महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग (डिजाइन फोटो)
Maharashtra Breaking News LIVE Updates: हाई कोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को आदेश दिया कि वह हादसे में मारे गए आठ लोगों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा अदा करे। कोर्ट ने कहा कि यह मुआवजा आदेश के 12 हफ्तों के भीतर दिया जाना चाहिए। यदि तय समयसीमा में भुगतान नहीं होता है तो उस पर 9% वार्षिक ब्याज की दर से ब्याज लगाया जाएगा, जो आज से लागू माना जाएगा। महाराष्ट्र में आज 11 जून की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे और रिफ्रेश करते रहिए….
11 Jun 2025 09:51 PM (IST)
महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व सदस्य बच्चू कडू ने बुधवार को संकल्प लिया कि जबतक राज्य सरकार किसानों की ऋण माफी और दिव्यांगों से जुड़े मुद्दों का समाधान करने की उनकी मांग को पूरा नहीं कर देती तब तक वह अपना अनशन वापस नहीं लेंगे। राकेश टिकैत सहित किसान नेता और अन्य नेता आठ जून से कडू से मिलने पहुंच रहे हैं। कडू ने अमरावती जिले के तेओसा तालुका के गुरुकुंज मोजारी गांव में आठ जून को ही अपना अनशन शुरू किया था।
11 Jun 2025 08:57 PM (IST)
महाराष्ट्र कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, "इस सरकार के भीतर भयंकर अंतर्कलह है। वे सत्ता के लिए एक साथ आए हैं, राज्य के लोगों के लिए नहीं।"
Maharashtra: Congress leader Nana Patole says, "There is intense infighting within this government. They have come together for power, not for the people of the state..." pic.twitter.com/IYCA9goQYK
— IANS (@ians_india) June 11, 2025
11 Jun 2025 08:29 PM (IST)
नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट सी.2 ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला अवैध रूप से रह रही है, और एक स्थानीय व्यक्ति भी शामिल है जो उसे रहने में मदद कर रहा था। महिला ने बार-बार अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया, फर्जी दस्तावेज बनाए और यहां तक कि मतदान भी किया। पुणे में अवैध रूप से रह रहे उसके मामा के रिश्तेदारों को भी हिरासत में लिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Nashik, Maharashtra: Nashik Crime Branch Unit C.2 arrested three Bangladeshi nationals, including a woman living illegally, and a local man involved in aiding her stay. The woman had repeatedly entered India illegally, created fake documents, and even voted. Her maternal… pic.twitter.com/QeZYOK7TuF
— IANS (@ians_india) June 11, 2025
11 Jun 2025 07:48 PM (IST)
नासिक में मनमाड पुलिस ने 6 मई को बीपीसीएल मुंबई-मनमाड पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, तीन फरार हैं।
Nashik, Maharashtra: Manmad Police busted a gang stealing petroleum from the BPCL Mumbai-Manmad pipeline on May 6. Five accused were arrested, three are absconding pic.twitter.com/oCgIu481uV
— IANS (@ians_india) June 11, 2025
11 Jun 2025 07:13 PM (IST)
सोलापुर जिले के करमाला तालुका के पूर्व विधायक जयवंत जगताप ने बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए मुंबई स्थित 'मुक्तागिरी' निवास पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में प्रवेश किया। इस अवसर पर सांगोला के पूर्व विधायक शहाजीबापू पाटिल, शिवसेना चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रमुख मंगेश चिवटे, शिवसेना करमाला-माढा विभाग के जिलाप्रमुख महेश चिवटे, सांगली के विठ्ठल पाटिल, सिंदखेडराजा (जिला बुलढाणा) के पूर्व विधायक डॉ. शशिकांत खेडकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
11 Jun 2025 06:36 PM (IST)
रायगढ़ में मुरुद की सरकारी कर्मचारी प्रज्ञा पवार ने तालुका अभियान प्रबंधक के पद से बर्खास्त किए जाने के बाद अलीबाग कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनका आरोप है कि बिना किसी जांच या औपचारिक नोटिस के उन्हें गलत तरीके से नौकरी से निकाल दिया गया। उनके विरोध के दूसरे दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों और पुलिस को मौके पर हस्तक्षेप करना पड़ा।
Raigad, Maharashtra: Pragya Pawar, a government employee from Murud, began a hunger strike outside the Alibag Collectorate after being dismissed from her post as Taluka Campaign Manager. She alleges wrongful termination without investigation or formal notice. On the second day of… pic.twitter.com/4CbSNabVOw
— IANS (@ians_india) June 11, 2025
