Main Door Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर भूल से भी न रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल

Main Door Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार ऊर्जा और समृद्धि का प्रवेश द्वार माना जाता है। जानिए वे 5 चीजें जिन्हें मुख्य द्वार पर रखने से बचना चाहिए।
5 Things Never Keep At Main Entrance
मुख्य द्वार पर किन चीजों रखना अशुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

5 Things Never Keep At Main Entrance: वास्तु शास्त्र में घर का मुख्य द्वार सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं माना जाता है। बल्कि इसे ऊर्जा यानि कि लक्ष्मी का प्रवेश द्वार बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार से घर में रहने वाले लोगों का भाग्य भी निर्धारित होता है। मुख्य द्वार अगर ठीक ना हो तो घर में खुशियां नहीं आ सकती है। ऐसे में आपको बताते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर किन चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए?

मुख्य द्वार पर किन चीजों को भूलकर भी न रखें?

  • जूते-चप्पल न रखें

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, घर के मुख्य पर जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस गलती को करने से घर में दरिद्रता का आगमन होता है, जिसका प्रभाव परिवार के सदस्यों पर पड़ता है। यह गलती धन की प्राप्ति रोक सकती है।

  • कांटेदार पौधे न लगाए

बताया जाता है कि,घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल के अलावा कांटेदार पौधे भी नही होने चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कांटेदार पौधे लगाने से रिश्तों में कड़वाहट आती है और जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

  • टूटा हुआ सामान या कबाड़

इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर टूटा हुआ सामान या फिर कबाड़ कभी भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस तरह की गलती करने से घर की उन्नति रुक जाती है और राहु-केतु का प्रभाव बढ़ जाता है।

  • कूड़ा और डस्टबिन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा या डस्टबिन रखना भी वर्जित है, क्योंकि कूड़ा नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। जिस घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा या डस्टबिन होता है। उस घर में दरिद्रता का वास होता है। मानसिक तनाव, कलह और आर्थिक बाधाओं समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

  • वास्तु शास्त्र में घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाना शुभ माना जाता है।
  • इसके अलावा,मुख्य द्वार के दोनों तरफ स्वस्तिक चिन्ह बनाएं।
  • मुख्य द्वार पर रोजाना शाम को दीपक जलाएं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com