गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Sanjay Raut On Gyanesh Kumar: संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अपराधी बताते हुए पीएम मोदी और अमित शाह पर तानाशाही का आरोप लगाया। साथ ही अभिजीत दिपके का समर्थन किया।
Sanjay Raut On Gyanesh Kumar
संजय राउतसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Sanjay Raut On Election Commission: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला है। मीडिया से बातचीत करते हुए राउत ने कहा कि आज का भारत अब वो पुराना भारत नहीं रहा, जो जंतर-मंतर के दौर में खामोश रहता था। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई 'बेहोशी की दवा' से बाहर निकल चुका एक जागृत भारत है। आज का युवा अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर रहा है और हम पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप

संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। अभिजीत दिपके द्वारा चुनाव आयुक्त के खिलाफ उठाए गए कदम और दिए गए अल्टीमेटम का समर्थन करते हुए राउत ने कहा कि यह लड़ाई देश के लोकतंत्र को बचाने की है।

संजय राउत ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी ने इलेक्शन कमिश्नर के खिलाफ आवाज उठाई है। इसलिए, कुछ लोग देश छोड़कर भाग जाएंगे। राउत ने कहा है कि मैं देश के गद्दारों को पहला जूता मारूंगा।

संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार अपराधी की तरह काम कर रहे

संजय राउत ने कहा कि ज्ञानेश कुमार एक अपराधी की तरह काम कर रहे हैं, लेकिन असली अपराधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं। इन दोनों नेताओं ने तानाशाही रवैया अपनाकर देश की तमाम लोकतांत्रिक संस्थाओं को गुलाम बना लिया है।

इंदिरा गांधी का दिया उदाहरण

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए संजय राउत ने कहा कि इंदिरा गांधी लोकतंत्र की सच्ची संरक्षक थीं। अगर वे चाहतीं तो चुनाव में धांधली करके जीत सकती थीं, लेकिन उन्होंने लोकतंत्र की मर्यादा का सम्मान किया और अपनी हार को स्वीकार किया।

संयज राउत ने सत्ता पक्ष पर हमला बाेलते हुए कहा कि अभी के माफिया गैंग ने सभी इंस्टीट्यूशन पर कंट्रोल कर लिया है। उन्होंने राष्ट्रपति, इलेक्शन कमीशन, सुप्रीम कोर्ट समेत सभी को गुलाम बना लिया है। राउत ने सख्त लहजे में कहा कि भले ही इनका बाप पद छोड़ दे, फिर भी 2029 में बदलाव होगा। इसलिए, अब ज्ञानेश कुमार का माफी का गवाह बनना ही सही है।

राउत ने कहा कि ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने के लिए पहले नोटिस दिया गया था। लेकिन राज्यसभा के सभापति ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। अब, वह इसे रिजेक्ट नहीं कर सकते।

Sanjay Raut On Gyanesh Kumar
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

संजय राउत बोले- मैं इन गद्दारों को पहला जूता मारूंगा

संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी दयालु हैं। वे देश के हित के लिए काम कर रहे हैं। वे चुनाव आयोग के धोखे को सामने ला रहे हैं। 2029 में देश में इंसाफ की सरकार आएगी। राउत ने कहा कि देश के गद्दारों को जूतों से पीटा जाएगा। भागते हुए उन्हें जूतों से पीटा जाएगा। मैं इन गद्दारों को पहला जूता मारूंगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com