Maharashtra Top 10 News: लालबागचा राजा का विसर्जन, चुनाव आयुक्त विवाद और FDA की कार्रवाई, आज की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 News Updates: मुंबई में लालबागचा राजा का विसर्जन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और FDA की 9.76 करोड़ की रिकॉर्ड जब्ती। जानिए महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरें।
Maharashtra Top 10 News 3 September
महाराष्ट्र की 10 बड़ी खबरेंसोर्स: AI

Maharashtra Top 10 News 25 September: आज महाराष्ट्र में सियासी हलचल, त्योहारों की धूम और प्रशासनिक कार्रवाईयों का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता को नम आंखों से विदाई दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक मंच पर तीखी बयानबाजी हुई। संजय राउत और कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इधर तुकाराम मुंढे के अगुवाई में महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने त्यौहारों के सीजन में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए राज्यव्यापी विशेष जांच अभियान चलाया है। आइए जानते हैं महाराष्ट्र की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

1. मुंबई में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, लालबागचा राजा की विसर्जन यात्रा शुरू, देखें Live

Mumbai Lalbaugcha Raja Visarjan
लालबागचा राजा की विसर्जन यात्रासोर्स: सोशल मीडिया

12 दिनों तक चले भव्य गणेशोत्सव का आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर समापन हो रहा है। शुक्रवार सुबह से ही सपनों के शहर मुंबई में भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर शुरू हो चुका है। पूरे शहर में "गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या" के नारों, ढोल-ताशों की गूंज, पारंपरिक संगीत और गुलाल व फूलों की बारिश के साथ श्रद्धालु अपने प्रिय बाप्पा को विदाई दे रहे हैं। लालबागचा राजा की औपचारिक पूजा सुबह 10 बजे की गई। पूजा के बाद लालबागचा राजा का शाही विसर्जन जुलूस दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। लालबागचा राजा का विसर्जन जुलूस मुंबई में सबसे लंबा और सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

2. माथाडी कानून नहीं होगा खत्म! CM फडणवीस का बड़ा ऐलान

Wadala housing project Mathadi
वाशी APMC का होगा ग्लोबल पुनर्विकाससोर्स- सोशल मीडिया

नवी मुंबई के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा और कानूनी संरक्षण देने वाला माथाडी कानून किसी भी परिस्थिति में खत्म नहीं किया जाएगा। सरकार इस कानून को और मजबूत करेगी। यह भरोसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वाशी में आयोजित माथाडी कामगार सम्मेलन में दिलाया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वडाला स्थित आवास परियोजना में करीब 2,850 से 3,000 माथाडी कामगारों को उनके हक के घर उपलब्ध कराए जाएंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

3. नांदेड़ में FDA ने 2.9 लाख रुपये के 675 किलो खाद्य उत्पाद जब्त किए

FDA Raid In Nanded Adulterated Khoya Mava Seized
नांदेड़ में FDA ने 2.9 लाख रुपये के 675 किलो खाद्य उत्पाद जब्त किएप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA)ने त्योहारों के मौसम में खाद्य पदार्थों की जांच के दौरान नांदेड़ जिले के छह प्रतिष्ठानों से करीब 2.9 लाख रुपये मूल्य के 675 किलोग्राम खाद्य उत्पाद जब्त किए हैं। FDA के अनुसार, इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान आम जनता तक सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां, खोया, दूध, डेयरी उत्पाद और अन्य खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराना है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

4. प्रिज्म ने नागपुर में 14 फर्जी OYO होटलों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

PRISM Police Complaint On Fake OYO Hotels In Nagpu
OYO और उसकी पैरेंट कंपनी PRISMसोर्स: सोशल मीडिया

ओयो (OYO) की कॉर्पोरेट पैरेंट कंपनी प्रिज़्म ने नागपुर में ओयो के नाम और ट्रेडमार्क का बिना अनुमति इस्तेमाल करने वाले 14 होटलों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि इन होटलों ने ओयो के नाम, लोगो, डिजाइन और दूसरे ब्रांड एसेट्स का इस्तेमाल इस तरह किया, जिससे ग्राहकों को इनके ओयो से जुड़े होने का भ्रम हो सकता है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

5. ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन

Abhijit Dipke Demand Gyanesh Kumar Resignation
अभिजीत दिपके और ज्ञानेश कुमारसोर्स: सोशल मीडिया

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने अगले 48 घंटे में इस्तीफा देने के लिए समय दिया है। साथ ही दिपके ने कहा है कि अगर इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी देशव्यापी आंदोलन चलाएगी। अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ज्ञानेश कुमार कल तक अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से एक व्यापक और उग्र देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

6. Maharashtra UCC Panel: जस्टिस चव्हाण के इस्तीफे के 2 दिन बाद शत्रुघ्न सिंह समिति में शामिल

Former IAS officer Shatrughn Singh became the committee's advisor
सेवानिवृत्त जस्टिस आरसी चव्हाण इस्तीफा शत्रुघ्न सिंह नियुक्तिसोर्स- सोशल मीडिया

महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता (UCC) तैयार करने वाली समिति को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बॉम्बे हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज आरसी चव्हाण के समिति से इस्तीफा देने के महज 2 दिन बाद उन्हीं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह को समिति में सदस्य-सह-वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है जिनकी 19 सितंबर की बैठक में मौजूदगी को लेकर चव्हाण ने सवाल उठाए थे।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

7. गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला

Sanjay Raut On Gyanesh Kumar
संजय राउतसोर्स: सोशल मीडिया

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला है। संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। अभिजीत दिपके द्वारा चुनाव आयुक्त के खिलाफ उठाए गए कदम और दिए गए अल्टीमेटम का समर्थन करते हुए राउत ने कहा कि यह लड़ाई देश के लोकतंत्र को बचाने की है। संजय राउत ने कहा कि ज्ञानेश कुमार एक अपराधी की तरह काम कर रहे हैं, लेकिन असली अपराधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

8. महाराष्ट्र में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी, सरकार ने बनाई उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति

Nagpur University Exam News
नागपुर विश्वविद्यालय (सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और मान्यता प्राप्त संस्थानों में विद्यार्थी परिषद चुनाव कराने की प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार ने उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति गठित की है। समिति महाराष्ट्र सार्वजनिक विश्वविद्यालय अधिनियम, 2016 के तहत विद्यार्थी परिषद चुनाव की मौजूदा प्रक्रिया का अध्ययन कर चुनाव को लेकर मार्गदर्शक नियम और नीतिगत सुझाव देगी। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शासन निर्णय जारी किया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

9. तुकाराम मुंढे की FDA का रिपोर्ट कार्ड: महाराष्ट्र में 248 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

Tukaram Mundhe FDA Action Data Food Licence Suspension In Maharashtra
FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढेडिजाइन फोटो, सोर्स: AI

तुकाराम मुंढे के अगुवाई में महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने त्यौहारों के सीजन में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए राज्यव्यापी विशेष जांच अभियान चलाया है। 1 सितंबर से 23 सितंबर के बीच चलाए गए इस व्यापक अभियान के तहत एफडीए ने पूरे राज्य में 6.34 लाख किलोग्राम से अधिक का संदिग्ध खाद्य स्टॉक जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9.76 करोड़ रुपए बताई जा रही है। FDA ने 248 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं, जबकि 12 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस पूरी तरह रद्द कर दिए गए हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

10. पुणे MLC चुनाव आचार संहिता लागू: पिंपरी-चिंचवड़ में विकास कार्य ठप,

Pune MLC election code of conduct comes into effect: Development work stalled in Pimpri-Chinchwad
पुणे एमएलसी चुनाव आचार संहिता, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया

पुणे स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट (आचार संहिता) लागू होने के कारण पिंपरी-चिंचवड़ मनपा क्षेत्र के प्रमुख बुनियादी ढांचागत विकास कार्य करीब एक महीने के लिए ठप हो गए हैं। आचार संहिता की बंदिशों के चलते अब नीतिगत फैसलों, सामान्य सभा, साप्ताहिक स्थायी समिति और विभिन्न विषय समितियों की बैठकों के आयोजन पर रोक लग गई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com