11 Jun 2025 05:55 PM (IST)
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर बताया कि एनएसए डोभाल से उनकी मुलाकात मंगलवार शाम को मुंबई में हुई। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, ‘‘ कल शाम मुंबई में अपने आधिकारिक आवास पर एनएसए अजीत डोभाल का स्वागत करना बहुत अच्छा लगा।''
11 Jun 2025 05:11 PM (IST)
मुंबई में सेबी ने आज यूपीआई पतों की प्रामाणिकता सत्यापित करने के लिए एक नया टूल लॉन्च किया। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने कहा, "हम यूपीआई सिस्टम के भीतर एक सिस्टम शुरू कर रहे हैं, जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि यूपीआई पता असली है या नहीं, जैसे कि बैंक, ब्रोकर आदि का पता। यह बहुत काम का होगा। इसे 1 अक्टूबर से लागू किया जाएगा।"
#WATCH | Mumbai | SEBI today launched a new tool to verify the authenticity of UPI addresses
SEBI Chairman Tuhin Kanta Pandey says, "We are introducing a system within the UPI system to check whether or not a UPI address is genuine, like that of a bank, broker, etc. This would… pic.twitter.com/awpnMBfUv2
— ANI (@ANI) June 11, 2025
11 Jun 2025 04:33 PM (IST)
प्रहार जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बच्चू कडू के समर्थकों ने अमरावती में कडू की भूख हड़ताल के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वह (बच्चू कडू) आम कर्ज माफी, ₹5,000 मासिक मानदेय, विकलांग व्यक्तियों के लिए ₹6,000 और 17 अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Mumbai, Maharashtra: Supporters of Prahar Janshakti Party president and former minister Bachchu Kadu staged a protest outside Mantralaya, expressing solidarity with Kadu’s hunger strike in Amravati.
He (Bachchu Kadu) is demanding a general loan waiver, ₹5,000 monthly… pic.twitter.com/IYAZupbSow
— IANS (@ians_india) June 11, 2025
11 Jun 2025 04:12 PM (IST)
विशेष संसद सत्र पर शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, "हां, मांग उठ रही है और हम भी मांग कर रहे हैं। लेकिन किसी कारण से सरकार ऐसा नहीं कर रही है। सरकार ने अब सीधे जुलाई में मानसून सत्र की घोषणा कर दी है।"
Mumbai, Maharashtra: On the special Parliament session, Shiv Sena (UBT) spokesperson Anand Dubey says, "Yes, the demand is being raised, and we are also demanding it. But for some reason, the government is not doing it. The government has now directly announced the Monsoon… pic.twitter.com/nneormzuWk
— IANS (@ians_india) June 11, 2025
11 Jun 2025 03:26 PM (IST)
शिवसेना यूबीटी ने छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैक्टर रैली निकाल कर फसल ऋण माफी सहित किसानों से किए गए वादों को पूरा करने में महायुति सरकार की विफलता को उजागर किया। यह रैली 'क्या हुआ तेरा वादा' अभियान के बैनर तले आयोजित की गई थी, जो भाजपा नीत शासन के तहत अधूरे वादों को उजागर करने के लिए एक सप्ताह तक चलने वाली मुहिम है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के नेतृत्व में यह मार्च क्रांति चौक से शुरू हुआ और मध्य महाराष्ट्र के शहर के दिल्ली गेट क्षेत्र में संभागीय आयुक्त कार्यालय पर समाप्त हुआ।
11 Jun 2025 01:36 PM (IST)
मुंबई में सस्ते फ्लैट दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 1.22 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बेला डिसूजा के रूप में हुई है, जो खुद को MHADA (महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण) की वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों को ठग रही थी।
11 Jun 2025 01:21 PM (IST)
महाराष्ट्र के नवी मुंबई साइबर पुलिस ने IPO और इंडेक्स ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर 4.71 करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि आरोपी महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में भी कई साइबर अपराधों में शामिल पाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 30 नवंबर 2024 से 5 मार्च 2025 के बीच, उसे साइबर ठगों में संपर्क किया और फिर उसे फर्जी निवेश योजनाओं में भारी रिटर्न का लालच देकर झांसे में लिया गया।
11 Jun 2025 01:18 PM (IST)
