Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जालना के स्कूल में ‘सर तन से जुदा’ गाने पर बच्चों से कराया डांस, लहराई तलवारें, प्रिंसिपल समेत 3 पर FIR दर्ज

Jalna School Controversy: जालना में एक निजी स्कूल के वार्षिक उत्सव में छात्रों द्वारा विवादित गाने 'सर तन से जुदा' पर तलवारों के साथ डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 19, 2026 | 04:58 PM

सर तन से जुदा गाने पर डांस करते बच्चे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sar Tan Se Juda Song Dance Controversy: महाराष्ट्र के जालना जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जालना के परतूर इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में नन्हे बच्चों के हाथों में तलवारें थमाकर विवादित और हिंसक मानसिकता वाले ‘सर तन से जुदा’ गाने पर डांस कराया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

‘सर तन से जुदा’ शब्द सुनते ही कई लोग सिहर उठते हैं तो कई लोग इसे अपनी आस्था से जुड़ा मानते हैं। लेकिन जालना एक प्राइवेट स्कूल ने अपने छात्रों के हाथ में तलवार देकर इसी ‘सर तन से जुदा’ गाने पर डांस करा दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो प्रिंसिपल समेत 3 लोगों पर FIR दर्ज हो गई है।

बच्चों ने सर तन से जुदा गाने पर किया डांस

यह घटना महाराष्ट्र के जालना जिले के परतूर में स्थित एक स्कूल में हुई। परतूर के किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल के वार्षिक उत्सव में हुए एक डांस परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हैरान रह गई और बाद में मामला दर्ज किया गया। आरोपों के मुताबिक, छात्रों ने ‘सर तन से जुदा’ वाले नारे से जुड़े गानों पर डांस किया और तलवारों का इस्तेमाल किया।

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली: आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय पर किया प्रदर्शन, प्रलंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का ‘अतरंगी योग’! सम्राट चौधरी के बगल में खड़े होकर किए ऐसे स्टेप्स कि हंस पड़े लोग

ऑपरेशन टाइगर का फाइनल काउंटडाउन! आज महाराष्ट्र की राजनीति में होगा बड़ा धमाका? 6 बागी सांसद लेंगे ये फैसला

ठाणे में स्कूल बस चालकों पर सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पर केस दर्ज

EXCLUSIVE: During Annual Day programme of Kids World English School in Partur, Jalna — school children danced on the Pakistani song of “Gustakh Nabi Ki Ek Saza…” with dummy swords. In the background, they had celebrated with photo of Pakistani terrorist Mumtaz Qadri, who had… pic.twitter.com/bq7PbUJYb2 — Treeni (@treeni) June 16, 2026

स्कूल के प्रिंसिपल समेत 3 पर केस दर्ज

वायरल वीडियो में इस्तेमाल किए गए बैकग्राउंड म्यूजिक के बोल हैं “गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सर तन से जुदा।” यह विवादित गाना हिंसा की सोच को बढ़ावा देता है। परतूर पुलिस इस मामले में स्कूल के प्रेसिडेंट और प्रिंसिपल मोहम्मद वजीउद्दीन तारिक सिद्दीकी, टीचर शेख साजिद अब्दुल गनी और कार्यक्रम की संचालन करने वाली उज्मा तब्बसूम शेख के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:- पुणे में दैवीय शक्ति के नाम पर 15 साल तक महिला का शोषण, पेशाब पीने को किया मजबूर, ढोंगी बाबा समेत 8 गिरफ्तार

सीएम फडणवीस तक पहुंचा मामला

जालना जिले के परतूर के इस प्राइवेट स्कूल में कथित तौर पर आपत्तिजनक परफॉर्मेंस की खबर वायरल हो गई थी। खबर सामने आने के तुरंत बाद, पूर्व मंत्री और विधायक बबनराव लोनिकर ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखे पत्रों में स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामला दर्ज करने की मांग की, जिसके बाद FIR दर्ज की गई।

Sar tan se juda song dance controversy maharashtra jalna school fir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 11:45 AM

Topics:  

  • Jalna News
  • Maharashtra News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.