20 हजार की सैलरी पर कौन सी बाइक खरीदना होगा बेहतर विकल्प?

Low Budget Bike: युवा वर्ग में बाइक खरीदने का क्रेज काफी है। लेकिन अक्सर नौकरी की शुरुआत में सैलरी ज्यादा नहीं होती। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे विकल्प लाए है जो आपके बजट में होगे।
20 हजार की सैलरी पर कौन सी बाइक खरीदना होगा बेहतर विकल्प?
Bike जो आपके बजट में आएगी। (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

Best Mileage Bike India: आजकल युवा वर्ग में बाइक खरीदने का क्रेज काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। लेकिन अक्सर नौकरी की शुरुआत में सैलरी ज्यादा नहीं होती। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कम सैलरी में कौन-सी बाइक खरीदना सही रहेगा, जो बजट में भी हो और माइलेज के मामले में भी बेहतर साबित हो। अगर आपकी मासिक आय लगभग 20 हजार रुपये है, तो मार्केट में कई ऐसी बाइक्स मौजूद हैं, जो आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं।

बजट और EMI का रखें ध्यान

बाइक खरीदते समय सबसे जरूरी है बजट की सही प्लानिंग। 20 हजार रुपये की सैलरी वालों के लिए 1 से 1.5 लाख रुपये तक का बाइक बजट सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसके लिए EMI प्लान का चुनाव करते समय ध्यान रखें कि आपकी मासिक किस्त 3,000 से 4,000 रुपये से ज्यादा न हो, ताकि बाकी खर्चों पर बोझ न पड़े।

माइलेज है सबसे अहम

कम सैलरी में बाइक खरीदने वालों के लिए माइलेज सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर होता है। अच्छी माइलेज वाली बाइक न केवल पेट्रोल पर खर्च बचाती है, बल्कि लंबे समय तक किफायती भी रहती है। इस रेंज में Hero Splendor Plus, Bajaj Platina, TVS Sport जैसी बाइक्स बेहतरीन माइलेज देती हैं।

स्टाइल और परफॉर्मेंस भी मायने रखते हैं

युवा अक्सर सिर्फ माइलेज ही नहीं बल्कि बाइक के लुक और परफॉर्मेंस पर भी ध्यान देते हैं। इस बजट में आप Honda Shine, Bajaj Pulsar 125 और TVS Raider जैसी बाइक्स का चुनाव कर सकते हैं। ये बाइक्स स्पोर्टी लुक के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस और फीचर्स भी प्रदान करती हैं।

किसे चुनें?

अगर आप रोज़ाना लंबी दूरी तय करते हैं तो Splendor Plus या Platina आपके लिए परफेक्ट विकल्प होंगी। वहीं, अगर आप थोड़े स्टाइलिश और दमदार लुक वाली बाइक चाहते हैं तो Pulsar 125 या TVS Raider बढ़िया ऑप्शन साबित होंगी।

ध्यान दें

20 हजार रुपये की सैलरी पर बाइक खरीदना बिल्कुल संभव है, बस आपको बजट और EMI का सही संतुलन बनाना होगा। "सही प्लानिंग और सही बाइक का चुनाव आपकी जेब और जरूरत दोनों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है।"