तुकाराम मुंढे की FDA का रिपोर्ट कार्ड: महाराष्ट्र में 9.76 करोड़ का माल जब्त, 248 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

Tukaram Mundhe FDA Action Data: तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में महाराष्ट्र FDA ने 9.76 करोड़ मूल्य का 6.34 लाख किलो संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त किया है। इस दौरान 248 लाइसेंस निलंबित, 12 रद्द किए गए।
Tukaram Mundhe FDA Action Data Food Licence Suspension In Maharashtra
FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढेडिजाइन फोटो, सोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Food Licence Suspension In Maharashtra: तुकाराम मुंढे के अगुवाई में महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने त्यौहारों के सीजन में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए राज्यव्यापी विशेष जांच अभियान चलाया है। 1 सितंबर से 23 सितंबर के बीच चलाए गए इस व्यापक अभियान के तहत एफडीए ने पूरे राज्य में 6.34 लाख किलोग्राम से अधिक का संदिग्ध खाद्य स्टॉक जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9.76 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

FDA की इस कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों पर गाज गिरी है। प्रशासन ने 248 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं, जबकि 12 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस पूरी तरह रद्द कर दिए गए हैं।

3,000 से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच, दिए गए सुधार नोटिस

तुकाराम मुंढे के नेतृत्व वाले महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा 24 सितंबर को जारी प्रेस नोट के अनुसार, 1 सितंबर से 23 सितंबर तक 23 दिवसीय अभियान के दौरान राज्यभर के 3,068 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर 1,506 प्रतिष्ठानों को 'सुधार नोटिस' जारी किए गए। इसके अलावा, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 69 के तहत 455 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 398 मामलों का निपटारा करते हुए दोषियों से कुल 53.60 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।

नासिक संभाग में सबसे बड़ी कार्रवाई

जब्ती के मामले में नासिक संभाग सबसे ऊपर पर रहा। अकेले नासिक क्षेत्र से 4,42,746 किलोग्राम संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 6.23 करोड़ रुपए है। यह आंकड़ा पूरे राज्य में जब्त किए गए कुल स्टॉक का लगभग 70% हिस्सा है।

महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों के आंकड़े

  • कोंकण: 1.54 करोड़ रुपए का 1,24,793.86 किलोग्राम माल जब्त।

  • पुणे: 1.52 करोड़ रुपए का 46,266.02 किलोग्राम खाद्य स्टॉक।

  • छत्रपति संभाजीनगर: 15,180.80 किलोग्राम।

  • नागपुर: 955.40 किलोग्राम।

  • अमरावती: 216 किलोग्राम।

मुंबई में 53 लाइसेंस सस्पेंड

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में तुकाराम मुंढे के एफडीए की टीमों ने 325 स्थानों पर निरीक्षण किया और 226 प्रतिष्ठानों को नोटिस थमाए। मुंबई संभाग में सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर 53 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए और 1 का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। यहां धारा 69 के तहत 30 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 25 का निपटारा कर 6.60 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।

2,423 खाद्य सैंपल लैब जांच के लिए भेजे गए

जांच अभियान के दौरान महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के अधिकारियों ने मिठाई, मावा (खोया), डेयरी उत्पाद, खाद्य तेल और उपवास में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के कुल 2,423 सैंपल इकत्रित किए हैं। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

एफडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही असुरक्षित या घटिया पाए जाने वाले उत्पादों पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। वर्तमान में जब्त किए गए स्टॉक को संदिग्ध मिलावटी या असुरक्षित श्रेणी में रखा गया है।

Tukaram Mundhe FDA Action Data Food Licence Suspension In Maharashtra
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

फेस्टिवल एनफोर्समेंट पोर्टल के जरिए 3,198 गणेश मंडलों ने किया आवेदन

यह अभियान FDA के 'फेस्टिवल एनफोर्समेंट पोर्टल' के जरिए चलाया गया। इस पोर्टल के माध्यम से गणेशोत्सव के दौरान महाप्रसाद, भंडारा आयोजित करने वाले 3,198 गणेश मंडलों ने अनुमति के लिए आवेदन किया था। एफडीए के अधिकारियों ने इनमें से 383 स्थलों का दौरा कर आयोजकों को खाना पकाने की जगह, पीने के पानी की शुद्धता, कच्चे माल की गुणवत्ता और भोजन परोसने वालों की स्वच्छता के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com