 24, 2026 | 11:02 PMT20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, हैरी ब्रूक के शतक के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान
Feb 24, 2026 | 10:30 PMये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत! घर की इस दिशा में लगाएं
Feb 24, 2026 | 10:30 PMगोंदिया-जबलपुर रेल ट्रैक डबलिंग के लिए 5,236 करोड़ मंजूर, मोदी कैबिनेट की स्वीकृति
Feb 24, 2026 | 10:16 PMमनपा के आंबेडकर शैक्षणिक अध्ययन केंद्र में अन्य विभाग शिफ्ट करने की कोशिश, मनसे ने किया विरोध
Feb 24, 2026 | 10:07 PMईरान से युद्ध के पहले फंस गया अमेरिका, एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर के जाम हुए टॉयलेट
Feb 24, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM












