- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Bjp Corporators Felicitation Rally
संभाजीनगर में BJP ने 57 नगरसेवकों का किया भव्य सम्मान समारोह, निकाली दोपहिया रैली; गूंजे ‘मोदी-मोदी’
Political Rally: संभाजीनगर में भाजपा ने 57 नवनिर्वाचित नगरसेवकों का सम्मान किया। महंत रामगिरी महाराज के सानिध्य में समारोह हुआ, जिसके बाद गणपती दर्शन हेतु भव्य दोपहिया रैली निकाली गई।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Corporators Event Hindi News: छत्रपति संभाजीनगर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को शहर स्थित केंद्रीय कार्यालय में 57 नवनिर्वाचित नगरसेवकों का भव्य सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित नगरसेवकों को सम्मानित कर संगठन की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी गई। समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में महंत रामगिरी महाराज उपस्थित थे।
उनके कर कमलों से नवनिर्वाचित नगरसेवकों का सम्मान किया गया। इस दौरान महाराज ने सभी जनप्रतिनिधियों को शुभ आशीर्वाद देते हुए जनसेवा के मार्ग पर निष्ठा से कार्य करने का संदेश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
भीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
संभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
महाराष्ट्र में मातृ-शिशु मृत्यु पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हर मौत की होगी गहन जांच
सम्मान समारोह के बाद भाजपा के केंद्रीय प्रचार कार्यालय से शहर के ग्रामदैवत श्री संस्थान गणपती के दर्शन के लिए भव्य दोपहिया रैली निकाली गई।
यह रैली क्रांति चौक मार्ग से पैठण गेट की ओर रवाना हुई। रैली के दौरान “मोदी-मोदी” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी के चलते यह रैली शहर में आकर्षण का केंद्र बनी रही।
जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प
इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और आगामी समय में सक्रिय भूमिका का स्पष्ट संदेश दिया गया। पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताया कि नवनिर्वाचित नगरसेवकों के माध्यम से शहर के विकास को नई गति दी जाएगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया गया।
यह भी पढ़ें:-जिप स्कूल में डिजिटल शिक्षा, समाज निर्माण का केंद्र; अभिभावकों की भागीदारी अहम
वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
इस दोपहिया रैली में राज्य के ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे, सांसद डॉ. भागवत कराड, विधायक संजय केनेकर, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष किशोर शितोले सहित सभी नवनिर्वाचित नगरसेवक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते समय जगह-जगह कार्यकर्ताओं और नागरिकों द्वारा उसका स्वागत किया गया।
Chhatrapati sambhajinagar bjp corporators felicitation rally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
May 23, 2026 | 02:06 PMभीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
May 23, 2026 | 02:00 PMसंभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
May 23, 2026 | 01:59 PMभोपाल से दिल्ली, मुंबई समेत 4 शहरों की फ्लाइट्स में कटौती, जून-जुलाई में यात्रियों को लगेगा झटका
May 23, 2026 | 01:58 PMQatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
May 23, 2026 | 01:52 PMक्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PMमहाराष्ट्र में मातृ-शिशु मृत्यु पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हर मौत की होगी गहन जांच
May 23, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM










