- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Challenges After 65 Years Of Formation
Maharashtra Day Special: सूखा, आत्महत्या और…65 साल बाद भी इन बड़ी चुनौतियों से जूझ रहा महाराष्ट्र, कब बदलेगी तस्वीर?
आज महाराष्ट्र दिवस है। गठन के बाद 65 सालों में राज्य ने कई कीर्तिमान गढ़े और कई क्षेत्रों में अपना परचम लहराया। लेकिन राज्य के सामने कुछ ऐसी चुनौतियां है जिससे अब तक पार नहीं पाया जा सका है।
- Written By: आकाश मसने

इन चुनौतियों से जूझ रहा महाराष्ट्र (डिजाइन फोटो)
Maharashtra Day Special: आज यानी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस है। 1 मई 1960 को बॉम्बे प्रांत (Bombay Presidency) के विभाजन से इसे महाराष्ट्र राज्य के गठन दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज यानी 1 मई 2025 को महाराष्ट्र को 65 वर्ष पूरे हो गए। गठन के बाद से राज्य ने कई क्षेत्रों में तरक्की की। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। इतनी तरक्की और तकनीक में आगे बढ़ने के बाद भी महाराष्ट्र के कुछ ऐसा चुनौतियां हैं जिससे अब तक पार नहीं पाया जा सका है।
आज महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर हम आपकों उन चुनौतियों के बारे में बताएंगे, जिससे भविष्य में राज्य सरकारों और जिम्मेदारों को काम करना हैं। हम जब भी महाराष्ट्र की बात करते से है तो हमारे दिमाग में सबसे पहली तस्वीर किसान की आती है।
किसानों की आत्महत्या
केंद्र सरकार से लेकर देश के सभी राज्यों की सरकारें किसानों की आय में बढाेत्तरी और खेती-किसानी में उन्नत तकनीक की बात करते है। लेकिन महाराष्ट्र का नाम आते ही किसानों की आत्महत्या का मुद्दा सबसे पहले सामने आता है।
सम्बंधित ख़बरें
जलगांव में बीएलओ कार्य में गड़बड़ी, मृत कर्मचारी का नाम सूची में; प्रशासन पर उठे सवाल
नासिक में कुंभ 2027 की तैयारी तेज, गोदावरी घाटों का अधिकारियों ने किया विस्तृत निरीक्षण
नासिक में 5 करोड़ के प्रोजेक्ट पर अनियमितता के आरोप, ठेकेदारों की नाराजगी; म्हाडा पर पक्षपात के आरोप
CIDCO Budget: नवी मुंबई बनेगी ग्लोबल हब, सिडको ने पेश किया 16250 करोड़ का बजट, मेट्रो-एयरपोर्ट के लिए हुए ऐलान
किसानों को देश का अन्नदाता कहा जाता है। अगर देश में किसान न हों तो इंसान भूखों मर जाएगा, लेकिन इतनी मेहनत करने वाले देश के अन्नदाताओं को उनकी मेहनत की रकम नसीब नहीं हो पाती है। यही वजह है कि कभी उनको बैंकों से लोन लेना पड़ता है तो कभी साहूकारों से। जब किसान कर्जदाताओं का कर्ज नहीं चुका पाते हैं और परेशान हो जाते हैं तो वे मजबूरी में आत्महत्या जैसा कदम उठाते हैं, जो कि बहुत दुखदाई है।
महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या की दर चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुकी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 56 महीनों में औसतन हर दिन 8 किसान अपनी जान दे रहे हैं। राज्य सरकार के लिए कर्ज में डूबे किसानों की यह स्थिति बड़ी चुनौती बन गई है।
मराठवाड़ा का जलसंकट
महाराष्ट्र के सूखा प्रवण क्षेत्र में बार-बार सूखा पड़ना एक बड़ी चुनौती है। वर्षा आधारित खेती और पशुधन राज्य की 64% से अधिक आबादी की आय का प्रमुख स्रोत है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में हर साल जल संकट गहराया है। यहां के 11 प्रमुख जलाशय है, जिसमें से अधिकतर गर्मी के मौसम में सूख जाते हैं।
मराठवाड़ा क्षेत्र में छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, परभणी, हिंगोली, धाराशिव, लातूर और नांदेड़ जिले शामिल हैं। राज्य के लिए मराठवाड़ा के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों में सूखा और जलसंकट से निपटना आज भी चुनाैती बना हुआ है।
एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती
मुंबई, पुणे जैसे शहरों में अत्यधिक जनसंख्या और अव्यवस्थित शहरीकरण के कारण यातायात, आवास और स्वच्छता की समस्याएं बढ़ रही हैं। झुग्गियों में रहने वाले लोगों की संख्या भी बहुत अधिक है। एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती मुंबई के धारावी में है। इस जगह पर शिक्षा का स्तर और साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है।
धारावी झुग्गी बस्ती (सोर्स: सोशल मीडिया)
सरकार ने इसे संवारने के लिए कदम उठाए हैं। एशिया के सबसे बड़े स्लम एरिया धारावी के रिडेवलपमेंट का काम अडाणी ग्रुप को सौंपा गया है। राज्य के लिए यह भी एक बड़ी चुनौती है।
नक्सलवाद से प्रभावित गड़चिरोली
वैसे से महाराष्ट्र में नक्सलवाद बड़ी समस्या नहीं है। लेकिन फिर इससे एक जिला बुरी तरह प्रभावित है। छत्तीसगढ़ से सटे गड़चिरोली में नक्सलवाद की समस्या आज भी बनी हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे की बात कही है, लेकिन क्या यह संभव हो पाएगा यह देखना होगा।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
नक्सलवाद के कारण गड़चिरोली को पिछड़ा जिला माना जाता है। देश की आर्थिक राजधानी वाले राज्य के किसी जिले में आज भी विकास पहिया आज भी धीमी रफ्तार से घूम रहा है। नक्सलवाद के कारण पूरे जिले के विकास पर असर पड़ा है। इसलिए इससे उभरना राज्य की चुनौतियों में शामिल है।
यह चुनौतियां भी है सामने
इसके अलावा बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य प्रणाली की चुनौतियां, शिक्षा की स्थिति, महिला सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन प्रभाव, बाढ़ और सूखा, बजट की कमी, राजनीतिक अस्थिरता जैसे मुद्दे भी राज्य में कायम है। राज्य राजनीतिक अस्थिरता से कई मुद्दों का हल नहीं निकलता है।
Maharashtra challenges after 65 years of formation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Baramati Bypoll 2026: बारामती उपचुनाव में डबल हुई सुनेत्रा की चुनौती, 2024 में 23 थे अब मैदान में 53 उम्मीदवार
Apr 08, 2026 | 12:34 PMRTE प्रवेश पर सस्पेंस: लकी ड्रॉ हुआ पर वेबसाइट खाली! आखिर कब पता चलेगा बच्चे का नाम?
Apr 08, 2026 | 12:30 PMजलगांव में बीएलओ कार्य में गड़बड़ी, मृत कर्मचारी का नाम सूची में; प्रशासन पर उठे सवाल
Apr 08, 2026 | 12:27 PMRBI ने रेपो रेट में फिर नहीं किया कोई बदलाव, इन्फ्लेशन 4.6% पर बरकरार, जानिए आपकी जेब पर कैसा होगा असर
Apr 08, 2026 | 12:20 PMवर्धा में पंचायत उपचुनाव का ऐलान, 3 सरपंच और 38 सदस्य पदों के लिए छिड़ा चुनावी घमासान, 28 अप्रैल को होगा मतदान
Apr 08, 2026 | 12:20 PMMental Health Tips: तनाव के बीच भी दिमाग रहेगा कूल, बस अपनी डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स और मिनरल्स
Apr 08, 2026 | 12:20 PMIPL 2026 Points Table में राजस्थान रॉयल्स फिर पहुंची टॉप पर, मुंबई को हार के बाद हुआ नुकसान
Apr 08, 2026 | 12:15 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM













