- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Imtiaz Jaleel Fir Land Case Aurangabad
छत्रपति संभाजीनगर भूमि विवाद: एफआईआर दबाने की साजिश-अदालत में इम्तियाज जलील का बड़ा आरोप
AIMIM Maharashtra: प्रेस वार्ता के बाद दर्ज एफआईआर को साजिश बताते हुए इम्तियाज जलील ने कहा कि उन्होंने केवल सरकारी दस्तावेज पढ़ा था। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 21 फरवरी तय की।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Land Scam Allegation: छत्रपति संभाजीनगर पालकमंत्री और उनके पुत्र से जुड़े कथित भूमि गैरव्यवहार प्रकरण को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता के बाद दर्ज की गई प्राथमिकी को लेकर एमआईएम के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने मंगलवार को अदालत में गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि पत्रकार वार्ता में उन्होंने केवल एक सरकारी दस्तावेज का वाचन किया था और किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उनका कोई उद्देश्य नहीं था।
इसके बावजूद उन्हें दबाने के उद्देश्य से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का षड्यंत्र रचा गया। यह सुनवाई मंगलवार की दोपहर जिला न्यायालय में अप्पर सत्र न्यायाधीश रा. दा. पाटील की अदालत में हुई।
सरकारी वकील सतीश मुंदवाडकर ने न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता का पक्ष सुने बिना मामले में कोई निर्णय न लिया जाए, इस पर अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 21 फरवरी को निर्धारित की।
सम्बंधित ख़बरें
माल लदान में पश्चिम रेलवे का ‘चौका’: लगातार चौथे साल 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार, लॉजिस्टिक्स में बना अव्वल
मुंबई मेयर रितु तावड़े की गाड़ी पर ‘लाल-नीली बत्ती’ देख भड़के लोग; क्या फिर लौट आया VIP कल्चर?
‘काश ऐसा मुंबई में भी होता’, नॉर्वे में हिट एंड रन से बचाव के लिए बेघरों को बांटे गए ग्लोइंग ब्लैंकेट
सोनम वांगचुक की रिहाई पर मजीद मेमन के कड़े सवाल: ‘NSA लगाया ही क्यों था, क्या सबूत हवा में उड़ गए?’
बेगमपुरा व क्रांति चौक पुलिस थानों में केस दर्ज
पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के खिलाफ बेगमपुरा और क्रांति चौक पुलिस थानों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार प्रतिबंधक अधिनियम के तहत अगस्त माह में अपराध दर्ज किया गया था। मंगलवार को हुई सुनवाई नै पार्टी इन पर्सन के रूप में इम्तियाज जलील ने स्वयं करीब 20 मिनट तक युक्तिवाद किया।
यह भी पढ़ें:-11 फरवरी का इतिहास : कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का गवाह
उन्होंने ‘माझादेवी बनाम ओंकारदीप अहलुवालिया’ सहित अन्य न्यायिक निर्णयों का हवाला दिया, साथ ही केंद्र सरकार द्वारा राज्य के समाज कल्याण मंत्रालय को भेजे गए पत्र में उल्लेखित प्रतिबंधित शब्दों की सूची न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि शिकायतों में उनके धर्म का उल्लेख किया गया है, जो दर्भावनापूर्ण मंशा को दर्शाता है
Maharashtra imtiaz jaleel fir land case aurangabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब पेंशनरों को मिलेगा बकाया महंगाई भत्ता
Mar 15, 2026 | 08:44 PMOscar 2026 में ‘सिनर्स’ का धमाका, हॉरर-एक्शन फिल्म को मिले 16 नॉमिनेशन, टूट गया दशकों पुराना रिकॉर्ड
Mar 15, 2026 | 08:38 PMBCCI नमन अवॉर्ड्स में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना का दबदबा, ये रही विजेताओं की पूरी लिस्ट
Mar 15, 2026 | 08:34 PMऑस्कर जीतने में किसका है दबदबा? कैथरीन हेपबर्न से लेकर डैनियल डे-लुईस तक, इन सितारों ने रचा इतिहास
Mar 15, 2026 | 08:20 PMBengal Pre Election Survey: बंगाल में अबकी बार किसकी सरकार? ओपिनियन पोल ने दे दिया जवाब, जानिए किसे लगेगा झटका
Mar 15, 2026 | 08:19 PMकंगाल पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, कमजोर टैक्स वसूली बनी गले की फांस, IMF ने रोका फंड; अब क्या करेगा पड़ोसी देश?
Mar 15, 2026 | 08:16 PMमेहनत का फल हमेशा मिलता है…T20 WC में संजू सैमसन की बल्लेबाजी पर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
Mar 15, 2026 | 08:00 PMवीडियो गैलरी

बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच आर-पार, ‘चमड़ा उतारने’ वाले बयान से मचा हड़कंप!
Mar 15, 2026 | 02:22 PM
LPG की किल्लत पर मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- रोजगार से लेकर महंगाई तक हर मामले में फेल रही BJP
Mar 15, 2026 | 02:08 PM
सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर केंद्र पर भड़के सौरभ भारद्वाज, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Mar 15, 2026 | 01:56 PM
नवभारत ग्राउंड रिपोर्ट: नागपुर में ‘LPG गैस’ का विकल्प बना ‘इंडक्शन’! शॉर्टेज के दावों में बड़ा खुलासा- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:13 AM
‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM














