- Hindi News »
- Maharashtra »
- Latur »
- Latur Ncp Ajit Pawar Mla Office Protest Ticket Dispute District Council Polls
पिता को नहीं मिला टिकट, तो बेटे ने मचाया बवाल, लातूर में NCP विधायक के ऑफिस के बाहर किया पेशाब
NCP Ajit Pawar Group: लातूर जिला परिषद चुनाव में टिकट कटने पर बवाल! उदगीर में एनसीपी विधायक संजय बंसोडे के दफ्तर के बाहर युवक ने किया अभद्र विरोध। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- Written By: प्रिया जैस

विधायक संजय बंसोडे (सौजन्य-एक्स)
Latur News: महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के बाद अब जिला परिषद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी बीच टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष के मामले सामने आने लगे हैं। लातूर जिले में टिकट नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के विधायक के कार्यालय के बाहर आपत्तिजनक तरीके से विरोध जताया।
यह घटना उदगीर तहसील की है, जहां बुधवार को एक व्यक्ति ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और NCP विधायक संजय बंसोडे के स्थानीय कार्यालय के बाहर पेशाब कर अपना विरोध दर्ज कराया। युवक अपने पिता को आगामी जिला परिषद चुनाव के लिए टिकट न दिए जाने से नाराज था।
चुनाव के लिए नहीं दिया टिकट
दरअसल, उदगीर के निदेबन क्षेत्र से लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय मधुकर एकुरकेकर को NCP ने 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया। टिकट कटने से नाराज उनके बेटे नितिन एकुरकेकर ने विधायक कार्यालय के बाहर यह विरोध प्रदर्शन किया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Voter List Revision पर कांग्रेस की आपत्ति, सपकाल ने निष्पक्षता की मांग उठाई
Ramtek के प्राचीन ‘तिलभांडेश्वर मंदिर’ पर गिरी बिजली, शिखर से जमीन तक फटी दीवारें, तस्वीर देख रह जाएंगे दंग
शिवसेना UBT में फूट: उद्धव ठाकरे की वापसी कांग्रेस पर निर्भर, BJP प्रवक्ता नवनाथ बन का बड़ा हमला
महाराष्ट्र में एक साथ 25 IAS अफसरों का तबादला, महकमे में मची हलचल, जानें किसे मिला कौन-सा पद, देखें लिस्ट
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे बाद में युवक ने विवाद बढ़ने के बाद अपने अकाउंट से हटा लिया। समर्थकों का दावा है कि मधुकर एकुरकेकर ने वर्षों तक जमीनी स्तर पर काम किया, इसके बावजूद पार्टी नेतृत्व ने उन्हें नजरअंदाज किया।
यह भी पढ़ें – योगी-मोदी टारगेट कर रहे, शिंदे नकली हिंदू बनकर देख रहे, शंकराचार्य विवाद पर संजय राउत ने छोड़ा सियासी तीर
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अगले महीने 5 फरवरी को एक दर्जन जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए चुनाव होने हैं, जबकि मतगणना दो दिन बाद की जाएगी।
इससे पहले राज्य में नगर निगम चुनाव संपन्न हुए थे, जिनमें बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) समेत कई दलों ने हिस्सा लिया। इन चुनावों में बीजेपी को बड़ी सफलता मिली और बीएमसी सहित 29 नगर निगमों में अब महापौर चयन की प्रक्रिया होनी है।
Latur ncp ajit pawar mla office protest ticket dispute district council polls
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ऑटो तुन से नहीं, दिल से बनता है असली संगीत’, हरिहरन ने बदलते म्यूजिक ट्रेंड पर रखी बेबाक राय
Apr 03, 2026 | 09:47 AMPasta Recipe: घर पर तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता, तुरंत नोट करें ये सीक्रेट रेसिपी
Apr 03, 2026 | 09:46 AMGold-Silver Price: गुड फ्राइडे पर सोना-चांदी हुआ सस्ता, 3500 टूटा गोल्ड, सिल्वर 9000 रूपये फिसला
Apr 03, 2026 | 09:41 AMMaharashtra Voter List Revision पर कांग्रेस की आपत्ति, सपकाल ने निष्पक्षता की मांग उठाई
Apr 03, 2026 | 09:40 AMRamtek के प्राचीन ‘तिलभांडेश्वर मंदिर’ पर गिरी बिजली, शिखर से जमीन तक फटी दीवारें, तस्वीर देख रह जाएंगे दंग
Apr 03, 2026 | 09:27 AMAbhishek Sharma पर BCCI ने लगाया जुर्माना साथ ही दी एक और सजा, KKR के खिलाफ ऐसा क्या किया कि भड़क गए रेफरी?
Apr 03, 2026 | 09:19 AMशिवसेना UBT में फूट: उद्धव ठाकरे की वापसी कांग्रेस पर निर्भर, BJP प्रवक्ता नवनाथ बन का बड़ा हमला
Apr 03, 2026 | 09:13 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM











