- Hindi News »
- India »
- Sonam Wangchuk Wife Geetanjali Angmo Claims No Arrest Order Copy Given Leh Situation
वांगचुक की गिरफ्तारी पर पत्नी का बड़ा दावा: ‘ऑर्डर की कॉपी अब तक नहीं मिली, हमें दबाया जा रहा’
Sonam Wangchuk की पत्नी Geetanjali Angmo ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि लेह में कर्फ्यू लगा है हम बात नहीं कर पा रहे। उन्होंने दावा किया कि हिरासत के आदेश की कॉपी हमें नहीं दी गई है।
- Written By: सौरभ शर्मा

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो (फोटो- सोशल मीडिया)
Sonam Wangchuk Wife Geetanjali Angmo Remark on Arrest: राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दिल्ली में कहा कि लेह में उनकी आवाज को दबाया जा रहा है, इसलिए उन्हें अपनी बात रखने के लिए राजधानी आना पड़ा। आंगमो ने दावा किया कि उन्हें अभी तक वांगचुक की हिरासत के आदेश की कॉपी तक नहीं दी गई है और न ही उनसे बात करने दी जा रही है। वांगचुक को हिंसक प्रदर्शनों के बाद गिरफ्तार कर जोधपुर जेल भेज दिया गया था।
लेह में कर्फ्यू और इंटरनेट बंदी के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गीतांजलि आंगमो के अनुसार, उन्हें और उनके संस्थान, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स, लद्दाख (HIAL) को मीडिया से बात करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा, “मीडियाकर्मियों को हमारे कैंपस में आने नहीं दिया जा रहा। अगर कोई पत्रकार आता भी है तो सीआरपीएफ के जवान उनके पीछे लग जाते हैं। यह किसी लोकतंत्र का तरीका नहीं हो सकता, जहां सरकार एकतरफा प्रेस कॉन्फ्रेंस करे और दूसरी आवाजों को दबा दे।”
न फोन पर बात, न आदेश की कॉपी
आंगमो ने दावा किया कि स्थानीय अधिकारी उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे सिर्फ इतना पता है कि वे (सोनम वांगचुक) जोधपुर सेंट्रल जेल में हैं, लेकिन किस हाल में हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। मुझे न तो उनसे बात करने दी गई और न ही गिरफ्तारी का कोई आदेश दिखाया गया।” उन्होंने कहा कि सरकार पूरी मशीनरी का इस्तेमाल करके उन्हें मीडिया तक पहुंचने से रोक रही है, जो कि चिंताजनक है।
सम्बंधित ख़बरें
आडवा फाटा सड़क के लिए भाजपा का जोरदार आंदोलन, प्रशासन ने कार्य पूर्ती का दिया लिखित आश्वासन
अजय अहिरे पर जानलेवा हमला, न्याय के लिए आक्रोश मोर्चा, अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ब्रह्मपुरी को जिला बनाने के लिए CM को देंगे 1 लाख पत्र, 27 को तहसील कार्यालय पर देंगे दस्तक
छत्रपति संभाजीनगर: प्रचार की कमी से योजना फीकी, 40 पद स्वीकृत, चयन केवल 24-विदेशी छात्रवृत्ति पर सवाल
यह भी पढ़ें: ‘खुशनसीब हूं जो बच गया’, गायत्री प्रजापति पर हुए हमले से बवाल, अखिलेश बोले- जेलें भी असुरक्षित
आरोपों को बताया बेबुनियाद
सोनम वांगचुक पर लगे युवाओं को भड़काने के आरोपों को गीतांजलि ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “वांगचुक पिछले पांच साल से शांतिपूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं। हालात असल में CRPF की गोलीबारी के बाद बिगड़े। सरकार को यह बताना चाहिए कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया था।” CBI द्वारा FCRA उल्लंघन की जांच पर उन्होंने कहा कि विदेशी विश्वविद्यालयों से सहयोग करना कोई अपराध नहीं है, बल्कि यह “सेवाओं का निर्यात” है, जिसके सभी कानूनी दस्तावेज एजेंसी को सौंप दिए गए हैं।
Sonam wangchuk wife geetanjali angmo claims no arrest order copy given leh situation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बजट सत्र शुरू: वाढवण बंदरगाह से समृद्धि विस्तार तक, विदर्भ बनेगा स्टील कॉरिडोर; विकास का रोडमैप पेश
Feb 24, 2026 | 09:14 AMउदयपुर में शुरू हुई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में, शाही डिनर से जश्न का आगाज
Feb 24, 2026 | 09:08 AMओबीसी आरक्षण पर फैसला बाकी, महाराष्ट्र के 22 ZP चुनाव फिर टले, 50% सीमा से ज्यादा आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Feb 24, 2026 | 08:58 AMईरान पर हमले को लेकर अमेरिका में पड़ी फूट! आपस में भिड़े ट्रपं और आर्मी चीफ, बोले- जंग तो हम आसानी से जीतेंगे
Feb 24, 2026 | 08:57 AMHoli Special: घर पर ऐसे बनाएं एकदम मथुरा स्टाइल असली ठंडाई, एक घूंट पीते ही सब पूछेंगे रेसिपी
Feb 24, 2026 | 08:50 AMईरानियों के फोन पर ‘Wait and See’ मैसेज… ट्रंप की सैन्य तैयारियों के बीच भारतीयों को देश छोड़ने की सलाह
Feb 24, 2026 | 08:50 AMफरवरी में तपने लगी दिल्ली: 30 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट- जानें मौसम का पूरा हाल
Feb 24, 2026 | 08:42 AMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














