- Hindi News »
- Maharashtra »
- Kirit Somaiya Made Serious Allegations Against Aditya Thackeray And Sanjay Raut Said This Big Thing
किरीट सोमैया ने आदित्य ठाकरे और संजय राउत पर लगाए गंभीर आरोप, कही ये बड़ी बात
- Written By: अखिलेश मिश्रा

ANI PHOTO
मुंबई: बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और उनके बेटे आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) सहित ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) पर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड काल में एक एक चाय वाले की कंपनी को 100 करोड़ रुपए का ठेका दिया गया। सोमैया ने कहा कि बेटे ने उस कंपनी को ठेका दिया जिस पर पिता ने रोक लगाई थी।
बुधवार को पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सोमैया ने सवाल उठाते हुए कहा कि अब किसका नंबर है, सुजीत पाटकर या संजय राउत का? उन्होंने कहा कि 100 करोड़ रुपए का कोविड घोटाला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। करोड़ों की हेराफेरी पाई गई है।
आयकर विभाग, ईडी और मुंबई पुलिस कर रही मामले की जांच
सोमैया ने कहा कि इस मामले में कुछ को आयकर विभाग ने, कुछ को ईडी ने और कुछ को मुंबई पुलिस ने ट्रेस किया था। संजय राउत के साथी सुजीत पाटकर की कंपनी ‘लाइफ लाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विस’ को मुंबई महानगरपालिका से कुल 32 करोड़ रुपए मिले थे जिसमें से 14 करोड़ 3 लाख 29 हजार 839 रुपए अलग बैंक खाते में भेजे गए। सोमैया ने कहा कि इस बात की जांच चल रही है कि इस बैंक खाते से पैसा किसने निकाला। आयकर खाते की जांच की जा रही है। आयकर विभाग, ईडी और मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Ajit Pawar Case: ‘सुनेत्रा पवार खुद करें FIR की मांग’, संजय राउत का बीजेपी पर तंज- ‘जब कर नहीं तो फिर डर कैसा?
‘पाकिस्तान की दलाली बंद करें’, संजय राउत के विदेश मंत्री का इस्तीफा मांगने पर BJP का पलटवार
हल्की बारिश में Pune हुआ जलमग्न, आदित्य ठाकरे ने ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार को घेरा
बारामती उपचुनाव में ‘सुनेत्रा पवार’ या ‘कांग्रेस’ किसका साथ देगी शिवसेना UBT? संजय राउत ने किया खुलासा
एक चाय वाले की कंपनी को 100 करोड़ रुपए का ठेका
पूर्व सांसद सोमैया ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि एक चाय वाले की कंपनी को एक कोविड सेंटर के लिए 100 करोड़ रुपए का ठेका दिया गया था। तत्कालीन मंत्री आदित्य ठाकरे ने इस कंपनी को वर्ली में आईसीयू का ठेका दिया था, जिसे पुणे में पीएमआरडीए ने प्रतिबंधित कर दिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पीएमआरडीए के अध्यक्ष थे। कोविड सेंटर में महज आठ दिनों में तीन कोविड मरीजों की मौत हो गई थी। इसलिए इस कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन बेटे ने वर्ली कोविड सेंटर के आईसीयू का ठेका उस कंपनी को दे दिया जिस पर पिता ने रोक लगा दी थी। इसके अलावा, दहिसर आईसीयू का ठेका भी इसी कंपनी को दिया गया था।
सोमैया के खिलाफ कोर्ट जाएंगे संजय राउत
महाविकास आघाड़ी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व सांसद किरीट सोमैया पर करोड़ों रुपए जमा करने का आरोप लगाते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने अदालत में जाने की चेतावनी दी है। कोल्हापुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राउत ने कहा कि आईएनएस विक्रांत के नाम पर सोमैया ने करोड़ों रुपए जमा किया है। यह पैसा कहां गया इसका पता नहीं चल सका है। मामले की जांच शुरु थी। तभी सरकार बदल गई और चोरों को क्लीन चिट दे दी गई। इस सरकार ने अब तक 28 चोरों को क्लीन चिट देने का काम किया है। राउत ने कहा कि वे इस मामले में खुद ही अदालत में याचिका दायर करेंगे। राउत ने कहा कि सरकार के विरोध में बोलने वाले को जेल में डालने और उन्हें बदनाम करने का काम शुरू है। राउत ने यह भी कहा कि वर्ष 2024 में जनता सबका हिसाब लेगी।
Kirit somaiya made serious allegations against aditya thackeray and sanjay raut said this big thing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब बिना पढ़े समझें दुनिया की हर भाषा, X का नया AI फीचर करेगा सब कुछ ऑटोमैटिक
Apr 10, 2026 | 03:42 AMमुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














