-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Contract Employees And Asha Workers To Get Esis Insurance Benefits
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला! आशा वर्कर और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलेगा राज्य बीमा योजना का लाभ
- Written By: आकाश मसने
Employees State Insurance Scheme: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने 21 हजार रुपये से कम वेतन वाले ठेका कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को ESIS बीमा योजना के दायरे में लाने के निर्देश दिए।

मंत्रालय में आयोजित बैठक में मौजूद महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर व अन्य अधिकारी (सोर्स: एक्स@MahaDGIPR)
Maharashtra Asha Worker Bima Yojana: महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशा स्वयंसेविकाओं और अल्प आय वाले कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार इन सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा कवच देने के लिए ‘राज्य कामगार बीमा योजना’ (ESIS) लागू करने की तैयारी में है।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राज्य में 21,000 प्रति माह से कम कमाने वाले आशा वॉलंटियर्स और कॉन्ट्रैक्ट (NHM) कर्मचारियों के लिए ‘राज्य कर्मचारी बीमा योजना’ (ESIS) का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव तुरंत पेश करें। इस प्रस्ताव का मकसद ऐसे हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ पहुंचाना है।
किन-किन वर्गों को मिलेगा इस योजना का लाभ?
मंत्रालय में स्वास्थ्य मंत्री के कमिटी रूम में एक अहम बैठक हुई, जिसमें 21,000 प्रति माह से कम कमाने वाले अलग-अलग तरह के कर्मचारियों को ESIS का लाभ देने पर चर्चा की गई। इस योना का लाभ आशा वॉलंटियर्स, ग्रुप फैसिलिटेटर, स्वास्थ्य विभाग के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी, क्रेडिट सोसाइटी के कर्मचारी, राशन की दुकान के कर्मचारी, प्राइवेट स्कूलों के कर्मचारी, स्वरोजगार संगठनों के कर्मचारी और लाइब्रेरी के कर्मचारियों को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक जिले के बांधों में पानी घटकर केवल 20% रहा, दारणा समूह सबसे कमजोर जबकि नांदूरमध्यमेश्वर में 98% जल भंडारण
बैटरी की रोशनी में ‘किस्मत’ चमका रहे थे जुआरी; हिंगना पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 7.59 लाख का माल किया जब्त!
शिवसेना UBT का बड़ा ऐलान, बागी सांसदों के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को 51 हजार का इनाम
नासिक कुंभ तैयारियों को झटका, एनजीटी की पेड़ कटाई पर रोक से 10 लेन सड़क और अंडरपास परियोजनाएं प्रभावित
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव ई. रवींद्रन, ESIS कमिश्नर रमेश चव्हाण, नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर और स्वास्थ्य सेवा कमिश्नर संजय कटकर, एडिशनल कमिश्नर डॉ. सुनील भोकरे, स्वास्थ्य सेवा डायरेक्टर डॉ. विजय कंडेवाड और ESIS डायरेक्टर सोहम वायल शामिल हुए।
📍 मंत्रालय
सार्वजनिक आरोग्य मंत्री प्रकाश आबिटकर यांनी राज्यातील आशा स्वयंसेविका तसेच २१ हजार रुपयांपेक्षा कमी पगार असलेल्या कंत्राटी (#एनएचएम) कर्मचाऱ्यांना राज्य कामगार विमा योजना (ESIS) लागू करण्याबाबतचा प्रस्ताव तत्काळ सादर करण्याचे निर्देश यासंदर्भात आयोजित बैठकीत दिले.… pic.twitter.com/1g3Lr97NnP — MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) June 26, 2026
महाराष्ट्र में 84,000 आशा कार्यकर्ता
बता दें कि महाराष्ट्र में लगभग 84,000 आशा कार्यकर्ता काम कर रही हैं और आम लोगों तक स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग योजनाओं और पहलों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उनकी भूमिका बहुत अहम है। नेशनल हेल्थ मिशन और इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (108/102) के तहत काम करने वाले कर्मचारी भी स्वास्थ्य योजनाओं को ठीक से लागू करने में बड़ा योगदान देते हैं। हालांकि, कॉन्ट्रैक्ट पर होने के कारण, इन कर्मचारियों को रेगुलर कर्मचारियों की तरह सोशल सिक्योरिटी का लाभ नहीं मिलता है।
स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को ESIS के दायरे में लाने के लिए एक सकारात्मक प्रस्ताव पेश किया जाए ताकि उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
लंबे समय से हो रही बीमा योजना में शामिल करने की मांग
लंबे समय से राज्य शहरी सहकारी क्रेडिट सोसाइटी फेडरेशन, स्वरोजगार संगठनों, राशन की दुकान के कर्मचारियों के संघों, सार्वजनिक पुस्तकालयों और निजी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी बीमा योजना (ESIS) में शामिल करने की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- CM देवेंद्र फडणवीस की उस एक ‘गारंटी’ ने पलटा पूरा गेम, जानिए महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की इनसाइड स्टोरी
मंत्री प्रकाश आबिटकर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कम आय वाले इन कर्मचारियों को ESIS योजना का लाभ देने के पक्ष में है। इस कदम का मकसद इलाज के खर्च का बोझ कम करना और दुर्घटना, गंभीर बीमारी या मातृत्व की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
इस पहल से राज्य भर के हजारों आशा कार्यकर्ताओं, समूह सुविधाप्रदाताओं और अनुबंध पर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी और साथ ही स्वास्थ्य सेवा प्रणाली भी और मजबूत होगी।
Maharashtra contract employees and asha workers to get esis insurance benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कांगो में इबोला ने मचाई तबाही; संक्रमितों की संख्या 1200 पार, नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
Jun 27, 2026 | 02:30 PMनासिक जिले के बांधों में पानी घटकर केवल 20% रहा, दारणा समूह सबसे कमजोर जबकि नांदूरमध्यमेश्वर में 98% जल भंडारण
Jun 27, 2026 | 02:21 PMबैटरी की रोशनी में ‘किस्मत’ चमका रहे थे जुआरी; हिंगना पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 7.59 लाख का माल किया जब्त!
Jun 27, 2026 | 02:17 PMजबलपुर: शहपुरा के क्षतिग्रस्त पुल मामले में हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार, रेलवे और MPRDC को जारी किया नोटिस
Jun 27, 2026 | 02:13 PMVadilal Dispute: वाडीलाल परिवार में तीन दशक पुराने समझौते पर फिर विवाद, बॉम्बे हाई कोर्ट में केस
Jun 27, 2026 | 02:11 PM15 महीने की नातिन और PM मोदी के लिए खास लगाव, सुनील शेट्टी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
Jun 27, 2026 | 02:11 PMभरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही सीएम सम्राट चौधरी ने कर दिया ये ऐलान
Jun 27, 2026 | 02:10 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM












