-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Amit Jani Talks About Sambhal Files Film And Yogi Government In Uttar Pradesh
‘योगी राज में हिंसा की तो चप्पल छोड़कर भगना होगा’, संभल फाइल्स पर बोले अमित जानी
- Written By: अनिल सिंह
Amit Jani On Sambhal Files: फिल्म निर्माता ने कहा कि जिस तरह से 'कश्मीर फाइल्स' ने पूरे देश को जगाने का काम किया। 'संभल फाइल्स' भी कुछ ऐसा ही करेगी।

'देश के सामने आएगा सच', 2026 में सिनेमाघरों में आएगी ‘संभल फाइल्स’
Amit Jani Talks About Sambhal Files: फिल्म निर्माता अमित जानी अपनी नई फिल्म पर काम कर रहे हैं और इस फिल्म का नाम है ‘संभल फाइल्स’। इस फिल्म के निर्माण के लिए वह लगातार संभल जा रहे हैं और उन्होंने दावा किया है कि इस फिल्म के जरिए वह पूरे देश के सामने संभल में हुए दंगों को लेकर सच लाएंगे, जिससे देश जागेगा।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ संभल फाइल्स के फिल्म निर्माता अमित जानी ने बात की और बताया कि फिल्म को लेकर कैसी तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि उनकी आगामी फिल्म ‘संभल फाइल्स’ संभल के ऐतिहासिक दंगों और सामाजिक-राजनीतिक घटनाओं पर आधारित होगी।
सम्बंधित ख़बरें
इंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
लंकेश के किरदार में ढलने के लिए यश ने किया खास अभ्यास, बोले- शिव के गीत सुनकर ही मिलता था सही भाव
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
सिर्फ लव स्टोरी नहीं, हीलिंग और भरोसे की मिसाल बनी ‘डियर कॉमरेड’, 7 साल बाद भी याद किए जा रहे ये यादगार सीन
कश्मीर फाइल्स की तर्ज पर बनेगी संभल फाइल्स
यह फिल्म कश्मीर फाइल्स की तर्ज पर दस्तावेजी अंदाज में बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि संभल फाइल्स में संभल के दंगों (1973, 1976, 1978) को केंद्र में रखा जाएगा। 1973 में स्थानीय विवाद ने साम्प्रदायिक रूप लिया, जिससे कई परिवार उजड़ गए। 1976 में अफवाहों और उकसावे से हिंसा भड़की, जबकि 1978 का दंगा सबसे भयावह था, जिसमें मुरारीलाल फड़ पर दो दर्जन से अधिक लोगों को जिंदा जलाया गया। फिल्म में इन घटनाओं के साथ-साथ गत वर्ष जामा मस्जिद सर्वे विवाद को भी शामिल किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई या पास, 12 दिनों बाद क्या कहता है Jolly LLB 3 का रिपोर्ट कार्ड
शूटिंग लोकेशन पर की बात
अमित जानी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग वास्तविक लोकेशनों पर नहीं, बल्कि विशेष रूप से तैयार किए गए सेट्स पर होगी। जानी और उनकी टीम ने संभल की उन गलियों और मोहल्लों का दौरा किया, जहां दंगे हुए थे, ताकि सेट्स में वास्तविकता का अहसास हो।
बड़ी स्टार कास्ट के साथ होगा बड़ा नाम
उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट और डायलॉग अक्टूबर 2025 तक पूरे हो जाएंगे, और शूटिंग नवंबर 2025 से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में बॉलीवुड के बड़े सितारे नजर आएंगे, हालांकि अभी तक कलाकारों के नामों का ऐलान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले स्क्रिप्ट फाइनल होगी, फिर बड़े नामों की घोषणा करेंगे।
संभल फाइल्स 2026 में होगी रिलीज
सपा सांसद से मिली चुनौती पर उन्होंने कहा कि फिल्म यहीं बनेगी, यहीं शूट होगी। कोई रोक नहीं सकता। नवंबर में पूरी यूनिट संभल में होगी और 2026 में रिलीज के साथ यह फिल्म देश को जगाएगी, जैसे कश्मीर फाइल्स ने किया।
योगी राज में हिंसा, चप्पल छोड़कर भागना होगा
उन्होंने कहा कि यह फिल्म न केवल मनोरंजन करेगी, बल्कि इतिहास, समाज और धर्म से जुड़े सवालों को नए सिरे से उठाएगी। बरेली विवाद पर उन्होंने कहा कि अपने धर्म को लेकर प्रचार करना गलत नहीं है, लेकिन एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है जिसमें हाथ में तख्तियां लेकर लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योगी आदित्यनाथ की सरकार है अगर हिंसा करने की साजिश या कोशिश की जाएगी, तो चप्पल छोड़कर भागना होगा।
Amit jani talks about sambhal files film and yogi government in uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













