(फाइल फोटो)
धुले : सिंदखेड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत में राज्य के धुले जिले में स्थित महाराष्ट्र विधानसभा पांच निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र धुले लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ पांच अन्य विधानसभा क्षेत्रों, अर्थात् धुले जिले में धुले ग्रामीण और धुले शहर और नासिक जिले में मालेगांव सेंट्रल, मालेगांव बाहरी और बगलान का एक हिस्सा है।
यह सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट ह जो धुले जिले में स्थित है और धुले संसद सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। इस सीट से वर्तमान विधायक बीजेपी के जयकुमार जीतेन्द्र सिंह रावल हैं।
सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित इस सीट पर अब तक कुल 15 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। इस सीट पर शुरुआती दौर में कांग्रेस का दबदबा रहा है लेकिन पिछले लगातार हुए तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर बीजेपी के जयकुमार जीतेन्द्र सिंह रावल का कब्जा है। 2019 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक यहां कुल मतदाता की संख्या 3,21,079 है। वहीं, एससी मतदाताओं की संख्या 22,604 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 7.04% है। ST मतदाताओं की संख्या की बात करें तो ये लगभग 79,274 है जो लगभग 24.69% हैं। वहीं, इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 13,164 जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 24.69 % है।
1951 में अस्तित्व में आई इस विधानसभा सीट पर अब तक 15 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। शुरुआत में कांग्रेस के दबदबे वाली रही इस सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों से लगातार बीजेपी का कब्जा है। 2009, 2014 और 2019 में हुए चुनाव में बीजेपी के जयकुमार जीतेन्द्र सिंह रावल इस सीट ने लगातार जीतते चले आ रहें हैं। 2009 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को कांग्रेस प्रत्याशी ने टक्कर दी थी, हालांकि बीजेपी ने 50699 वोटों से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2014 और 2019 के चुनाव में दोनों बार बीजेपी प्रत्याशी रावल को NCP के प्रत्याशी
संदीप बेडसे से कड़ी टक्कर मिली।
वर्ष | उम्मीदवार | पार्टी | कुल वोट |
---|---|---|---|
2019 | जयकुमार जीतेन्द्र सिंह रावल | भाजपा | 113,809 |
2014 | जयकुमार जीतेन्द्र सिंह रावल | भाजपा | 92,794 |
2009 | जयकुमार जीतेन्द्र सिंह रावल | भाजपा | 85,656 |
2004 | अन्ना साहेब | IND | 34,495 |
1999 | पाटिल रामकृष्ण दोधा | एसएचएस | 37,856 |
1995 | मंगल सिंह निमजी राजपूत | जेडी | 33,801 |
1990 | भदाने दत्तात्रय वामन | कांग्रेस | 44,299 |
1985 | मंगल सिंह निमजी राजपूत | IND | 21,708 |
1980 | रंगराव माधवराव पाटिल | कांग्रेस (आई) | 21,320 |
1978 | मधुकरराव दीपचंद शिसोदे | IND | 20,034 |
1972 | लीलाबाई उत्तमराव पाटिल | कांग्रेस | 28,788 |
इस सीट पर फिलहाल बीजेपी का दबदबा होने के साथ-साथ उसके प्रत्याशी और यहां से वर्तमान विधायक जयकुमार जीतेन्द्र सिंह रावल का दबदबा भी है। जिस तरह से पिछले दो चुनावों में NCP ने उन्हें कड़ी टक्कर दी है, उससे माना जा रहा है कि पार्टी फिर से संदीप बेडसे पर दांव लगा सकती है। कांग्रेस भी इस सीट पर वापसी करने के लिए इस बार पूरा जोर लगा रही है। ऐसे में इस सीट पर चुनावी दंगल रोचक होने वाला है। देखना दिलचस्प रहेगा कि बीजेपी अपना विजय अभियान जारी रखते हुए फिर से जीत का ताज पहनने में सफल हो पाती हैं या नहीं।