देश भर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही मौतों के आंकड़े भी धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना के चलते बीते 24 घंटे में 5 मौतें हो गई हैं। कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या की बात करें तो कल से आज तक में 300 नए मरीज कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इन्हें होम आईसोलेट होने की सलाह दी गई है। महाराष्ट्र और केरल में कोरोना की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना अधिक गंभीर नजर आ रही है। यहां एक्टिव केसों की संख्या के साथ मरने वालों में भी बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं केरल में भी यह आंकड़ा 16 पहुंच गया है। इसके बाद तीसरे नंबर पर कर्नाटक है जहां 11 मौतें कोरोना वायरस के कारण हुई हैं।
11 Jun 2025 01:17 PM (IST)
महाराष्ट्र के मुंबई से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और फिर सुसाइड कर लिया। दोनों की पहचान नोतनदास उर्फ संजय सचदेव और उनकी पत्नी सपना नोतनदास के रूप में हुई। दोनों छह महीने पहले ही पाकिस्तान से भारत आए थे।
11 Jun 2025 12:38 PM (IST)
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस के एक अधिकारी के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक, 3.48 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। उल्वे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दिसंबर 2013 से अक्टूबर 2024 तक की आरोपी की वित्तीय स्थिति की जांच की, जिसमें खुलासा हुआ कि उस दौरान उसने कुल 3,48,40,279 रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो उसके वैध स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में लगभग 297 प्रतिशत अधिक थी। उन्होंने बताया कि सोमवार को आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी पूर्व में नवी मुंबई के एनआरआई सागरी पुलिस थाने में वरिष्ठ निरीक्षक के पद पर तैनात था।
11 Jun 2025 11:11 AM (IST)
प्रहार जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष बच्चू कडू ने किसानों, विकलांगों और विधवा महिलाओं के मुद्दों को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आज उनके भूख हड़ताल का चौथा दिन है। बच्चू कडू के इस आंदोलन को राज्य भर से समर्थन मिल रहा है। राजनीतिक हलकों से भी बच्चू कडू की मांगों का समर्थन किया जा रहा है। उन्होंने अब सरकार के सामने किसानों और विधवा महिलाओं के हक के लिए 17 मांगे रखी है।
11 Jun 2025 10:25 AM (IST)
रत्नागिरी में उद्धव ठाकरे गुट को एक और झटका मिला है। पूर्व निर्माण अध्यक्ष विनोद जगाड़े शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गये है। मुंबई में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने पार्टी में प्रवेश किया है।
11 Jun 2025 10:23 AM (IST)
पुणे की कंपनी आम्बेडकर सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण करेगी। एनएमआरडीए ने इसकी टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 36 माह के भीतर इसका काम पूरा होगा।
11 Jun 2025 08:58 AM (IST)
पिछले कुछ दिनों से महानगरपालिका चुनाव को लेकर काफी चर्चाएं थीं। यह स्पष्ट नहीं था कि राज्य सरकार इस संबंध में कब आदेश जारी करेगी, इसलिए उत्सुकता चरम पर थी। मंगलवार को नगर विकास विभाग ने आयुक्त को वार्ड संरचना का प्रारूप तैयार करने का आदेश दे दिया है। इसके साथ ही मनपा चुनाव का बिगुल बज गया।
11 Jun 2025 06:40 AM (IST)
मुंब्रा में हुई दुर्घटना के बाद अब 5 'J ग्रेड' के अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है, जो हादसे की तह तक जाएंगे। इस कमेटी का नेतृत्व सीनियर डिवीजनल सेफ्टी ऑफिसर करेंगे। इस टीम में जूनियर अड्मिसनिट्रेटीवे ऑफिसर, सीनियर डिवीजन ऑपरेशन मैनेजर और सीनियर डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजिनियर शामिल होंगे। यह टीम हादसे का पता लगाएगी।
11 Jun 2025 06:39 AM (IST)
भाजपा नेता किरीट सोमैया मध्य रेलवे के मुख्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने जीएम और डीआरएम से मुलाकात की। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हमने मुंब्रा ट्रेन दुर्घटना पर चर्चा की। डीआरएम ने उनसे कहा कि कलवा-मुंब्रा-दिवा सेक्शन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें 15-डिब्बों वाली और स्वचालित दरवाजा बंद करने वाली प्रणाली से लैस ट्रेनें शुरू करना शामिल है।
11 Jun 2025 06:38 AM (IST)
सरकारी आमदनी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार ने शराब पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब राज्य सरकार राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के मार्फत शराब बिक्री पर ज्यादा टैक्स वसूल करेगी। इस वजह से शराब महंगी हो गई है और इसका खामियाजा शराब के शौकीनों को भुगतना पड़ेगा। राज्य सरकार के इस फैसले से शराब पर ड्यूटी बढ़ने से राज्य के खजाने में 14 हजार करोड़ का राजस्व बढ़ेगा।