-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rahul Dravid Praises Sanju Samson T20 World Cup 2026 Naman Awards Delhi Player Of The Tournament
मेहनत का फल हमेशा मिलता है…T20 WC में संजू सैमसन की बल्लेबाजी पर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
BCCI Naman Awards 2026 में राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में द्रविड़ ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन की।

संजू सैमसन और राहुल द्रविड़ (फोटो- सोशल मीडिया)
Rahul Dravid statement on Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2024-25 में इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया। इस खास कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई दिग्गज खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हुए।
इस समारोह में टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला किया गया है। इस सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए राहुल द्रविड़ 15 मार्च की सुबह दिल्ली पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद उन्होंने ब्रॉडकास्टर से बातचीत करते हुए भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिली शानदार जीत पर खुशी जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की भी जमकर तारीफ की।
संजू सैमसन की मेहनत की द्रविड़ ने की सराहना
राहुल द्रविड़ ने बातचीत के दौरान संजू सैमसन के प्रदर्शन पर खास तौर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संजू को इतने लंबे समय तक मेहनत करने के बाद सफलता मिलते देखना बेहद खुशी की बात है। द्रविड़ ने कहा कि मेहनत का फल हमेशा मिलता है और संजू इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। दरअसल, जब राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच थे, तब साल 2024 में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उस टीम में भी संजू सैमसन शामिल थे, लेकिन उन्हें पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बावजूद संजू ने मेहनत जारी रखी और खुद को बेहतर बनाने में जुटे रहे।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG 2nd ODI: 400+ स्कोर के बाद भी भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, पूरे ओवर खेलने से पहले सिमटी पारी
इकाना में टीम इंडिया का धमाका: ODI में 8वीं बार 400 रनों का आंकड़ा पार, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
शुभमन गिल ने रचा इतिहास: शिखर धवन और विराट कोहली को पछाड़कर निकले आगे, इस चक्कर में चूके दोहरा शतक
IND vs AFG: दूसरे वनडे से बाहर हुए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी, सामने आई बड़ी वजह
सुपर-8 से शुरू हुआ शानदार प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले संजू सैमसन की फॉर्म को लेकर कई सवाल उठ रहे थे और ऐसा माना जा रहा था कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में ज्यादा मौके नहीं मिलेंगे। हालांकि सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में उन्हें मौका मिला और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। संजू ने उस मैच में शानदार अर्धशतक लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। इसके बाद उन्होंने लगातार बेहतरीन पारियां खेलीं और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। खास बात यह रही कि उन्होंने फाइनल समेत लगातार तीन मैचों में अर्धशतक जमाकर भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जिताने में बड़ा योगदान दिया।
ये भी पढ़ें: यश दयाल ने श्वेता पुंडीर से रचाई शादी, रेप केस विवाद को पीछे छोड़ शुरू की नई जिंदगी, जानिए कौन हैं उनकी पत्नी?
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने संजू सैमसन
संजू सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई यादगार पारियां खेलीं। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 89 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उनके बल्ले से 89 रन की बेहतरीन पारी देखने को मिली। पूरे टूर्नामेंट में संजू सैमसन भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 321 रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। संजू की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि लगातार मेहनत और धैर्य के दम पर किसी भी खिलाड़ी को बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।
Rahul dravid praises sanju samson t20 world cup 2026 naman awards delhi player of the tournament
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागदा में लैंक्सेस कंपनी के HCL टैंक में लगी भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं
Jun 18, 2026 | 11:03 AMFarrukhabad News: खाली बैरक में फंदे से लटका मिला अग्निवीर का शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा; जांच में जुटी पुलिस
Jun 18, 2026 | 10:47 AM26/11 हमलों पर बनी Bharat Bhhagya Viddhaata दर्शकों का नहीं खींच पाई ध्यान, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
Jun 18, 2026 | 10:42 AMमहिंद्रा फाइनेंस के ऑफिस में आत्मदाह करने वाले युवक ने तोड़ा दम, बचाने में झुलसे मैनेजर को किया गया एयरलिफ्ट
Jun 18, 2026 | 10:35 AMChamba Accident: हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत
Jun 18, 2026 | 10:35 AMसोशल मीडिया से छुटकारा, लॉन्च हुआ ऐसा Flip Phone, जो Android Apps भी चलाएगा और ध्यान भी नहीं भटकाएगा
Jun 18, 2026 | 10:33 AMShare Market Today: बाजार खुलते ही निवेशकों को झटका, भारी गिरावट के साथ सेंसेक्स और निफ्टी की रेड ओपनिंग
Jun 18, 2026 | 10:20 AMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM














