विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

महाराष्ट्र में 22 हजार मराठी स्कूल बंद? विजय वडेट्टीवार ने खोला सरकार का 'सीक्रेट एजेंडा', राजनीति गरमाई

Congress Trade Deal Protest: ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! विजय वडेट्टीवार का बड़ा आरोप- मुंबई के 'गुजरातीकरण' के लिए बंद की जा रही हैं 22 हजार मराठी शालाएं।

प्रिया जैस

India-US Trade Agreement: विधानसभा में कांग्रेस के पक्षनेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि भारत व अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करेगी। उन्होंने दावा किया कि इसका सर्वाधिक प्रभाव महाराष्ट्र के किसानों पर पड़ने वाला है। 7 मार्च को यवतमाल में कांग्रेस आंदोलन करेगी जिसमें किसानों को शामिल किया जाएगा। वे पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

चंद्रपुर मनपा में हुए नाटकीय घटनाक्रम मामले में वरिष्ठ नेताओं से माफी मांगने की खबरों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। चंद्रपुर मनपा में कांग्रेस का महापौर नहीं बन पाने को लेकर विविध चर्चाओं को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ हितचिंतक जानबूझकर निराधार प्रचार कर रहे हैं।

मेरे बारे में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से माफी मांगी। जो नगर परिषद चुनाव नहीं जीत पाए वे विविध सवाल करने लगे हैं। वास्तविकता यह है कि दिल्ली में चंद्रपुर के विषय पर चर्चा ही नहीं हुई। ट्रेड डील के अलावा राज्य की विविध स्थितियों पर चर्चा हुई।

मुंबई का गुजरातीकरण एजेंडा

विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि जानबूझकर मराठी शालाओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मुंबई में मराठी शालाओं को बंद कर शहर का गुजरातीकरण करने का छिपा एजेंडा सरकार चला रही है। राज्य में 22 हजार मराठी शालाएं बंद हैं। 4 हजार शालाओं में टीचर नहीं हैं। उन्होंने राहुल गांधी के भिवंडी न्यायालय में उपस्थित होने पर कहा कि वे सच्चाई के लिए लड़ने वाले नेता हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष गिरफ्तार, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी