-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Kalyan Murbad Railway Line Project Land Acquisition Notification News
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
- Written By: रूपम सिंह
Kalyan Murbad Railway: कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन के लिए 18 गांवों की 151.44 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। भूमि मालिकों को 30 दिनों में आपत्तियां दर्ज करानी होंगी।

कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन (सोर्स-सोशल मीडिया)
Kalyan Murbad Railway Project: बहुप्रतीक्षित कल्याण, शहाड आंबिवली मार्ग से होकर गुजरने वाली प्रस्तावित कल्याण मुरबाड रेलवे लाइन का काम आखिरकार शुरू हो चुका है और इसके लिए आवश्यक भूमि 18 गांवों से अधिग्रहित की जाएगी। कल्याण और मुरबाड तालुकों में 151 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना हाल ही में प्रकाशित की गई है।
भूमि मालिकों को इस संबंध में 30 दिनों के भीतर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करानी होंगी। इस नई लाइन के निर्माण की मांग पिछले कई दशकों से चली आ रही है। कल्याण से अहिल्यानगर तक रेलवे लाइन की मांग कई वर्षों से चली आ रही है।
गांवों का होगा तेजी से विकास
कल्याण से मुरबाड तक रेलवे लाइन के निर्माण की मांग भी काफी समय से बनी हुई है, जिसके माध्यम से कल्याण और मुरबाड तालुका के वे गांव, जो विकास से अछूते रहे हैं, विकास की राह पर आगे बढ़ सकेंगे। 2016 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन की घोषणा की थी। इसके लिए यह भी तय किया गया था कि केंद्र और राज्य सरकारें बराबर की साझेदारी में इस लाइन का निर्माण करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
एसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
हाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
शुरुआत में यह चर्चा थी कि यह लाइन उल्हासनगर से होकर गुजरेगी, हालांकि बाद में यह तय किया गया कि यह लाइन कल्याण से आंबिवली और टिटवाला होते हुए बनाई जाएगी, यह लाइन कुल 28 किलोमीटर लंबी होगी।
लगभग 214 हेक्टेयर भूमि की जरूरत
इस मार्ग के निर्माण के लिए लगभग 214 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, इसके लिए 836 करोड़ रुपए का व्यय होने का अनुमान है। भूमि अधिग्रहण में भारी खर्च आएगा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मार्च में बजट सत्र में इस मार्ग के लिए निधि की घोषणा की थी। इसके बाद अब इस मार्ग के लिए वास्तविक भूमि अधिग्रहण शुरू हो गया है।
कल्याण के उप-विभागीय कार्यालय के माध्यम से इसके लिए भूमि अधिग्रहण अधिसूचना जारी कर दी है। कल्याण तालुका के 10 गांवों और मुरबाड तहसील के 8 गांवों में लगभग 151.44 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। इसलिए इन भूमि मालिकों से भूमि संबंधी सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें:- एसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
भूमि अधिग्रहण में शामिल गांव
कल्याण तहसील के मोहने, अटाली, आंबिवली, बल्याणी, मोहिली, रेवती, नवगाव, कोलिब, केलानी और ममनोली गांवों में 71.86 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, वहीं मुरबाड तालुका के पोटगांव, घोराले, नंदानी, पशेनी, देवपे, शास्त्रीनगर, मालीनगर और मुरबाड शहर के आठ क्षेत्रों में 79।57 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा
मुरबाड के लिए वरदान होगा
मुरबाड और कल्याण तालुका के यात्रियों की लगातार मांग रही है कि सार्वजनिक परिवहन और संचार के प्रभावी साधनों का इस परिक्षेत्र में अभाव है। मुरबाड तालुका के यात्री और कर्मचारी रेल यात्रा के लिए बदलापुर, शहाड़, कल्याण और टिटवाला स्टेशनों पर निर्भर है। मुरबाड से बदलापुर की दूरी 34 किलोमीटर शहाड रेलवे स्टेशन की दूरी क्रमशः 29 किलोमीटर इसलिए इन यात्रियों को इससे काफी लाभ होगा।
Kalyan murbad railway line project land acquisition notification news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMयवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM











