जालना ड्रायपोर्ट पर महसूल विभाग का ताला, अधर में रावसाहेब दानवे का ‘सपना’
Jalna Revenue Department Action: महाराष्ट्र के जालना में 495 एकड़ में बने ड्रायपोर्ट को बकाया भूमि राजस्व के कारण महसूल विभाग ने सील कर दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे
Jalna dry port sealed (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Dry Port Development: महाराष्ट्र के जालना में बनाया गए ड्रायपोर्ट को मराठवाड़ा के विकास की धुरी माना जा रहा था। लेकिन ड्रायपोर्ट खुलने से पहले ही विवादों में घिर गया है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे के पांच बार सांसद रहने के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में पहचाने जाने वाले इस ड्रायपोर्ट को महसूल विभाग ने सील कर दिया है।
जालना की तहसीलदार छाया थोरात की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। ड्रायपोर्ट प्राधिकरण पर दरेगाव और जवसगाव शिवार की जमीन का कुल 85 लाख रुपए का भूमि राजस्व बकाया है। बार-बार मांग के बावजूद प्राधिकरण ने इसका भुगतान नहीं किया, जिसके कारण यह सख्त कदम उठाया गया. तहसीलदार ने स्पष्ट किया है कि बकाया चुकाए बिना सील नहीं हटाई जाएगी।
495 एकड़ में फैला है ड्रायपोर्ट
जालना शहर के निकट दरेगाव में 495 एकड़ भूमि पर बना यह ड्रायपोर्ट जवाहरलाल नेहरू बंदर प्राधिकरण और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड ने मिलकर विकसित किया है। चंद्रपुर की एक कंपनी को इसे 15 साल तक संचालित करने का अधिकार दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ी पहल! जालना जिले को मिला 20 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य; विभागों को जिम्मेदारी तय
डेढ़ घंटे में खत्म हुआ सस्पेंस; औरंगाबाद-जालना MLC चुनाव में महायुति का जलवा,सुहास शिरसाट की एकतरफा हुई जीत
जालना के स्कूल में ‘सर तन से जुदा’ गाने पर बच्चों से कराया डांस, लहराई तलवारें, प्रिंसिपल समेत 3 पर FIR दर्ज
जे.पी. नड्डा से मिले सांसद काले और भुमरे,उर्वरक बुकिंग मोबाइल प्रणाली पर रोक लगाने की मांग की
ये भी पढ़े: आखिरी 72 घंटे और 6 नक्सली…रेड लाइन की डेडलाइन नजदीक, क्या 31 मार्च से पहले नक्सलमुक्त बनेगा महाराष्ट्र?
यहां अभी कंटेनर यार्ड, वेयरहाउस और लिफ्टिंग टर्मिनस जैसी सुविधाएं बननी बाकी हैं। ड्रायपोर्ट के प्रबंधक विकास मलिक ने बताया कि बकाया राशि की फाइल मंजूरी के लिए भेजी जा चुकी है और सोमवार तक मामला सुलझ जाने की उम्मीद है।
