- Hindi News »
- Maharashtra »
- Latest Live Updates Maharashtra Politics Crime Nagpur News Mumbai Pune 8 August
Maharashtra News Live: एक क्लिक में पढ़ें 8 अगस्त की सभी बड़ी खबरें
Today's Maharashtra News 8 August Updates: महाराष्ट्र में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 23 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
- Written By: आकाश मसने

महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग
Maharashtra Breaking News LIVE Updates: अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को राज्य की अर्थव्यवस्था पर इसके संभावित प्रभाव की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में अमेरिका के इस निर्णय से महाराष्ट्र की जीडीपी, रोजगार और व्यापार पर प्रभाव को लेकर प्रारंभिक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राज्य के निर्यात-आधारित उद्योगों पर अमेरिकी टैरिफ नीति का क्या असर होगा, इसकी गहराई से जांच करने की जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
बुलढाणा के युवती की नासिक में गला रेतकर हत्या, चरित्र पर संदेह के चलते प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम
ठाणे में आवारा कुत्तों का आतंक होगा खत्म: 25 हजार कुत्तों को लगेगी वैक्सीन, गले में दिखेगा खास नारंगी पट्टा
ग्वालियर-नागपुर 6 लेन हाईवे: 40 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट, अब 10 घंटे में पूरा होगा MP से महाराष्ट्र का सफर
मोनो रेल को मिला ISA सर्टिफिकेट, ‘मेड इन इंडिया’ कोच और हाई-टेक सिग्नल के साथ मुंबईकरों सफर होगा आसान
08 Aug 2025 03:29 PM (IST)
08 Aug 2025 03:29 PM (IST)अबू आजमी ने किया महाराष्ट्र में मतदाता सूची में हेरफेर का दावा, ऑडिट की मांग
समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अबू आजमी ने निर्वाचन आयोग पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति पक्षपाती रवैया अपनाने की शुक्रवार को आलोचना की और महाराष्ट्र की मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप लगाया। सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि पिछले साल चुनाव से छह महीने पहले मानखुर्द-शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए थे और फिर उन्हें हटाकर इसमें गैर-निवासियों के नाम दर्ज कर दिए गए।
08 Aug 2025 03:12 PM (IST)
08 Aug 2025 03:12 PM (IST)मीरा भाईंदर में NSS छात्राओं ने पुलिस को बांधी राखी
मीरा भाईंदर में रक्षाबंधन के त्योहार के अवसर पर अभिनव कॉलेज भाईंदर (पूर्व) की एनएसएस इकाई ने शुक्रवार सुबह नवघर पुलिस स्टेशन पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों के हाथों में राखी बांधी। इस दौरान 25-30 छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद थे। आयोजन में प्राचार्य डॉ. एल्विन मेनेजेस, एनएसएस क्षेत्रीय समन्वयक प्रो. अरुणा गुजर, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. भाग्यश्री माने और सदस्य प्रो. तारुषि सिंह शामिल थे। छात्राओं ने कहा कि पुलिस ड्यूटी के कारण कई बार अपने परिवार के साथ त्योहार नहीं मना पाते, इसलिए हमने यह सुनिश्चित किया कि असली हीरो के हाथ राखी से खाली न रहें।
08 Aug 2025 02:29 PM (IST)
08 Aug 2025 02:29 PM (IST)ठाणे पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई चोरी की 8 घटनाओं में शामिल चोरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां जुलाई में राबोडी इलाके में हुई चोरी की घटना की जांच के दौरान की गईं। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमरसिंह जाधव ने बताया कि एक गोदाम से 51 लाख रुपये मूल्य की सिगरेट चोरी हुई थी, साथ ही गिरोह ने परिसर से डीवीआर चोरी कर सीसीटीवी सबूत नष्ट करने का प्रयास भी किया था। उन्होंने कहा कि हमने चोरी हुए स्कूटर, मोटरसाइकिल और अपराध में इस्तेमाल किए गए टेम्पो का पता लगाया। आरोपियों ने चोरी का सामान छिपाने के लिए अपना वाहन घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर खड़ा किया था।
08 Aug 2025 02:06 PM (IST)
08 Aug 2025 02:06 PM (IST)कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर बैठक में चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।
VIDEO | Maharashtra Congress workers protest against the Election Commission in Mumbai.#MumbaiNews #MaharashtraNews
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/6pH9aK5TlH
— Press Trust of India (@PTI_News) August 8, 2025
08 Aug 2025 01:04 PM (IST)
08 Aug 2025 01:04 PM (IST)उदयपुर फाइल्स पर भड़के अबू आजमी
फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने कहा कि नफरत का बाजार फल-फूल रहा है, जो ठीक नहीं है। फिल्म में उदयपुर में एक दर्जी की हत्या को दिखाया जाएगा, जो पूरी तरह से गलत था और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था। लेकिन हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। हालांकि, फिल्म में यह भी दिखाया जाना चाहिए कि भाजपा ने नूपुर शर्मा को उनके कृत्यों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था और सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि देश में दंगे उनके बयानों के कारण हुए थे। इन सभी पहलुओं को फिल्म में शामिल किया जाना चाहिए।
Mumbai, Maharashtra: On the release of the film 'Udaipur Files', Samajwadi Party state president and MLA Abu Azmi says, "The market for hatred is thriving, which is not right. The film will depict the killing of a tailor in Udaipur, which was completely wrong and should never… pic.twitter.com/nQDDUc5ZoF
— IANS (@ians_india) August 8, 2025
08 Aug 2025 12:30 PM (IST)
08 Aug 2025 12:30 PM (IST)पुणे में पुलिस आयुक्तालय पहुंचे सीएम फडणवीस और डीसीएम अजित पवार
पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार पुलिस आयुक्तालय में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए।
Pune, Maharashtra: Chief Minister Devendra Fadnavis and Deputy Chief Minister Ajit Pawar attend the inauguration and groundbreaking ceremonies for various projects in the Police Commissionerate pic.twitter.com/bTdNMPKcB3
— IANS (@ians_india) August 8, 2025
08 Aug 2025 11:50 AM (IST)
08 Aug 2025 11:50 AM (IST)नागपुर के अजनी इंटर मॉडल स्टेशन के लिए पेड़ों कटाई केस में दायर होगी चार्जशीट
नागपुर के अजनी इंटर मॉडल स्टेशन के विकास के लिए प्रस्तावित 446 एकड़ भूमि पर हो रहे प्रकल्प के तहत पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में मनपा अभियंताओं (इंजीनियर्स) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ‘स्वच्छ एसोसिएशन’ के सचिव शरद पालीवाल द्वारा इस संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर आरोप पत्र दाखिल किया जाए।
08 Aug 2025 10:51 AM (IST)
08 Aug 2025 10:51 AM (IST)संजय राउत ने चुनाव आयोग को बताया भाजपा की एक्सटेंडेड ब्रांच
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग को चुनौती देने वाले प्रेजेंटेशन पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट की चोरी, लोकतंत्र की हत्या के बारे में जो जानकारी दी, उसके सारे सबूत चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ही उपलब्ध हैं। राहुल गांधी ने अपने प्रेजेंटेशन के ज़रिए चुनाव आयोग को चुनौती दी। राउत ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय यह भाजपा की ही विस्तारित शाखा (Extended Branch) है।
VIDEO | Delhi: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's presentation challenging the Election Commission, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, "The information Rahul Gandhi gave about the theft of vote...murder of democracy... all the evidence is available on Election Commission's website… pic.twitter.com/8gW0vAZnOM
— Press Trust of India (@PTI_News) August 8, 2025
08 Aug 2025 09:46 AM (IST)
08 Aug 2025 09:46 AM (IST)महाराष्ट्र में गणेशाेत्सव की तैयारियां जोरों शुरू
गणेश चतुर्थी के त्योहार के लिए मुंबई, पुणे, नागपुर सहित पूरे महाराष्ट्र में भगवान गणेश की मूर्तियों की तैयारी जोरों पर हैं। मूर्तिकार मूर्तियों को आकार दे रहे हैं। वहीं गणेशाेत्सव समितियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: आगामी गणेश चतुर्थी के त्यौहार के लिए मुंबई में भगवान गणेश की मूर्तियों की तैयारियां जोरों पर हैं। (07.08) pic.twitter.com/5IuIAXDM2t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2025
08 Aug 2025 08:51 AM (IST)
08 Aug 2025 08:51 AM (IST)पुणे के डिपो में खड़ी बस लगी आग
पुणे के शिवाजीनगर के नरवीर तानाजी वाडी स्थित डिपो में खड़ी एक बस में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Pune, Maharashtra: A fire broke out in a bus parked at the depot in Narveer Tanaji Wadi, Shivajinagar. Fire brigade promptly arrived and brought the blaze under control. No injuries were reported in the incident
(Video Source - Pune Fire Department) pic.twitter.com/sQOL4zdK6W
— IANS (@ians_india) August 8, 2025
08 Aug 2025 08:10 AM (IST)
08 Aug 2025 08:10 AM (IST)महाराष्ट्र के 23 जिलों में बारिश का येलाे अलर्ट जारी
महाराष्ट्र में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 23 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, पुणे, सातारा, कोल्हापुर, बीड़, लातूर, नांदेड़, धाराशिव, परभणी, हिंगोली, चंद्रपुर, गड़चिरोली, नागपुर, भंडारा, यवतमाल, अमरावती और वर्धा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
08 Aug 2025 07:33 AM (IST)
08 Aug 2025 07:33 AM (IST)एनसीपी नेता संतोष सिंह कांग्रेस में हुए शामिल
एनसीपी के नागपुर के शहर प्रवक्ता संतोष सिंह ने अपने अनेक समर्थकों के साथ कांग्रेस में प्रवेश कर लिया। प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर कन्हेरे व मोहन जोशी, मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे, विधायक अमित देशमुख भी उपस्थित थे। उनके साथ एनसीपी उपाध्यक्ष शिव बेंडे, पूर्व नगरसेवक ऋषि कारोंडे, समता परिषद अध्यक्ष श्याम चौधरी, शिवसेना यूबीटी नेता राजेश रंगारी, अल्पसंख्यक सेल शहराध्यक्ष रिजवान अंसारी, मोहम्मद असीम अंसारी, फराह नसीम, वकार हनीफ, जाफर आदिफ हैदर, शहजाद खान सहित अनेक पदाधिकारियों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
08 Aug 2025 07:08 AM (IST)
08 Aug 2025 07:08 AM (IST)शेगांव में भी रुकेगी वंदेभारत, रेल मंत्रालय ने किया ऐलान
अजनी (नागपुर) - पुणे वंदेभारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर रेल मंत्रालय द्वारा नया स्टॉपेज दिए जाने की योजना है। इसके तहत 26101/26102 अजनी (नागपुर)-पुणे वंदेभारत एक्सप्रेस का पहले दिन से ही शेगांव स्टेशन स्टॉपेज होगा। इस संबंध में रेलवे की ओर से गुरुवार को आदेश जारी किए गए हैं। शेगांव में नागपुर-पुणे वंदेभारत को स्टॉपेज मिलने से रेलवे के सैकड़ों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
08 Aug 2025 06:39 AM (IST)
08 Aug 2025 06:39 AM (IST)ट्रंप के टैरिफ पर CM फडणवीस ने की हाई लेवल मीटिंग
अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को राज्य की अर्थव्यवस्था पर इसके संभावित प्रभाव की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में अमेरिका के इस निर्णय से महाराष्ट्र की जीडीपी, रोजगार और व्यापार पर प्रभाव को लेकर प्रारंभिक चर्चा की गई।
08 Aug 2025 06:38 AM (IST)
08 Aug 2025 06:38 AM (IST)उत्तराखंड आपदा: पुणे के 24 दोस्तों का एक ग्रुप लापता
उत्तराखंड में बादल फटने से हुई तबाही के बाद पुणे के 24 दोस्तों का एक ग्रुप लापता हो गया है। यह समूह पुणे के एक स्कूल के 1990 बैच के दोस्तों का है। ये सभी दोस्त महाराष्ट्र के 75 पर्यटकों के एक समूह का हिस्सा थे। 24 दोस्तों का यह समूह बुधवार को गंगोत्री के पास धराली गाँव में आई बाढ़ के बाद से लापता है। इसके अलावा, महाराष्ट्र के 74 अन्य पर्यटक भी उत्तराखंड में फंसे हुए हैं।
Latest live updates maharashtra politics crime nagpur news mumbai pune 8 august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट मैच में गजब कारनामा, बल्लेबाज ने छोड़ी गेंद लेकिन हो गया छक्का, शॉट ऐसा कि सब रह गए दंग! देखें वीडियो
Feb 21, 2026 | 11:49 PMIND vs SA: क्या संजू लेंगे अभिषेक की जगह? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग XI पर दिया बड़ा बयान
Feb 21, 2026 | 11:19 PMसीधी में बारात के दौरान बवाल, घराती-बराती भिड़े, लाठी-डंडे चले, तीन घायल
Feb 21, 2026 | 11:02 PMINDW A vs BANW A Final: खिताबी जंग में भारत के सामने बांग्लादेश, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z जानकारी
Feb 21, 2026 | 10:33 PMगाजियाबाद में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, 12 लोगों में मारपीट, दो गिरफ्तार
Feb 21, 2026 | 10:29 PMट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश ठुकराया, पूरी दुनिया पर ठोक दिया 15 प्रतिशत टैरिफ
Feb 21, 2026 | 10:26 PMPAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद मुश्किल में पाकिस्तान, सेमीफाइनल का रास्ता हुआ कठिन
Feb 21, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM














