-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Sa Super 8 Match Ahmedabad Hardik Pandya Vs David Miller Battle Varun Chakaravarthy
हार्दिक बनाम मिलर से अर्शदीप और डी कॉक तक…ये 5 जंग तय करेंगी नतीजा! अहमदाबाद में आज होगा महामुकाबला
- Written By: अर्पित शुक्ला
IND vs SA 5 Key Players Battles: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में रविवार 22 फरवरी को अहमदाबाद के मैदान पर हाई-वोल्टेज भिड़ंत होने जा रही है।

अहमदाबाद में आज होगा महामुकाबला (Image- Social Media)
India vs South Africa T20 World Cup 2026: दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक बार फिर इतिहास दोहराने के लिए तैयार है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें रविवार, 22 फरवरी 2026 को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल की यादें ताजा कर देगा, जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था। भारत जहां अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगा, वहीं दक्षिण अफ्रीका अपनी पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में जीत-हार का फैसला इन 5 प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा-
अभिषेक शर्मा
वर्ल्ड नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है। लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद, अभिषेक अब तक रन नहीं बना पाए हैं। पिछले मैचों में उन्हें ऑफ स्पिनरों ने अपना शिकार बनाया। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के पार्ट टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाज एडेन मार्करम उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। मार्करम को शुरुआती ओवरों में लाकर अभिषेक की खराब फॉर्म का फायदा उठाने की रणनीति बन सकती है।
भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में इन 5 खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। सुपर-8 के इस मुकाबले की शुरुआत में ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच भी इंद्रदेव की मेहरबानी से रद्द हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
Western Railway: अहमदाबाद में हाईटेक कंट्रोल सेंटर शुरू, 130+ ट्रेनों की होगी रियल-टाइम निगरानी
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
Vadilal Dispute: वाडीलाल परिवार में तीन दशक पुराने समझौते पर फिर विवाद, बॉम्बे हाई कोर्ट में केस
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
अर्शदीप सिंह
वहीं, अर्शदीप सिंह और क्विंटन डी कॉक के बीच मैच की शुरुआत में मुकाबला निर्णायक होगा। 2024 वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्शदीप ने डी कॉक को आउट कर भारत का रास्ता आसान किया था। आंकड़ों के मुताबिक, डी कॉक ने अर्शदीप के खिलाफ 48 गेंदों में 79 रन बनाए हैं, लेकिन अर्शदीप उन्हें 4 बार आउट भी कर चुके हैं। यह ‘स्ट्राइक रेट बनाम विकेट’ की जंग काफी रोमांचक होगी।
ईशान किशन
ईशान किशन और मार्को यानसन के बीच पावरप्ले में टक्कर देखने को मिलेगी। ईशान किशन इस समय भारत के सबसे इन-फॉर्म बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 202.29 के स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, यानसन अपनी स्विंग गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लिए हैं।
वरुण चक्रवर्ती
वरुण चक्रवर्ती और एडेन मार्करम के बीच मिस्ट्री स्पिन की जंग भी दिलचस्प होगी। वरुण इस वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने मार्करम को अब तक 45 गेंदों में केवल 35 रन दिए हैं और 4 बार आउट भी किया है। वरुण के बीच के ओवरों में शानदार स्पिन गेंदबाजी से इस मैच का रुख बदल सकता है।
यह भी पढ़ें- शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी, सोफी शाइन के साथ लिए सात फेरे; युजवेंद्र चहल के डांस का वीडियो वायरल
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर के बीच डेथ ओवर्स में भिड़ंत मैच का असली टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। 2024 के फाइनल में हार्दिक की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने मिलर का ऐतिहासिक कैच पकड़ा था। हार्दिक ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में मिलर को 49 गेंदों में 57 रन दिए हैं, लेकिन उन्होंने मिलर को 6 बार आउट भी किया है। मिलर और हार्दिक की इस भिड़ंत से मैच का फैसला हो सकता है।
Ind vs sa super 8 match ahmedabad hardik pandya vs david miller battle varun chakaravarthy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














