भगवान गणेश जी ही एकमात्र ऐसे देवता हैं, जिनकी पूजा में दूर्वा का प्रयोग किया जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, एक राक्षस था जिसका नाम अगलासुर था। वह ऋषि मुनियों को जीवित ही निगल जाता था। गणेश जी ने उस राक्षस का अंत करने के लिए उस राक्षस को निगल लिया था। राक्षस को निगलने के बाद गणेश जी के पेट में जलन हुई और पेट की जलन के शांत करने के लिए कश्यप ऋषि में दूर्वा दी थी। इसके बाद से पूजा में गणेश जी को दूर्वा अर्पित की जाती है।