- Hindi News »
- Maharashtra »
- Kolhapur »
- Chhatrapati Shahu Maharaj Leads Farmers March Against Nagpur Goa Shaktipeeth Expressway
छत्रपति के वंशज शाहू महाराज ने किया किसानों के मार्च का नेतृत्व, नागपुर-गोवा ‘शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ के विरोध में उतरे किसान
छत्रपति के वंशज श्रीमंत शाहू महाराज ने मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में किसान विरोध मार्च का नेतृत्व किया। प्रस्तावित नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे का कड़ा विरोध करने के लिए राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा इस मार्च आयोजन किया गया था।
- Written By: किर्तेश ढोबले

छत्रपति के वंशज शाहू महाराज ने किसानों के मार्च का किया नेतृत्व (सौजन्यः सोशल मीडिया)
कोल्हापुर : छत्रपति के वंशज और कांग्रेस सांसद श्रीमंत शाहू महाराज ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में किसान विरोध मार्च का नेतृत्व किया। मंगलवार को राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा विरोध मार्च का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रस्तावित नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे का कड़ा विरोध किया गया।
छत्रपति श्रीमंत शाहू महाराज ने कहा कि जहां भी किसान है, मैं उनके साथ रहूंगा। उन्होंने कहा कि वे एक्सप्रेसवे पर उनकी चिंताओं को सरकार के सामने रखेंगे। मार्च के दौरान उन्होंने कहा कि किसान इस परियोजना का कड़ा विरोध कर रहे हैं। हम उनका पूरा समर्थन करते है। हम जिलाधिकारी से मिलेंगे और इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
इस मार्च में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद, महायुति और महाविकास अघाड़ी के विधायक शामिल हुए थे। यह किसान मार्च दशहरा मैदान से जिलाधिकारी के कार्यालय तक निकाला गया था। भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण ने भी कहा था कि अगर ये एक्सप्रेसवे किसानों के पक्ष में नहीं है तो उनकी कृषी भूमि की बलि देकर इसे नहीं बनाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
शिवाजी महाराज के पदचिह्नों पर चले टीपू सुल्तान? शाहू महाराज के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में नया उबाल
गोली मारो पर जमीन नहीं देंगे…शक्तिपीठ के खिलाफ उग्र हुए किसान, छावनी बना परभणी का सहजपुर गांव!
सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप, कोल्हापुर में 24 दिन से लापता थी महिला, हत्या की आशंका
कोल्हापुर में पहली बार फहराएगा महायुति का झंडा, BJP की रूपारानी निकम महापौर तो अक्षय जरग बने उपमहापौर
802 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे
जानकारी के लिए बता दें कि 802 किलोमीटर का यह एक्सप्रेसवे हिंगोली, परभणी, नांदेड़ , उस्मानाबाद,और बीड जिलों के उपजाऊ कृषी जमीन से होकर गुजरेगा। यह प्रस्तावित एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र के 12 जिलों और गोवा के एक जिले से होकर गुजरेगा। इसमें 26 इंटरचेंज, 30 सुरंगें, 48 पुल और 8 रेलवे क्रॉसिंग शामिल है। इस परियोजना को गति देते हुए राज्य और जिला अधिकारियों ने हाल ही में इसके लिए भूमि अधिग्रहन शुरू कर दिया है।
इन तिर्थस्थलों को जोड़ेगा एक्सप्रेसवे
बताया यह भी जा रहा है कि यह मार्ग रास्ते में आनेवाले सभी तिर्थस्थलों से जोड़ा जाएगा। इससे धार्मिक पर्यटन बढ़ने और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह एक्सप्रेसवे तीन शक्तिपीठों (महालक्ष्मी, तुलजाभवानी और पत्रदेवी) और दो ज्यांतिर्लिंग (औंधा-नागनाथ और परली-वैजनाथ), माहुर, तुलजापुर, पंढरपुर समेत कई तिर्थस्थलों को जोडे़गा।
Chhatrapati shahu maharaj leads farmers march against nagpur goa shaktipeeth expressway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वणी में किसानों का ‘कोयला जाम’! बेलोरा चेकपोस्ट पर चक्का जाम से थमी ट्रकों की रफ्तार, WCL पर बरसे किसान
Feb 23, 2026 | 11:48 AMबजट सत्र से पहले बड़ा संदेश! CM फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने शिवाजी महाराज को किया नमन
Feb 23, 2026 | 11:47 AMMutual Fund: निवेश में नागपुर ने चंडीगढ़ और भुवनेश्वर को पछाड़ा, देश के टॉप 12 शहरों में बनाई जगह!
Feb 23, 2026 | 11:39 AMकुंभ 2027 से पहले नासिक में 10 लेन सड़क को हरी झंडी, बढ़ते ट्रैफिक दबाव पर प्रशासन का बड़ा फैसला
Feb 23, 2026 | 11:36 AMअविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामले में पुलिसिया एक्शन शुरू, वाराणसी स्थित आश्रम पहुंची पुलिस की टीम
Feb 23, 2026 | 11:35 AMबांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व सेलेक्टर पर लगाया बैन, महिला कप्तान जहानारा ने लगाए थे यौन उत्पीड़न का आरोप
Feb 23, 2026 | 11:30 AMये क्या चल रहा है इस देश में? संजय राउत का वार, बोले- संविधान का मजाक बना रही फडणवीस सरकार
Feb 23, 2026 | 11:29 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














