-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Navi Mumbai Airport Controversy Bhumipurtra Warn They Will Not Accept Any Other Name Except Diba Patil
नवी मुंबई एयरपोर्ट विवाद: भूमिपुत्रों की चेतावनी, दीबा पाटिल के सिवा दूसरा नाम स्वीकार नहीं
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: भूमिपुत्रों ने चेतावनी दी है कि यदि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम स्वर्गीय दीबा पाटिल के नाम पर नहीं रखा गया तो वे उद्घाटन नहीं होने देंगे। इसका बड़े पैमाने पर विरोध करेंगे।

नवी मुंबई एयरपोर्ट (pic credit; social media)
Navi Mumbai Airport controversy: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर विवाद और तेज हो गया है। भूमिपुत्रों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर एयरपोर्ट का नाम स्वर्गीय लोकनेता दीबा पाटिल के नाम पर नहीं रखा गया तो उद्घाटन हर हाल में रोका जाएगा। स्थानीय लोगों और संगठनों का कहना है कि दीबा पाटिल ने अपनी जमीन देकर इस प्रोजेक्ट को संभव बनाया है, ऐसे में एयरपोर्ट का नाम उन्हीं के नाम पर होना चाहिए।
6 अक्टूबर को भूमिपुत्रों ने विशाल विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। रविवार को कोपरखैरने के शेतकरी समाज मंदिर में हुई बैठक में इस आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद सुरेश म्हात्रे ने की और उन्होंने कहा कि भूमिपुत्रों की मांग जायज है और इसके लिए सबको एकजुट होना होगा।
अब तक केंद्र सरकार की ओर से अंतिम अधिसूचना जारी नहीं हुई है। जबकि राज्य सरकार ने एयरपोर्ट का नाम दीबा पाटिल रखने के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी देकर केंद्र को भेज दिया है। लेकिन देरी के कारण असंतोष बढ़ रहा है। स्थानीय संगठनों का कहना है कि उद्घाटन की तारीख तय होने से पहले नाम की घोषणा करना जरूरी है, वरना आंदोलन और तेज होगा।
सम्बंधित ख़बरें
गंदगी, खुले शौचालय और फर्जी लेबलिंग! छत्रपति संभाजीनगर की प्रसिद्ध बेकरी पर चला FDA का हथौड़ा, लाइसेंस सस्पेंड
DMIC और ऑरिक सिटी का होगा कायाकल्प, 100 करोड़ की 3 बड़ी परियोजनाएं मंजूर, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
मुलुंड स्टेशन पर FOB गर्डर लॉन्चिंग के लिए 25-26 जुलाई को मेगा ब्लॉक, ये लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
कर्जत-लोनावला घाट में तीसरी लाइन की बहाली जारी, मध्य रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का रद्दीकरण व डायवर्जन
गौरतलब है कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को नागर विमानन मंत्रालय से ऑपरेशन लाइसेंस मिल चुका है। यह उपलब्धि प्रोजेक्ट की बड़ी सफलता मानी जा रही है और अब एयरपोर्ट के चालू होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। लेकिन नामकरण के विवाद ने इसे राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बना दिया है।
भूमिपुत्रों का कहना है कि यह सिर्फ नामकरण का मामला नहीं बल्कि सम्मान का सवाल है। दीबा पाटिल ने किसानों और स्थानीय लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी थी। उनका नाम नवी मुंबई की पहचान और इतिहास से जुड़ा है। यही वजह है कि लोग किसी और नाम को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।
आंदोलनकारियों ने साफ कहा है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो उद्घाटन समारोह बाधित किया जाएगा। अब देखना होगा कि सरकार नामकरण को लेकर अंतिम फैसला कब लेती है और क्या भूमिपुत्रों का गुस्सा शांत हो पाएगा या नहीं।
Navi mumbai airport controversy bhumipurtra warn they will not accept any other name except diba patil
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 2218 पदों पर भर्ती, 13 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 24, 2026 | 09:38 PMगंदगी, खुले शौचालय और फर्जी लेबलिंग! छत्रपति संभाजीनगर की प्रसिद्ध बेकरी पर चला FDA का हथौड़ा, लाइसेंस सस्पेंड
Jul 24, 2026 | 09:36 PMनेपाली PM की तानाशाही! बालेन शाह सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों को धमकाने का आरोप, मचा बवाल
Jul 24, 2026 | 09:35 PMदतिया उपचुनाव: BSP को बड़ा झटका! पूर्व प्रत्याशी लाखन सिंह यादव 3000 समर्थकों संग भाजपा में शामिल
Jul 24, 2026 | 09:35 PMसंसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PMAAI Consultant Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी में कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट के 10 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 09:27 PMदतिया उपचुनाव: चुनावी रण में उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह; कही बड़ी बात
Jul 24, 2026 | 09:22 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













