Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ी पहल! जालना जिले को मिला 20 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य; विभागों को जिम्मेदारी तय

Jalna Plantation Drive: जालना जिले में 2026 के दौरान 20 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। कलेक्टर आशिमा मित्तल ने सभी विभागों को पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण और देखभाल के निर्देश दिए हैं।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 07, 2026 | 10:14 AM

जालना, पौधारोपण अभियान, (साेर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Jalna Tree Plantation: छत्रपति संभाजीनगर जिले के जालना तहसील में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से राज्य सरकार ने वर्ष 2026 के लिए जालना जिले में 20 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस महत्वाकांक्षी अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों और अन्य शासकीय संस्थाओं को उनकी क्षमता के अनुसार लक्ष्य सौंपे गए हैं। जिला कलेक्टर आशिमा मित्तल ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रीय वन नीति-1988 के अनुसार देश के कम से कम 33 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में वनावरण होना चाहिए, वर्तमान में महाराष्ट्र में वन एवं वृक्ष आवरण मिलाकर यह आंकड़ा केवल 21.25 प्रतिशत है। निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने के लिए राज्य में हरित क्षेत्र का और विस्तार आवश्यक है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने वर्ष 2047 तक 300 करोड़ पौधे लगाने का दीर्घकालिक अभियान शुरू किया है।

जिला कलेक्टर आशिमा मित्तल ने कहा है कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करें। केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी सुरक्षा, सिंचाई, देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित करें। अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखना और विकसित करना भी है।

सम्बंधित ख़बरें

BLO ड्यूटी के विरोध में 9 जुलाई को महाराष्ट्र में स्कूल बंद, आजाद मैदान में धरना; TET नियमों में ढील की मांग

यवतमाल में खरीफ बुआई ने पकड़ी रफ्तार, 9.29 लाख हेक्टेयर में से 73% से अधिक खेतों में बोनी पूरी

महाराष्ट्र में बारिश का कहर: आलंदी के चारों पुल डूबे, 408 वारकरी रेस्क्यू, पाली बल्लालेश्वर मंदिर में बाढ़

छत्रपति संभाजीनगर के ‘नो नेटवर्क’ क्षेत्रों को मिलेगा पानी; वैध नल कनेक्शन के लिए मनपा की एसओपी (SOP) तैयार

कार्यक्षेत्र के अनुरूप ही लक्ष्य किए गए आवंटित

प्रत्येक विभाग को अपने हिस्से के पौधारोपण की योजना बनानी होगी तथा उनकी नियमित देखभाल और निगरानी सुनिश्चित करनी होगी, ताकि अधिकतम पौधे जीवित रह सकें इसके अतिरिक्त पुलिस, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, परिवहन विभाग, पर्यटन विभाग, भारतीय रेल, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, विद्युत वितरण कंपनी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, डेयरी विकास विभाग, आबकारी विभाग, न्याय विभाग, श्रम विभाग तथा अन्य शासकीय संस्थाओं को भी उनके कार्यक्षेत्र के अनुरूप लक्ष्य आवंटित किए गए है।

यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर के ‘नो नेटवर्क’ क्षेत्रों को मिलेगा पानी; वैध नल कनेक्शन के लिए मनपा की एसओपी (SOP) तैयार

पौधे लगाने के आंकड़े

विभाग पौधों की संख्या
रेशम विकास विभाग 9,14,000
वन विभाग 4,00,000
ग्राम पंचायत विभाग 3,00,000
कृषि विभाग 2,00,000
स्कूली शिक्षा विभाग 60,000
जिला परिषद (ग्रामीण विकास) 50,000
राजस्व विभाग 22,000
जल संरक्षण विभाग 10,000
कुल 19,56,000

Plantation drive 20 lakh saplings green maharashtra 2026 jalna

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 10:14 AM

Topics:  

  • Climate Change
  • Environmental Protection
  • Jalna News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.