- Hindi News »
- Maharashtra »
- Latur »
- Absconding Accused In Sarpanch Murder Case Transgender Hiding Among People Said Tripti Desai
नासिक में छिपा है आरोपी कृष्णा अंधाले, ‘ट्रांसजेंडर’ के बीच रह रहा भेष बदलकर, तृप्ति देसाई ने किया दावा
सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ने दावा किया है कि बीड के सरपंच रहे संतोष देशमुख की हत्या मामले में फरार वांछित आरोपी कृष्णा अंधाले कर्नाटक सीमा के पास ‘ट्रांसजेंडर' व्यक्तियों के बीच छिपा हुआ है।
- Written By: आंचल लोखंडे

नासिक में छिपा है आरोपी कृष्णा अंधाले। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
लातूर: सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ने दावा किया है कि बीड के सरपंच रहे संतोष देशमुख की हत्या मामले में फरार वांछित आरोपी कृष्णा अंधाले कर्नाटक सीमा के पास ‘ट्रांसजेंडर’ व्यक्तियों के बीच छिपा हुआ है। कार्यकर्ता ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को देशमुख के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा, ‘‘अक्सर यह बताया जाता है कि अंधाले वर्तमान में नासिक जिले में छिपा हुआ है। हाल ही में मुझे एक फोन के माध्यम से सूचना मिली कि वह कर्नाटक सीमा के पास ‘ट्रांसजेंडर’ लोगों के बीच भेष बदलकर और पहचान छिपाकर रह रहा है।
तृप्ति देसाई ने आरोप लगाया कि पुलिस के कई अधिकारी पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी और मुख्य आरोपी वाल्मीक कराड के प्रभाव में अब भी काम कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर जबरन वसूली समेत अवैध गतिविधियों में शामिल होने का सनसनीखेज आरोप लगाया। देसाई ने मंगलवार को कहा कि मैंने इन अनियमितताओं में शामिल 26 कर्मियों की सूची पेश की है। कल उन्होंने सभी उपलब्ध विवरण और सबूत बीड पुलिस अधीक्षक कार्यालय को सौंप दिए हैं।
पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग
तृप्ति देसाई ने बीड जिले में 10 वर्षों से अधिक समय से तैनात पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग भी इस वक्त की। इसके साथ देसाई ने यह दावा किया कि प्राथमिकी के साथ हेराफेरी-गड़बड़ी की गई है और उन्होंने ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच देशमुख को पिछले साल 9 दिसंबर को कथित रूप से अगवा कर लिया गया, प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अंधाले अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। हालांकि उसे पकड़ना इतना मुश्किल नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
संतोष देशमुख हत्याकांड के मास्टरमाइंड वाल्मिक कराड को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज
संतोष देशमुख हत्याकांड का फरार आरोपी कृष्णा आंधले 3 बार आया गांव! धनंजय देशमुख के सनसनीखेज दावे से मचा हड़कंप
लातूर में खूनी गैंगवार: कॉलेज कैंपस में छात्रों के बीच चाकूबाजी, 1 की मौत, 3 घायल; 4 आरोपी गिरफ्तार
किन्नर गुटों में छिड़ा खूनी संघर्ष, जबरन धर्मांतरण और अवैध वसूली के आरोपों से गरमाया नासिक का माहौल
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
नागपुर हिंसा हैरान करने वाला मामला
देशभर को हिला कर रख देने वाले नागपुर हिंसा मामले को देसाई ने हैरान करने वाला मामला करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को कानून-व्यवस्था को बिगाड़े बिना औरंगजेब के मकबरे के मुद्दे पर अपना स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि ईद और गुड़ी पड़वा पर्व से पहले विभाजनकारी बयानों पर अंकुश लगाया जाना चाहिए और नेताओं को भड़काऊ बयान देने से बचना चाहिए। बजट सत्र के दौरान विधानसभा में यह मुद्दा उठाया गया। यह देशमुख की हत्या और महिलाओं के खिलाफ अपराधों से ध्यान हटाने का विफल प्रयास है।
Absconding accused in sarpanch murder case transgender hiding among people said tripti desai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘पापा शादी नहीं करवा रहे’… 18 साल का युवक पहुंचा थाने, वायरल वीडियो पर छिड़ी हंसी
Mar 03, 2026 | 05:23 PM‘उम्मीद है यह त्योहार…’, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली समेत क्रिकेट दिग्गजों ने दी होली की बधाई
Mar 03, 2026 | 05:21 PMमंदाना करीमी ने कहा अलविदा इंडिया, बोले- मेरी आवाज यहां नहीं सुनी जाएगी, फैंस हुए हैरान
Mar 03, 2026 | 05:20 PMगुरुग्राम ऑफिस में लैपटॉप लेकर होली खेलता दिखा कर्मचारी, वायरल वीडियो ने उठाए वर्क-लाइफ बैलेंस पर सवाल
Mar 03, 2026 | 05:10 PMईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, चीन-पाक के लिए बढ़ेगी टेंशन
Mar 03, 2026 | 05:02 PMरामायण का सबसे बड़ा रहस्य, एक पुरुष कैसे बना दो महाबलियों की मां?
Mar 03, 2026 | 05:01 PMअकोला मनपा: विजय अग्रवाल तीसरी बार स्थायी समिति सभापति निर्वाचित, शहर सुधार समिति का दबदबा कायम
Mar 03, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














