आईएएस अधिकारी राधाबिनोद शर्मा, वैदेही रानाडे, डॉ. पंकज आशिया (सोर्स: साेशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले दो महीनों में 50 से ज्यादा आईएएस अफसरों के तबादले किए जा चुके हैं। गुरुवार को सरकार ने एक बार फिर से राज्य के 8 अफसरों के तबादले के आदेश जारी कर दिए। इस बार राधाबिनोद अरिबम शर्मा को मीरा-भायंदर महानगरपालिका का आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के संयुक्त महानगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।
इसी तरह आईएएस अधिकारी गोपीचंद कदम का महज ढाई महीने में दूसरी बार विभाग बदला गया है। सोलापुर, स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर तैनात रहे गोपीचंद कदम को ठाणे जिले का अतिरिक्त आदिवासी आयुक्त बना दिया गया है।
उल्लेखनीय यह है कि कदम को इससे पहले सोलापुर, स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी करीब ढ़ाई महीने पहले मौजूदा महायुति सरकार के गठन के तुरंत बाद ही दी गई थी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार का पहला बजट सत्र चल रहा है। सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सरकार ने 8 प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति का आदेश जारी किया है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें