- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Nikay Chunav Bjp Leader Chandrakant Patil Said Raj Thackeray Is Like A Storm
राज ठाकरे एक तूफान की तरह है… निकाय चुनाव के पहले बीजेपी नेता ने तारीफों के बांधे फूल
BJP MNS Alliance: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले बीजेपी नेता ने राज ठाकरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज तूफान की तरह है, उनके रास्ते का अनुमान नहीं लगाया जा सकता।
- Written By: सोनाली चावरे

राज ठाकरे पर बीजेपी नेता का बड़ा बयान
मुंबई: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले राज ठाकरे के रुख का सभी को इंतजार है। उनका अगला कदम क्या होगा, इसपर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच महाराष्ट्र बीजेपी के नेता का राज ठारके को लेकर बड़ा बयान आया है। मंत्री ने कहा है कि राज ठाकरे के बारे में भविष्यवाणी करना कठिन है।
सांगली में महाराष्ट्र बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और मंत्री चंद्रकांत पाटिल कहा कि वह (राज ठाकरे) एक तूफान की तरह हैं। जैसा कि कोई तूफान के रास्ते का अनुमान नहीं लगा सकता, कोई भी उनके कदम का अनुमान नहीं लगा सकता। लेकिन हमें जल्द ही पता चल जाएगा कि तूफान किस ओर जा रहा है।
उद्धव ठाकरे के साथ होगा गठबंधन?
सम्बंधित ख़बरें
महिला आरक्षण बिल का विरोध कर बुरी फंसी विपक्ष, अब BJP सड़कों पर उठाएगी यह मुद्दा; जानें आगे की पूरी रणनीति
भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया…महिला आरक्षण बिल खारिज होने पर बोले राहुल गांधी; सरकार पर साधा निशाना
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
‘2029 में महिला आरक्षण देना है तो परिसीमन जरूरी’, लोकसभा में अमित शाह की दो टूक; INDIA गठबंधन पर साधा निशाना
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने हाल ही में मुंबई के एक होटल में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। जिसके चलते उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें तेज हो गईं। इससे पहले तक चर्चा थी कि राज ठाकरे चचेरे भाई और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन कर सकते हैं। इसके संकेत खुद राज ठाकरे ने एक इंटरव्यू में दिए थे।
राज ठाकरे के फैसले का सभी को इंतजार
राज ठाकरे के बयान का उद्धव ठाकरे ने भी स्वागत किया, लेकिन अचानक राज की फडणवीस से मुलाकात ने नई बहस छेड़ दी। माना जा रहा है कि राज ठाकरे जल्द ही अगले रुख का ऐलान करेंगे। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राज ठाकरे सियासी जमीन तलाश रहे हैं।
मराठी माणूस की दुर्गति के लिए देवेंद्र फडणवीस जिम्मेदार- संजय राउत
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि वो मुलाकात कर माहौल बना रहे है, लेकिन मुंबई और महाराष्ट्र में मराठी माणूस की जो दुर्गति हुई है, उसके लिए देवेंद्र फडणवीस जिम्मेदार हैं। पीएम मोदी के समर्थक से आलोचक बने राज ठाकरे ने 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति का समर्थन किया था। हालांकि इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने उम्मीदवार उतारे।
Maharashtra nikay chunav bjp leader chandrakant patil said raj thackeray is like a storm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किसानों की बैठक में घुसा लंगूर, DM ने दिया कुर्सी पर बैठने का न्योता, वीडियो वायरल
Apr 17, 2026 | 11:25 PMGT vs KKR: शुभमन गिल की दमदार पारी से जीती गुजरात टाइटंस, कोलकाता को 5 विकेट से हराया
Apr 17, 2026 | 11:22 PMस्ट्रीट लाइट ने किया ‘चांद को रोशन’? वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये क्या जुगाड़ है!
Apr 17, 2026 | 11:13 PM2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PMMuskmelon Side Effects: खरबूज खाने से कब है नुकसान का खतरा? ज़रूर जानिए
Apr 17, 2026 | 10:39 PM‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM
संसद में राहुल गांधी ने सुनाई ‘जादूगर’ की कहानी, महिला आरक्षण बिल के बहाने सरकार पर कसा तंज- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:08 PM
Bengal Election: अमित शाह का ‘मिशन 148’, बंगाल फतह के लिए चाणक्य ने तैयार किया अभेद्य ब्लूप्रिंट; जानें सबकुछ
Apr 17, 2026 | 06:31 PM
नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM













