Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जनवरी में 3 रूट पर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को सुविधा; भीड़ को देखते हुए जालना विशेष रेल सेवा शुरू

Jalna Railway: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अमृतसर–चेरलापल्ली सहित तीन मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जिनका ठहराव जालना में रहेगा।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jan 22, 2026 | 03:38 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Railways Hindi News: जालना यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे ने चंडीगढ़-नांदेड-चंडीगढ़, हजरत निजामुद्दीन-नांदेड-हजरत निजामुद्दीन तथा अमृतसर-चेरलापल्ली-अमृतसर मार्गों पर विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

ये ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 04642: अमृतसर-चेरलापल्ली विशेष -यह ट्रेन अमृतसर से 23 और 24 जनवरी 2026 को सुबह 03:35 बजे प्रस्थान करेगी।

यह जालंधर, फगवाड़ा, अंबाला, पानीपत, दिल्ली, आगरा, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी और पूर्णा होते हुए तीसरे दिन सुबह 03:30 बजे चेरलापल्ली पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04641: चेरलापल्ली-अमृतसर विशेष यह ट्रेन चेरलापल्ली से 25 और 26 जनवरी 2026 को दोपहर 15:40 बजे रवाना होगी।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुरवासियों का इंतजार खत्म! फिर दौड़ेगी सेमिनरी हिल्स की ‘वनबाला’, मुंबई की ‘वनरानी’ जैसा होगा मॉडल!

मुंबई के KEM अस्पताल से हटेगा ब्रिटिश नाम? मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने नाम बदलने का दिया प्रस्ताव

नागपुर में इंसाफ: दिव्यांग महिला से दरिंदगी करने वाले ‘उस’ हैवान को मरते दम तक उम्रकैद!

Pune: चार साल बाद लोकतंत्र की वापसी, पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में आज महापौर आरक्षण की लॉटरी

चंडीगढ़-हजूर साहिब विशेष गाड़ी

उसी मार्ग से तीसरे दिन दोपहर 15:10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04524: चंडीगढ़ हजूर साहिब नांदेड विशेष-यह ट्रेन चंडीगढ़ से 23 और 24 जनवरी 2026 को सुबह 05:40 बजे प्रस्थान करेगी।

अंबाला, पानीपत, दिल्ली, आगरा, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी और पूर्णा होते हुए दूसरे दिन दोपहर 13:30 बजे नांदेड (हजूर साहिब) पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04523 हजूर साहिब नांदेड-चंडीगढ़ विशेष-यह ट्रेन नांदेड से 25 और 26 जनवरी 2026 को रात 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी मार्ग से तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

अग्रिम आरक्षण कराने के लिए रेल प्रशासन की अपील

ट्रेन संख्या 04494: हजरत निजामुद्दीन हजूर साहिब नांदेड विशेष-यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से 23 और 24 जनवरी 2026 को दोपहर 12:30 बजे चलेगी।

यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में BJP ने 57 नगरसेवकों का किया भव्य सम्मान समारोह, निकाली दोपहिया रैली; गूंजे ‘मोदी-मोदी’

यह पलवल, आगरा, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी और पूर्णा होते हुए दूसरे दिन दोपहर 16:20 बजे नांदेड पहुंचेगी ट्रेन संख्या 04493 हजुर साहिब नांदेड-हजरत निजामुद्दीन विशेष-यह ट्रेन नांदेड से 24 और 25 जनवरी 2026 को रात 20:10 बजे रवाना होगी और उसी मार्ग से अगले दिन रात 23:20 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों के समय और ठहराव की जानकारी की पुष्टि कर लें तथा असुविधा से बचने के लिए अग्रिम आरक्षण कराएं।

Jalna special trains amritsar cherlapalli nanded 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2026 | 03:38 PM

Topics:  

  • Indian Railways
  • Jalna
  • Maharashtra
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.