- Hindi News »
- Maharashtra »
- District Police Operation Khoj Missing Girls Human Trafficking Investigation 2026
वर्धा: ऑपरेशन खोज की बड़ी सफलता; 15 साल बाद परिवार से मिली लापता बेटी, 42 मामलों का निपटारा
- Written By: केतकी मोडक
Minor Girls Missing Cases: वर्धा जिले में नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के लापता होने के मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस ने 'ऑपरेशन खोज' शुरू किया है, जिसके तहत 36 जटिल मामलों का निपटारा किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Wardha Police Minor Girls Missing Investigation: नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर अथवा प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले जाने के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। जिले के 19 पुलिस थानों में शादीशुदा महिलाओं, युवतियों और किशोरियों के लापता होने के कई प्रकरण दर्ज हैं। पिछले साढ़े तीन वर्षों में अनैतिक मानव परिवहन प्रतिबंधक कक्ष को लगभग 40 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। इनमें से 36 मामलों में इस दल को सफलता प्राप्त हुई है, जबकि कुछ प्रकरणों में खोज के दौरान दल को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।
वर्धा जिले में आपराधिक गतिविधियों के साथ-साथ प्रेम प्रसंगों में नाबालिग किशोरियों को भगाकर ले जाने के मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है। कई बार कम उम्र की लड़कियां प्रेम जाल में फंस जाती हैं। उनकी अज्ञानता का लाभ उठाकर आरोपी उन्हें भगा ले जाते हैं। इसके बाद लड़कियां अपने किए पर पछतावा करती हैं, किंतु चाहकर भी इस चंगुल से बाहर नहीं निकल पातीं। दूसरी ओर पीड़ित परिवार अपनी बेटी को खोजने के लिए दर-दर की ठोकरें खाता है और पुलिस विभाग से न्याय की गुहार लगाता है।
इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्रकरणों की खोज के लिए वर्धा पुलिस ने ऑपरेशन खोज मुहिम शुरू की है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्वतंत्र अनैतिक मानव परिवहन प्रतिबंधक कक्ष का गठन किया गया है। स्थानीय अपराध शाखा पुलिस तथा साइबर सेल की मदद से यह दल लापता अथवा अपहृत पीड़िताओं की तलाश कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में शिवसेना का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, जितेश नावडे और साहेबराव कांबले शिंदे गुट में शामिल
पुणे में आस्था के केंद्र पर हमला, पुजारी अस्पताल पहुंचा
पुणे जिले के केडगाव में Illegal Abortion रैकेट का पर्दाफाश, एक डॉक्टर गिरफ्तार, दूसरी फरार
4 बिन ठाणे क्लीनः विश्व पर्यावरण दिवस पर नई पहल से सुधरेगा कचरा प्रबंधन, नागरिकों की भागीदारी बढ़ेगी
4 प्रकरण बताए गए लंबित
अनैतिक मानव परिवहन प्रतिबंधक कक्ष को पिछले साढ़े तीन वर्षों में 40 प्रकरण प्राप्त हुए थे। इनमें से 36 प्रकरणों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 4 प्रकरण लंबित बताए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इन प्रकरणों के अलावा समानांतर जांच के 4 मामलों तथा अंतिम जांच के 2 मामलों में भी दल को सफलता मिली है।
इस प्रकार कुल मिलाकर इस दल ने लगभग 42 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निपटारा किया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी के मार्गदर्शन में दल प्रमुख एएसआई सुभाष राऊत एवं उनकी टीम यह कार्य संभाल रही है।
यह भी पढे़ं:- सोयाबीन डीओसी आयात का विरोध, विजय जावंधिया ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र
15 वर्ष बाद परिवार को बेटी से मिलाया गया
ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक जटिल प्रकरण में खोज दल ने जांच शुरू की थी। इसमें दयालनगर निवासी एक बालिका अपनी मां के साथ लापता हो गई थी। तकनीकी जांच और गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने लगभग 15 वर्ष बाद पीड़िता को हरियाणा के सोनीपत स्थित राही आश्रम से खोज निकाला और वापस परिवार तक पहुंचाया। इतने वर्षों बाद बेटी के घर लौटने पर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार ने इसके लिए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।
District police operation khoj missing girls human trafficking investigation 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा: ऑपरेशन खोज की बड़ी सफलता; 15 साल बाद परिवार से मिली लापता बेटी, 42 मामलों का निपटारा
Jun 08, 2026 | 07:58 AMट्रंप की चेतावनी बेअसर! इजरायल ने ईरान के तेहरान समेत 4 शहरों को दहलाया, मीडिल ईस्ट में भीषण जंग की आहट?
Jun 08, 2026 | 07:54 AMचारधाम यात्रा का असर: ऋषिकेश की सड़कों पर वाहनों का सैलाब, प्रशासन की बढ़ी चिंता प्रशाशन ने जारी की ऐडवाईजरी
Jun 08, 2026 | 07:53 AMदिल्ली में आज INDIA गठबंधन की अहम बैठक… सरकार को महंगाई से लेकर संविधान पर घेरने का प्लान, 23 दल होंगे शामिल
Jun 08, 2026 | 07:44 AMAaj Ka Mausam: इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार; जानें अपने शहर का हाल
Jun 08, 2026 | 07:42 AM8 जून का इतिहास : भारतीय रंगमंच का बड़ा नाम, मशहूर पटकथा लेखक और नाट्य निर्देशक हबीब तनवीर का निधन
Jun 08, 2026 | 07:30 AMयवतमाल में शिवसेना का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, जितेश नावडे और साहेबराव कांबले शिंदे गुट में शामिल
Jun 08, 2026 | 07:20 AMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM













