Maharashtra UCC Panel: जस्टिस चव्हाण के इस्तीफे के 2 दिन बाद शत्रुघ्न सिंह समिति में शामिल, जानें पूरा विवाद

Maharashtra UCC Committee: जस्टिस आरसी चव्हाण के इस्तीफे के बाद पूर्व IAS अधिकारी शत्रुघ्न सिंह को महाराष्ट्र UCC समिति का सदस्य-सह-वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है।
Former IAS officer Shatrughn Singh became the committee's advisor following the resignation of Justice RC Chavan
सेवानिवृत्त जस्टिस आरसी चव्हाण इस्तीफा शत्रुघ्न सिंह नियुक्तिसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra UCC Committee Controversy: महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) तैयार करने वाली समिति को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बॉम्बे हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज आरसी चव्हाण के समिति से इस्तीफा देने के महज 2 दिन बाद उन्हीं सेवानिवृत्त

आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह को समिति में सदस्य-सह-वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है जिनकी 19 सितंबर की बैठक में मौजूदगी को लेकर चव्हाण ने सवाल उठाए थे। महाराष्ट्र सरकार ने सिंह की नियुक्ति 21 सितंबर को की है। यह जानकारी 24 सितंबर को सामने आई।

इस्तीफे में गैर-सदस्य की मौजूदगी का जिक्र जस्टिस चव्हाण ने 19 सितंबर को समिति की बैठक के बाद अपना इस्तीफा दिया था। अपने इस्तीफे वाले ईमेल में उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति की बैठक में मौजूदगी पर सवाल उठाया था जो उस समय समिति के 7 आधिकारिक सदस्यों में शामिल नहीं था।

बाद में सामने आया कि यह व्यक्ति सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह थे। चव्हाण ने कहा था कि बैठक के दिन या उससे पहले भेजे गए ईमेल में सिंह की सलाहकार के रूप में नियुक्ति की कोई जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी।

बैठक में क्या हुआ था सूत्रों के अनुसार

समिति की अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त जज जस्टिस रंजना देसाई ने सिंह को 19 सितंबर की बैठक में सलाहकार के तौर पर बुलाया था। सितंबर में समिति की 2 बैठकें हुई

थीं। सिंह दूसरी बैठक में शामिल हुए थे। बैठक में उन्हें सदस्यों से परिचित कराया गया। यह बताया गया था कि वे अपने सुझाव देंगे। बैठक में महाराष्ट्र में प्रस्तावित यूसीसी पर आम लोगों की राय लेने के लिए तैयार की जा रही प्रश्नावली और

वेबसाइट पर भी चर्चा हुई। सिंह ने वेबसाइट में कुछ बदलावों की जरूरत बताई थी। जस्टिस चव्हाण ने प्रश्नावली में लोगों से विस्तृत राय लेने वाले अधिक सवाल शामिल करने का सुझाव दिया था।

Former IAS officer Shatrughn Singh became the committee's advisor following the resignation of Justice RC Chavan
Chhagan Bhujbal Case: मुंबई यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी मामले में छगन भुजबल आरोपमुक्त, कोर्ट ने दी बड़ी राहत

महाराष्ट्र में दिसंबर में विधेयक लाने का लक्ष्य

महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई में जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय यूसीसी समिति गठित की थी। समिति को यूसीसी के मसौदे और उसके क्रियान्वयन के संबंध में सरकार को सुझाव देने हैं। उसे रिपोर्ट के लिए 6 महीने का समय दिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में दिसंबर में यूसीसी विधेयक पेश करने का लक्ष्य बताया है।

उत्तराखंड यूसीसी का भी अनुभव

  • शत्रुघ्न सिंह पहले जस्टिस रंजना देसाई के साथ उत्तराखंड की यूसीसी प्रक्रिया में काम कर चुके हैं।

  • वे वहां यूसीसी समिति के 5 सदस्यों में शामिल थे और कानून का मसौदा तैयार करने वाली उप-समिति में भी रहे।

  • उत्तराखंड यूसीसी लागू होने के बाद नियम बनाने वाली समिति की जिम्मेदारी भी सिंह को दी गई थी।

  • उत्तराखंड में यूसीसी 27 जनवरी 2025 से लागू हुआ।

  • इससे पहले मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू हो चुका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com