- Hindi News »
- Maharashtra »
- Lpg Cylinder Price Hike Draws Sharp Reaction From Sharad Pawar Mumbai
गृहिणियों का बिगड़ा बजट: LPG महंगी होने पर शरद पवार का हमला, बोले- जनता को मिल रहे महंगाई के झटके
- Written By: अंकिता पटेल
Mumbai LPG Cylinder Price Hike: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर शरद पवार ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर मध्यमवर्ग और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है।

शरद पवार, एलपीजी सिलेंडर, महंगाई,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Cooking Gas Prices: मुंबई में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर हुई वृद्धि वृद्धि को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कोल्हापुर दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पवार ने कहा कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने का दावा करती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि जनता को चरणबद्ध तरीके से महंगाई के झटके दिए जा रहे हैं।
पवार ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार ने सत्ता में आने के बाद महंगाई पर नियंत्रण का आश्वासन दिया था। लेकिन आज की स्थिति देखकर लगता है कि सरकार के लिए ‘नियंत्रित महंगाई’ का अर्थ लोगों पर धीरे-धीरे आर्थिक बोझ बढ़ाना है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले ही आम जनता की कमर तोड़ चुकी हैं, वहीं अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर गृहिणियों का बजट भी बिगाड़ दिया गया है। पवार ने यह भी कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर मध्यमवर्ग और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। रसोई गैस, ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से सामान्य परिवारों का जीवन संकट में आ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
5 साल के एमओयू से बदलेगी तस्वीर, नागपुर-वर्धा में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस; ‘उड़ान’ परियोजना का भी विस्तार
वर्धा: ऑपरेशन खोज की बड़ी सफलता; 15 साल बाद परिवार से मिली लापता बेटी, 42 मामलों का निपटारा
यवतमाल में शिवसेना का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, जितेश नावडे और साहेबराव कांबले शिंदे गुट में शामिल
पुणे में आस्था के केंद्र पर हमला, पुजारी अस्पताल पहुंचा
महंगाई और किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरा
केंद्र सरकार को जनता की परेशानियां दिखाई नहीं दे रही हैं। पवार ने आरोप लगाया कि महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता में आए लोग अब जनता को ही परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक साथ बड़ी दरवृद्धि की जाए तो जनता सड़क पर उतर आएगी, इसलिए कीमतों में धीरे-धीरे वृद्धि कर लोगों की जेब पर लगातार बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गरीबों की रसोई बुझाने वाली नीतियों की राजनीतिक कीमत सत्ता पक्ष को भविष्य में चुकानी पड़ेगी।
जनता सब कुछ देख रही है और उचित समय पर जवाब भी देगी। महंगाई के मुद्दे के साथ पवार ने किसानों की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्राकृतिक आपदाओं और खराब मौसम के कारण बारामती क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे समय में किसानों को तत्काल सहायता और राहत की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें:-5 साल के एमओयू से बदलेगी तस्वीर, नागपुर-वर्धा में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस; ‘उड़ान’ परियोजना का भी विस्तार
पवार ने कहा कि वह स्वयं जल्द ही बारामती का दौरा करेंगे और किसानों की स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में किसानों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनके नुकसान की जानकारी लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
सामान्य आदमी का जीवन संकट में
देश और राज्य में लगातार ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं। पेट्रोल और डीजल पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं। अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर गृहिणियों का बजट भी पूरी तरह बिगाड़ दिया गया है। इसका सीधा और गंभीर असर आम आदमी के जीवन पर पड़ रहा है।
सत्ता को जनता सबक सिखाएगी
महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आए लोगों ने जनता को निराश किया है। यदि यही स्थिति जारी रही और गरीबों की रसोई पर लगातार चोट पहुंचती रही, तो आने वाले समय में जनता सत्ताधारियों को इसका राजनीतिक जवाब जरूर देगी।
Lpg cylinder price hike draws sharp reaction from sharad pawar mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गृहिणियों का बिगड़ा बजट: LPG महंगी होने पर शरद पवार का हमला, बोले- जनता को मिल रहे महंगाई के झटके
Jun 08, 2026 | 08:10 AMइंदौर में BRICS कृषि सम्मेलन की तैयारियां पूरी, 9 से 13 जून तक होगा अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन
Jun 08, 2026 | 08:08 AMजयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, WhatsApp, Facebook और X पर भी रोक, हाई अलर्ट पर हुआ प्रशासन
Jun 08, 2026 | 08:01 AM5 साल के एमओयू से बदलेगी तस्वीर, नागपुर-वर्धा में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस; ‘उड़ान’ परियोजना का भी विस्तार
Jun 08, 2026 | 08:01 AMMain Door Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर भूल से भी न रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल
Jun 08, 2026 | 08:00 AMवर्धा: ऑपरेशन खोज की बड़ी सफलता; 15 साल बाद परिवार से मिली लापता बेटी, 42 मामलों का निपटारा
Jun 08, 2026 | 07:58 AMट्रंप की चेतावनी बेअसर! इजरायल ने ईरान के तेहरान समेत 4 शहरों को दहलाया, मीडिल ईस्ट में भीषण जंग की आहट?
Jun 08, 2026 | 07:54 AMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM












